Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय26 बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, भारत-बांग्लादेश सीमा से देश में कर रहे...

26 बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, भारत-बांग्लादेश सीमा से देश में कर रहे थे घुसने की कोशिश

बीएसएफ ने इस साल 15 भारतीय नागरिकों को और 731 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहे थे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार (अगस्त 27, 2019) को पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के घौना मैदान क्षेत्र से 26 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बांग्लादेशी भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

बीएसएफ ने इससे पहले सोमवार (अगस्त 26, 2019) को भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। बीएसएफ अधिकारियों ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि 5 बांग्लादेशी नागरिकों को भारत-बांग्लादेश सीमा पर उत्तरी 24 परगना जिले के स्वरूपनगर और गाईघाटा क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस द्वारा किए गए शुरुआती जाँच में पता चला है कि वो बिचौलिए की मदद से सीमापार करके भारत में आने की ताक में थे। बता दें कि बीएसएफ ने इस साल 15 भारतीय नागरिकों को और 731 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहे थे।

गौरतलब है कि शनिवार (अगस्त 24, 2019) को भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें बीएसएफ ने एक बांग्लादेशी गौ तस्कर को मार गिराया था। एसपी मानवेन्द्र देब रे ने बताया कि 40 से भी अधिक बांग्लादेशी भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान मुठभेड़ हुई और एक पशु तस्कर की मौत हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।
- विज्ञापन -