Homeदेश-समाजसंदिग्ध हालत में मिला वैज्ञानिक का शव, कैंसर पर कर रहे थे रिसर्च: भाई...

संदिग्ध हालत में मिला वैज्ञानिक का शव, कैंसर पर कर रहे थे रिसर्च: भाई ने बताया – अंतिम स्टेज में था शोध

मृतक के भाई ने मौत को लेकर कहा कि कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वह जिस जगह रुके थे वहाँ से 3 मिनट की दूरी पर हॉस्पिटल है। उन्होंने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया और कहा कि हो सकता है कि कंपीटीटर को पता चल गया हो कि वह यहाँ हैं। उनके साथ गलत होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 

कैंसर पर रिसर्च कर रहे एक वैज्ञानिक (Scientist) बृजगौरव शर्मा की इंदौर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शर्मा रिसर्च सिलसिले में नोएडा से इंदौर आए थे और यहाँ के होटल अशोक में ठहरे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

मृतक वैज्ञानिक शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित नरहोली के रहने वाले थे। वे एक निजी संस्थान में कैंसर की दवा पर शोध कर रहे थे। इसी सिलसिले में वे पिछले 7 दिनों से इंदौर आए थे और होटल में ठहरे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौत से पहले शर्मा ने अपने परिजनों से बात की थी। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बताया था कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब है और उनके सर में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा था कि वह ठीक हो जाएँगे और हैदराबाद के लिए निकल जाएँगे। हालाँकि, उसी रात उनकी मौत हो गई।

बीती रात जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहाँ पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके साथ दूसरे अस्पताल पहुँचते-पहुँचते उनकी हालत बिगड़ गई थी और अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बृजगौरव शर्मा के भाई ने बताया कि वह बहुत सारे दवाओं पर शोध किया करते थे। वह फिलहाल कैंसर की दवाई पर इंदौर में रिसर्च कर रहे थे, जो आखरी स्टेज पर थी। उधर, वे जिस कंपनी के लिए शोध कर रहे थे उसके मालिक वीरेंद्र मंडलोई ने बताया कि शर्मा और उनकी कंपनी के बीच एक एग्रीमेंट था। इसी सिलसिले वे यहाँ आए थे।

मौत को लेकर उन्होंने बताया कि कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वह जिस जगह रुके थे वहाँ से 3 मिनट की दूरी पर हॉस्पिटल है। उन्होंने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया और कहा कि हो सकता है कि कंपीटीटर को पता चल गया हो कि वह यहाँ हैं। उनके साथ गलत होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, जानें- कैसे खुला पूरा...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।
- विज्ञापन -