Thursday, May 23, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'बच्चों की हत्यारी सरकार': हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता...

‘बच्चों की हत्यारी सरकार’: हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता की भांजी को ही गिरफ्तार किया, UN को भी सुनाई थी खरी-खरी

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था, "संयुक्त राष्ट्र ने यहाँ बहादुर ईरानियों पर हो रहे खुले उत्पीड़न के लिए खेद जताने और अप्रभावी बयानों के अलावा क्या किया है?"

ईरान में चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच ईरान पुलिस ने वहाँ के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भांजी फरीद मोरादखानी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मोरादखानी ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने ईरानी सरकार की आलोचना करते हुए उसे ‘जानलेवा और बच्चों की हत्या करने वाली सरकार’ करार दिया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

फरीद मोरादखानी को जिस वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, उस वीडियो उन्होंने ईरान के लोगों से अपील करते हुए कहा था, “स्वतंत्र लोगों, हमारे साथ रहो। अपनी सरकारों से कहो कि वह इस जानलेवा और बच्चों की हत्या करने वाले शासन का समर्थन करना बंद करें। यह शासन अपने किसी भी धार्मिक सिद्धांत के प्रति वफादार नहीं है। ईरानी शासन अपनी शक्ति को बनाए रखने के अलावा किसी भी अन्य नियम या कानून को नहीं जानता है।”

इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था, “संयुक्त राष्ट्र ने यहाँ बहादुर ईरानियों पर हो रहे खुले उत्पीड़न के लिए खेद जताने और अप्रभावी बयानों के अलावा क्या किया है।” हालाँकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि फरीद मोरादखानी का यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था।  कहा जा रहा है कि फरीद मोरादखानी की गिरफ्तारी बुधवार (23 नवंबर, 2022) को हुई है। इस गिरफ्तारी की जानकारी, उनके भाई महमूद मोरादखानी ने दी है।

गौरतलब है कि ईरान में मोरादखानी को मृत्युदंड विरोधी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाता है, उन्होंने कई मोर्चों पर मृत्युदंड देना का खुला विरोध किया था। यह पहली बार नहीं है जब फरीद मोरादखानी को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा हो, इससे पहले उन्हें इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी अक्टूबर 2021 के एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद हुई थी, जिसमें उन्होंने शाह मोहम्मद रजा पहलवी की विधवा फराह दीबा की दिल खोलकर प्रशंसा की थी।

बता दें कि फरीद मोरादखानी ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनई की बहन बादरी की बेटी हैं। बादरी साल 1980 के दशक में अपने परिवार से अलग हो गईं थीं और इराक भाग गई थीं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

SRH और KKR के मैच को दहलाने की थी साजिश… आतंकियों ने 38 बार की थी भारत की यात्रा, श्रीलंका में खाई फिदायीन हमले...

चेन्नई से ये चारों आतंकी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से आए थे। इन चारों के टिकट एक ही PNR पर थे। यात्रियों की लिस्ट चेक की गई तो...

पश्चिम बंगाल में 2010 के बाद जारी हुए हैं जितने भी OBC सर्टिफिकेट, सभी को कलकत्ता हाई कोर्ट ने कर दिया रद्द : ममता...

कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार 22 मई 2024 को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका दिया। हाईकोर्ट ने 2010 के बाद से अब तक जारी किए गए करीब 5 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -