Homeराजनीतिश्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों से गूँजेगा पंचकूला का हर एक चौक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...

श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों से गूँजेगा पंचकूला का हर एक चौक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘गीता महोत्सव’ का किया शुभारंभ: गीता पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार भी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र पहुँचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दौरा किया। जहाँ, विश्विद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय हरियाणा दौरे पर हैं। वह मंगलवार और बुधवार (29 और 30 नवंबर, 2022) को प्रदेश की कई योजनाओं की शुरुआत करेंगी। इसी सिलसिले में वह कुरुक्षेत्र पहुँचीं, जहाँ उन्होंने ‘गीता महोत्सव’ की औपचारिक शुरुआत की और ब्रह्म सरोवर पहुँच कर यज्ञ में आहुति दी। ‘गीता महोत्सव’ को लेकर बड़ी तैयारियाँ की गईं हैं। इसके अंतर्गत पंचकूला जिले का प्रत्येक चौक गीता के श्लोकों से गूँजेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र पहुँचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दौरा किया। वहाँ उन्होंने विश्विद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार’ में भाग लेंगी।

इसके अलावा, वह राज्य को तीन बड़ी योजनाओं की सौगात देंगी। इसमें, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य परीक्षण योजना की शुरुआत करने के साथ ही राज्य के 6 जिलों में रोडवेज की बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत राष्ट्रपति के द्वारा की जाएगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति सिरसा जिले को मेडिकल कालेज की सौगात देंगी। इसका शिलान्यास कुरुक्षेत्र से ही होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ करेंगी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति सिरसा जिले में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखेंगी। ‘गीता महोत्सव (गीता जयंती)’ पर हरियाणा का पंचकुला जिला पूरी तरह से गीतामय नजर आएगा। इसके लिए, हर चौक पर डिजिटल स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इस स्क्रीन पर गीता के श्लोक नजर आएँगे।

एसडीएम डॉ ऋचा राठी का कहना है कि तीन गीता महोत्सव के अंतर्गत सेक्टर-5,6,7 व 8 स्थित गीता चौक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे भव्य रूप से सजाया जाना है। यही नहीं, गीता जयंती महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा किया जाने वाला श्लोकोच्चारण भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। गीता जयंती महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन 4 दिसंबर की सुबह 11.45 से जिले के विभिन्न स्कूलों के 2500 से अधिक विद्यार्थी एक साथ वैश्विक गीता से जुड़ते हुए अष्टादश श्लोकों का पाठ करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारतीय परमाणु हथियारों के विरोध से लेकर ‘भगवा आतंकवाद’ के नैरेटिव तक: चिदंबरम के खुद को ‘दिमागी नक्सल’ स्वीकारने पर क्यों हैरान नहीं है...

चिदंबरम की भारत और विकास विरोधी मानसिकता उनके हर फैसले में साफ झलकती है। कभी उन्हें डिजिटल इंडिया से समस्या हुई कभी उन्होंने भगवा आतंक का नैरेटिव गढ़ा।

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।
- विज्ञापन -