Homeदेश-समाजरॉड नहीं, प्राइवेट पार्ट में खुद घुसाई थी जिभिया: गाजियाबाद में फर्जी गैंगरेप केस...

रॉड नहीं, प्राइवेट पार्ट में खुद घुसाई थी जिभिया: गाजियाबाद में फर्जी गैंगरेप केस दर्ज कराने वाली गिरफ्तार, 3 साजिशकर्ता भी पकड़े गए

महिला के प्राइवेट पार्ट में कोई रॉड नहीं घुसाई गई, हकीकत यह थी कि महिला ने साजिश के तहत अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर टंग क्लिनर डाली थी। गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज के मुताबिक जिभिया का साइज 5 से 6 सेंटीमीटर था।

गाजियाबाद में 5 लड़कों के खिलाफ फर्जी गैंगरेप केस दर्ज कराने के आरोप में लड़की को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने लड़की के साथ मिलकर पूरी साजिश रचने वाले 3 अन्य लोगों को पकड़ा था।

गाजियाबाद की एसपी निपुन अग्रवाल ने बताया कि आरोपित लड़की को दिल्ली से पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे कुछ दिन पहले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे नंदग्राम थाने को सूचना मिली कि आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और महिला को अस्पताल ले गई। महिला ने दावा किया था कि उसे 5 लोगों ने अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जिन्हें वह जानती है।

इस मामले में पुलिस ने शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, औरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला और दीनू के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

हालाँकि जाँच के बाद सामने आया कि महिला के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि संपत्ति विवाद में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह साजिश रची और सारे लड़को को फँसाया। महिला के पकड़े जाने से पहले उसके दोस्त आजाद, गौरव और अफजल को गिरफ्तार किया था।

ये बात भी सामने आई कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड नहीं घुसाई गई, हकीकत यह थी कि महिला ने साजिश के तहत अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर टंग क्लिनर डाली थी। गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज के मुताबिक जिभिया का साइज 5 से 6 सेंटीमीटर था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जल सुरक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी नींव, समझिए क्यों जरूरी है भारत में नदियों को आपस में जोड़ना

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) द्वारा तैयार किए गए 30 नदियों को जोड़ने का खाका भारत के भूगोल को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता रखता है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।
- विज्ञापन -