Homeदेश-समाज'रमजान में सेक्स माँगता है मेरा शौहर, ये इस्लाम के खिलाफ': तलाक के लिए...

‘रमजान में सेक्स माँगता है मेरा शौहर, ये इस्लाम के खिलाफ’: तलाक के लिए महिला पहुँची शरिया कोर्ट, कहा – उसे संतुष्ट करना मेरे बस की नहीं

महिला ने अदालत में बताया कि जब वे दोनों साथ रहते थे, उस वक्त गरबा अक्सर दोपहर में घर आता था और पीरियड्स के दौरान भी उसके साथ सेक्स करने की डिमांड करता था, जो इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है।

नाइजीरिया (Nigeria) के काडुना में एक महिला ने अपने शौहर की हरकतों से परेशान होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ‘PM NEWS Nigeria’ के मुताबिक, महिला का नाम जैनब यूनुसा (Zainab Yunusa) है। उसने अपने शौहर के खिलाफ 7 सितंबर, 2022 को काडुना के मगाजिन गारी (Magajin Gari, Kaduna) में मौजूद एक शरिया कोर्ट का रुख किया, जहाँ उसने अदालत से अपने शौहर से तलाक की माँग की है।

याचिकाकर्ता महिला के शौहर का नाम अल्हाजी अली गरबा (Alhaji Ali Garba) है। महिला का कहना है कि उसका शौहर उसके साथ हद से ज्‍यादा सेक्‍स करता है। इस कारण उसको तलाक चाहिए। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि गरबा पीरियड्स और रमजान के दौरान भी सेक्स की डिमांड करता है। यूनुसा ने कहा कि वो दोनों सिर्फ एक साल तक ही साथ रहे हैं। उसकी हरकतों से तंग आकर वह अपने अम्मी-अब्बू के घर चली गई थी।

महिला ने अदालत में बताया कि जब वे दोनों साथ रहते थे, उस वक्त गरबा अक्सर दोपहर में घर आता था और पीरियड्स के दौरान भी उसके साथ सेक्स करने की डिमांड करता था, जो इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है। महिला का दावा है कि वह रमजान के वक्त भी सेक्स करने के लिए कहता था और जब यूनुसा उसे मना कर देती थी, तो वह गुस्सा हो जाता था।

यूनुसा ने अदालत को आगे बताया, “वह मुझ पर शक करता था। इसलिए, मुझे अपने रिश्तेदारों सहित किसी से भी नहीं मिलने देता था – फिर चाहे वह पुरुष हो या फिर महिला। मैं उसके सेक्स की लत से बहुत परेशान हो गई थी। उसे संतुष्ट करना मेरे बस की बात नहीं थी इसलिए मैं अपने मायके चली आती थी।”

महिला के मुताबिक, इसीलिए उसने अदालत में अल्हाजी अली गरबा से तलाक की माँग करते हुए अर्जी दी है, क्योंकि वह अल्लाह के खिलाफ जाकर हद से ज्यादा सेक्स करने वाले अपने शौहर के आगे नहीं झुक सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इंडियन नेवी को तीसरे एयरक्राफ्ट करियर की जरूरत, ‘सी डिनायल’ से ‘सी कंट्रोल’ में पिछड़ रहे हैं हम: जानें- क्या है समंदर में बादशाहत...

हिंद महासागर में चीन की दादागिरी और पाकिस्तान के साथ उसकी जुगलबंदी से निपटने के लिए इंडियन नेवी को तुरंत तीसरे एयरक्राफ्ट करियर की जरूरत है।

बाँध में पानी घटते ही बाहर आया सदियों पुराना पांडवकालीन कांबरेश्वर मंदिर, रहस्यमई जलमग्न शिवलिंग है खास पहचान: जानें पुणे में क्यों उमड़े श्रद्धालु...

महाराष्ट्र के पुणे के भाटघर बाँध का जलस्तर कम होते ही पानी के भीतर छिपा सदियों पुराना कांबरेश्वर मंदिर एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है।
- विज्ञापन -