Homeदेश-समाज'दोस्तों को बुलाता, मुझसे सेक्स करवाता' : कर्नाटक में नशेड़ी जॉन पर इंजीनियर पत्नी...

‘दोस्तों को बुलाता, मुझसे सेक्स करवाता’ : कर्नाटक में नशेड़ी जॉन पर इंजीनियर पत्नी ने लगाया आरोप, बोली- ‘वो मेरी अश्लील Video देख खुश होता था’

महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर अपने घर दोस्तों को बुलाता और उनके साथ उसे सेक्स करने पर मजबूर करता है। इतना ही नहीं, इस दौरान वो सेक्स की वीडियो भी बनाता और उन अश्लील वीडियोज को देख कर बाद में खुश होता। पीड़िता ने बताया है कि शादी के बाद ऐसा कई बार हो चुका है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में में एक महिला ने अपने पति पर अपने दोस्तों के साथ सोने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान उसका पति जॉन सेक्स की वीडियो भी बनाता था। आरोप है कि मना करने पर पीड़िता की पिटाई होती थी। महिला ने अपने पति पर नशेड़ी होने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला थानिसांद्रा मेन रोड के सम्पीगेहल्ली क्षेत्र का है। आरोप लगाने वाली 34 वर्षीय महिला पेशे से सॉफ्टवेयर इंजिनियर है। उसका पति जॉन भी इसी पद पर है। दोनों की शादी अप्रैल 2011 में हुई थी। दोनों के एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर अपने घर दोस्तों को बुलाता और उनके साथ उसे सेक्स करने पर मजबूर करता है। इतना ही नहीं, इस दौरान वो सेक्स की वीडियो भी बनाता और उन अश्लील वीडियोज को देख कर बाद में खुश होता। पीड़िता ने बताया है कि शादी के बाद ऐसा कई बार हो चुका है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि जब भी वो अपने पति की इन हरकतों का विरोध करती थी तो उसकी बुरी तरह से पिटाई होती है। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी जाती थी। शिकायत में आगे बताया गया है कि आरोपित पति ने पीड़िता की बहन के साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने अपने पति को न सिर्फ शराब बल्कि ड्रग्स का भी आदी बताया है।

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने आगे बताया है कि आए दिन की प्रताड़ना से एक बार उसने अपने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया था लेकिन फोटो वायरल होने की धमकी से वो डर गई थी। आरोपित गाँजा पीने का भी शौक़ीन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उसने घर में गाँजे के पेड़ उगा रखे थे। पुलिस ने उसके घर से गमले में उगे गाँजे के 2 पेड़ भी बरामद किए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -