Homeविविध विषयअन्यअब एटीएम से लीजिए सोने के सिक्के, हैदराबाद में लगा देश का पहला Gold...

अब एटीएम से लीजिए सोने के सिक्के, हैदराबाद में लगा देश का पहला Gold ATM: जानिए कैसे करना है इस्तेमाल, कितनी है क्षमता

इस एटीएम से 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के खरीदे जा सकते हैं। एटीएम में 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम समेत आठ विकल्प मौजूद हैं।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम लगाया गया है। इस एटीएम से पैसों की जगह सोने के ​सिक्के निकलते हैं। अब यहाँ के लोगों को सोने के सिक्के खरीदने के लिए ज्वैलर्स की दुकान पर नहीं जाना पड़ेगा। वे इस रियल टाइम Gold ATM से सोने के सिक्के निकाल सकते हैं। इस एटीएम को सोना खरीदने और बेचने का कारोबार करने वाली कंपनी गोल्डसिक्का प्राइवेट लिमिटेड ने लगाया है।

कंपनी ने 5 दिसम्बर 2022 को ट्वीट किया, “हमें यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हमने गोल्ड एटीएम को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस उपलब्धि के माध्यम से हम भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने और बंगारू तेलंगाना के मिशन में योगदान देने के लिए अपनी जर्नी शुरू कर रहे हैं।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डसिक्का प्राइवेट लिमिटेड (Goldsikka Pvt Ltd) ने 3 दिसंबर 2022 को हैदराबाद स्थित स्टार्टअप कंपनी मैसर्स ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के समर्थन से अपना पहला गोल्ड एटीएम लॉन्च किया। यह भारत और दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है। यह एटीएम गोल्डसिक्का के हेड ऑफिस अशोक रघुपति चेम्बर्स, प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन बेगमपेट में लगाया गया है। इस एटीएम से 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के खरीदे जा सकते हैं। एटीएम में 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम समेत आठ विकल्प मौजूद हैं।

गोल्ड एटीएम की खासियत

फर्म के मुताबिक, इस गोल्ड एटीएम का उपयोग करना बेहद आसान है। इस ATM की सेवा खरीददारों के लिए 24×7 उपलब्ध रहेगी और वे अपने बजट के भीतर सोना खरीद सकते हैं। इसका एक और बड़ा फायदा यह है कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट होते ही लोग गोल्ड एटीएम से क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके तुरंत सोने के सिक्के खरीद सकते हैं।

कंपनी देश भर में और भी गोल्ड एटीएम खोलने की योजना बना रही है। गोल्डसिक्का के अनुसार, वे हैदराबाद में एयरपोर्ट, ओल्ड सिटी, अमीरपेट, कुकटपल्ली पेद्दापल्ली, वारंगल और करीमनगर में अगली 3-4 मशीनों की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी की योजना अगले 2 साल में पूरे भारत में करीब 3,000 गोल्ड एटीएम खोलने की है।

गोल्ड एटीएम का उपयोग

गोल्ड एटीएम का इस्तेमाल अन्य एटीएम की तरह की करना है। ग्राहक एटीएम से गोल्ड खरीदने के लिए अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले अपना डेबिट/क्रेडिट कार्ड गोल्ड एटीएम में डालें। फिर अपने कार्ड का पिन नंबर दर्ज करें। आपको कितने मूल्य के सोने के सिक्के चाहिए वह दर्ज करें। इसके बाद मशीन से सोने के सिक्के निकलने लगेंगे।

सिक्योरिटी के लिए अलार्म सिस्टम, CCTV कैमरे

सेफ्टी के लिए मशीन में इनबिल्ट कैमरा, अलार्म सिस्टम, एक्सटर्निल CCTV कैमरा लगाया हुआ है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए ग्राहक सहायता टीम भी है। बताया जा रहा है कि अगर राशि डेबिट होने के बाद भी सोना नहीं निकलता है, तो ट्रांजैक्शन फेल होने के 24 घंटे के भीतर आपको आपका पैसा वापस मिल जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -