Homeदेश-समाजजेल में हो सकती है अर्पिता मुखर्जी की हत्या? ED ने कोर्ट को बताया-...

जेल में हो सकती है अर्पिता मुखर्जी की हत्या? ED ने कोर्ट को बताया- खतरे के खुफिया इनपुट मिले हैं, बिना चखे खाना-पानी भी न दिया जाए

ईडी ने बताया कि उन्हें खुफिया सूत्रों से ये बात पता चली है कि अर्पिता सुरक्षित नहीं हैं। उनकी जान को खतरा है। लेकिन उन्हें ऐसी कोई सूचना केस के अन्य आरोपित पार्थ चटर्जी को लेकर नहीं मिली हैं।

पश्चिम बंगाल में SSC स्कैम में फँसी अर्पिता मुखर्जी की जान को खतरा है। ऐसा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने PMLA कोर्ट में बताया है। ईडी ने अदालत से कहा कि अर्पिता को जेल में खाना देने से पहले उसे चखा जाना जरूरी है। इसके अलावा उन्हें जेल में चार से ज्यादा कैदियों के साथ रखना भी खतरनाक है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने कोर्ट को बताया कि उन्हें खुफिया सूत्रों से ये बात पता चली है कि अर्पिता सुरक्षित नहीं हैं। उनकी जान को खतरा है। वहीं पार्थ चटर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें पार्थ चटर्जी को लेकर ऐसे कोई इनपुट नहीं मिले हैं।

बता दें कि शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में मुखर्जी और चटर्जी की बेल याचिका पर सनुवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया था कि वह पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की 14 दिन की हिरासत चाहते हैं। उनके अनुसार, उन्हें दोनों के खिलाफ ऐसे सबूत मिले हैं जिनकी कड़ियों का जुड़ना जरूरी है।

ईडी के वकील ने कोर्ट को कहा, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी ने 1 जनवरी 2012 को एपीए यूटिलिटी सर्विसेज (APA utility services) के तहत पार्टनरशिप डीड की थी। एजेंसी ने कहा,

“आरोपितों ने कुछ संपत्तियाँ कैश देकर भी खरीदी थीं। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किए गए धन का स्रोत पता लगाया जा रहा है। हमने कुछ समय का फोन डेटा भी बरामद किया है जिसके बारे में पार्थ चटर्जी से पूछा जाना है। इसलिए हम अदालत से अनुरोध करते हैं कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।”

अपनी इसी माँग के साथ उन्होंने कोर्ट को अर्पिता को लेकर मिले इनपुट के बारे में बताया और कहा कि अभी 50 खातों की जाँच चल रही है। ऐसे में जरूरी है कि जो भी खाना अर्पिता को जेल में मिले, उसे एक बार टेस्ट किया जाए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपितों की बेल याचिका को खारिज कर दिया और सुनवाई की अगली तारीख 18 अगस्त दी।

गौरतलब है कि पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी करोड़ों रुपए के एसएससी भर्ती घोटाले को लेकर ईडी की हिरासत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय अर्पिता मुखर्जी के घरों पर छापेमारी कर अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश और 5 किलो सोना बरामद कर चुका है। उनके घर से सेक्स टॉय मिलने की भी खबरें सामने आई थी। इसके अलावा उनके घर से 31 पॉलिसी पेपर भी जब्त किए गए हैं। इन सबमें नॉमिनी के नाम पर टीएमसी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का नाम हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -