Saturday, May 11, 2024
HomeराजनीतिAAP के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने नहीं मारी रेड, फिर पकड़ा गया अरविंद...

AAP के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने नहीं मारी रेड, फिर पकड़ा गया अरविंद केजरीवाल का झूठ: चुनावी दौरे पर पहुँचे हैं दिल्ली के CM

AAP ने ट्वीट कर दावा किया, "गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। AAP के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी।"

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के गुजरात (Gujarat) पहुँचने से पहले पार्टी के दफ्तर में छापेमारी के दावे को अहमदाबाद पुलिस ने खारिज कर दिया है। अहमदाबाद पुलिस ने सोमवार (12 सितंबर, 2022) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर पुलिस ने कोई रेड नहीं मारी।

उन्होंने लिखा, “रविवार (11 सितंबर, 2022) को आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद पुलिस रेड करने आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है। इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद पुलिस द्वारा नहीं की गई है।”

दरअसल, केजरीवाल के रविवार (11 सितंबर 2022) शाम गुजरात पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर बताया कि ‘आप’ के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने रेड डाली है। गढ़वी ने अपने ट्वीट में लिखा, “केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफ़िस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएँगे।” इसके बाद अपने नेता के ट्वीट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोल दिया।

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। AAP के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।”

मालूम हो कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए तैयारियाँ तेज कर दी हैं। लगातार AAP के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल 12 और 13 सितंबर को अहमदाबाद के दौरे पर हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं ने झूठ का सहारा लिया हो। इससे पहले 29 अगस्त, 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में ‘विश्वास मत’ पेश किया था। इस दौरान भी उन्होंने अपने भाषण में कई गलत आँकड़ों और झूठे दावों के सहारे ये बताने की कोशिश की थी कि आने वाले समय में पार्टी का रुख कैसा रहने वाला है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘ये तो मेरा लास्ट है’: रोहित शर्मा के ‘लास्ट’ वाली बातचीत पर क्यों मच रहा है हायतौबा? क्या उनके दिल में वही चल रहा,...

रोहित शर्मा अभिषेक नायर से बातचीत में कहते हैं, "एक-एक चीज चेंज हो रहा है। सब उनके ऊपर है। मैं ध्यान नहीं देता।"

चीनी कहने पर क्यों भड़क जा रहे सिंगापुर के लोग? जिस देश की 74% जनसंख्या चायनीज, वहाँ भी चीन को लेकर नाराज़गी: TikTok वीडियो...

कुछ लोगों ने ये भी ध्यान दिलाया कि सिंगापुर में जो चीनी मूल के लोग हैं वो चीन मेनलैंड से ताल्लुक नहीं रखते। सिंगापुर में चीनी बहुसंख्यक हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -