Sunday, June 16, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'बच्चों की हत्यारी सरकार': हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता...

‘बच्चों की हत्यारी सरकार’: हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता की भांजी को ही गिरफ्तार किया, UN को भी सुनाई थी खरी-खरी

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था, "संयुक्त राष्ट्र ने यहाँ बहादुर ईरानियों पर हो रहे खुले उत्पीड़न के लिए खेद जताने और अप्रभावी बयानों के अलावा क्या किया है?"

ईरान में चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच ईरान पुलिस ने वहाँ के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भांजी फरीद मोरादखानी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मोरादखानी ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने ईरानी सरकार की आलोचना करते हुए उसे ‘जानलेवा और बच्चों की हत्या करने वाली सरकार’ करार दिया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

फरीद मोरादखानी को जिस वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, उस वीडियो उन्होंने ईरान के लोगों से अपील करते हुए कहा था, “स्वतंत्र लोगों, हमारे साथ रहो। अपनी सरकारों से कहो कि वह इस जानलेवा और बच्चों की हत्या करने वाले शासन का समर्थन करना बंद करें। यह शासन अपने किसी भी धार्मिक सिद्धांत के प्रति वफादार नहीं है। ईरानी शासन अपनी शक्ति को बनाए रखने के अलावा किसी भी अन्य नियम या कानून को नहीं जानता है।”

इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था, “संयुक्त राष्ट्र ने यहाँ बहादुर ईरानियों पर हो रहे खुले उत्पीड़न के लिए खेद जताने और अप्रभावी बयानों के अलावा क्या किया है।” हालाँकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि फरीद मोरादखानी का यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था।  कहा जा रहा है कि फरीद मोरादखानी की गिरफ्तारी बुधवार (23 नवंबर, 2022) को हुई है। इस गिरफ्तारी की जानकारी, उनके भाई महमूद मोरादखानी ने दी है।

गौरतलब है कि ईरान में मोरादखानी को मृत्युदंड विरोधी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाता है, उन्होंने कई मोर्चों पर मृत्युदंड देना का खुला विरोध किया था। यह पहली बार नहीं है जब फरीद मोरादखानी को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा हो, इससे पहले उन्हें इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी अक्टूबर 2021 के एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद हुई थी, जिसमें उन्होंने शाह मोहम्मद रजा पहलवी की विधवा फराह दीबा की दिल खोलकर प्रशंसा की थी।

बता दें कि फरीद मोरादखानी ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनई की बहन बादरी की बेटी हैं। बादरी साल 1980 के दशक में अपने परिवार से अलग हो गईं थीं और इराक भाग गई थीं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकवाद का बखान, अलगाववाद को खुलेआम बढ़ावा और पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा : पढ़ें- अरुँधति रॉय का 2010 वो भाषण, जिसकी वजह से UAPA...

अरुँधति रॉय ने इस सेमिनार में 15 मिनट लंबा भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने भारत देश के खिलाफ जमकर जहर उगला था।

कर्नाटक में बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही कॉन्ग्रेस ने शुरू की ‘वसूली’, जनता पर टैक्स का भार बढ़ा कर...

अभी तक बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, लेकिन नए आदेश के बाद बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -