Homeराजनीतिगुजरात में AAP की सरकार बनेगी... अरविंद केजरीवाल ने तारीख़ लिख कर किया था...

गुजरात में AAP की सरकार बनेगी… अरविंद केजरीवाल ने तारीख़ लिख कर किया था दस्तखत, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर CM फेस तक – सब हार गए

एनडीटीवी के एक प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्ली के एमसीडी चुनावों में भाजपा की सिर्फ 20 सीटें आएँगी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। दोनों ही दावों को लेकर लोग अरविंद केजरीवाल पर तंज कर रहे हैं।

भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर उस इलेक्शन कैंपेन की बताई जा रही है जब अरविंद केजरीवाल ने लिखित तौर पर दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी। इतना ही नहीं केजरीवाल ने अपने दस्तखत के साथ तारीख भी लिखी थी। गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी के बुरे हश्र के बाद केजरीवाल का यह लिखित दावा वायरल हो रहा है।

केजरीवाल ने दावा किया था कि सत्ता विरोधी लहर और कॉन्ग्रेस की उदासीनता का फायदा AAP को मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल की गुजरात में आप सरकार बनाने का दावा करने वाली तस्वीर वायरल

एनडीटीवी के एक प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्ली के एमसीडी चुनावों में भाजपा की सिर्फ 20 सीटें आएँगी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। दोनों ही दावों को लेकर लोग अरविंद केजरीवाल पर तंज कर रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे दावों की कलई खोल दी है। आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अपनी सीट भी नहीं बचा पाए और उन्हें खंभालिया सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुलुभाई बेरा ने मात दे दिया। इसुदान गढ़वी के अलावा आम आदमी पार्टी के अन्य दो बड़े नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरे अल्पेश कथीरिया और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को भी करारी हार मिली है।

अल्पेश कथीरिया सूरत के वराछा रोड सीट पर चुनाव लड़ रहे थे जिन्हें भाजपा के किशोर कनानी ने हरा दिया। सूरत के ही कतारगाम सीट पर चुनाव लड़ रहे आप के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा के विनोद भाई मोरडिया ने शिकस्त दे दी।

साभार चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के तरफ से जारी किए गए ताजा रुझानों में केजरीवाल के दावों की धज्जियाँ उड़ चुकी हैं। 182 सीटों वाली विधानसभा में उनकी पार्टी सिर्फ 5 सीटों पर आगे चल रही है, उनमें से कुछ पर पार्टी को मामूली बढ़त मिल रही है जो कभी भी पलट सकती है।

आज (08 दिसंबर, 2022) सुबह 8 बजे से ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। गुजरात में अब तक के रुझानों में भाजपा 150 से ज्यादा सीटों के साथ ऐतिहासिक जनादेश हासिल करने जा रही है। कॉन्ग्रेस 17 और आप 5 सीटों पर आगे चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -