Sunday, September 8, 2024
Homeदेश-समाजराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया अपमानजनक शब्द...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल, कहा – माफ़ी नहीं माँगूँगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत भारतीय जनता पार्टी की कई महिला सांसदों ने संसद भवन में विरोध-प्रदर्शन किया।

कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति पर दिए बयान को लेकर बीजेपी ने लोकसभा में जोरदार तरीके से विरोध किया। बीजेपी ने कहा कि कॉन्ग्रेस आदिवासी और गरीब, महिला विरोधी है। हंगामे के चलते लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे देश का अपमान बताया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कॉन्ग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद भी उनके खिलाफ हमले रुकते नहीं दिख रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस नेता जानते थे कि भारत के राष्ट्रपति को संबोधित करने का यह तरीका न केवल उनके संवैधानिक पद बल्कि समृद्ध आदिवासी विरासत का भी प्रतिनिधित्व करता है। वह जानते थे कि राष्ट्रपति को इस तरह से नीचा दिखाना हमारे देश में महिलाओं की क्षमता को कम करना है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गाँधी के नेतृत्व में कॉन्ग्रेसी संवैधानिक पदों पर महिलाओं को नीचा दिखाते रहे हैं। देश के पहले आदिवासी राष्ट्रपति को नीचा दिखाने वाली कॉन्ग्रेस को संसद में और भारत की सड़कों पर माफी माँगनी चाहिए। अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ के रूप में संबोधित किया, यह जानते हुए भी कि यह उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को अपमानित करता है। देश जानता है कि कॉन्ग्रेस आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और महिला विरोधी है।

इधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत भारतीय जनता पार्टी की कई महिला सांसदों ने संसद भवन में विरोध-प्रदर्शन किया। बैनर के साथ महिला सांसदों ने कॉन्ग्रेस पार्टी से माफी की माँग की है। अधीर रंजन के इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन भी किया। 

दूसरी ओर, बीजेपी की ओर से विवादित टिप्पणी को लेकर माफी माँगने के बीच कॉन्ग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “माफी माँगने का सवाल ही नहीं है। मैंने गलती से ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया था। अब अगर आप मुझे इसके लिए फाँसी देना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। सत्ताधारी दल जानबूझकर राई का पहाड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।”

वहीं कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी का कहना है कि अधीर रंजन चौधरी ने अपने इस बयान के लिए माफी माँग ली है।

ये थे अधीर रंजन चौधरी के बेतुके बोल

संसद भवन परिसर में कॉन्ग्रेस का प्रदर्शन चल रहा था, तभी पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया। एक पत्रकार ने पूछा था कि कल आप राष्ट्रपति भवन जा रहे थे, जाने नहीं दिया गया। इसके जवाब में कॉन्ग्रेस नेता ने कहा कि आज भी जाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान की राष्ट्रपति सबके लिए है। हिंदुस्तान की ‘राष्ट्रपत्नी’ सबके लिए है। हमारे लिए क्यों नहीं। अब इसी को लेकर भाजपा अब हमलावर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

असम के मुस्लिम बहुल इलाकों में जनसंख्या से अधिक आधार कार्ड: CM सरमा का ऐलान- जिसका NRC का आवेदन नहीं, उसे AADHAAR नहीं

असम के सीएम सरमा ने कहा है कि जिन लोगों ने NRC के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें आधार कार्ड नहीं जारी किया जाएगा।

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -