Homeदेश-समाज'...अंबे माँ, बालक को माफ कर दे' : शिव मंदिर में बैठ अश्लील हरकत...

‘…अंबे माँ, बालक को माफ कर दे’ : शिव मंदिर में बैठ अश्लील हरकत करने वाले वसीम का रोता Video वायरल, पीपल के पत्तों से पुलिस को मिला था सुराग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए वीडियो में हथकड़ी से बंधा हुआ वसीम देवी माँ से माफी माँग रहा है। वह अच्छा बनने की बात कर रहा है। वसीम का यह वीडियो कैसे और कब बना पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है।

मध्य प्रदेश के इंदौर के शिव मंदिर में बैठकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपित वसीम का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपित वसीम माफी माँगता नजर आ रहा है। वसीम इस वक्त पुलिस हिरासत में है। प्रकाश नगर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में अश्लील हरकत करते वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए वीडियो में हथकड़ी से बंधा हुआ वसीम देवी माँ से माफी माँग रहा है। वह अच्छा बनने की बात कर रहा है। वसीम का यह वीडियो कैसे और कब बना पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है। इसमें वह कहता है, “अंबे माँ अपने बालक को माफ कर दे। अब नहीं करूँगा भगवान।”

उधर पुलिस ने वसीम की गिरफ्तारी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। वीडियो वायरल होने के बाद वसीम की तलाश कर रही पुलिस को मंदिर के पास एक बुजुर्ग ने पुलिस को वसीम का सुराग दिया। बुजुर्ग ने पुलिस को जानकारी दी कि वह पीपल के पत्ते तोड़कर ले जाता था। तब जाकर पुलिस को अश्लील हरकत करने वाले शख्स के मुस्लिम होने का शक हुआ। पुलिस ने मुस्लिम इलाकों में जाकर उसकी तलाश शुरू की। जहाँ कुछ नौजवानों ने उसे पहचान लिया। इतना ही नहीं नौजवानों ने उसका नाम वसीम उर्फ अब्दुल ताहिर बताया। इसके बाद पुलिस ने नौजवानों की निशानदेही पर उसे पकड़ लिया।

मामले की जाँच कर रही पुलिस की टीम को मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी कि वह पिछले 6 महीनों से मंदिर आ रहा है। इस दौरान यह भी पता चला कि शिव मंदिर के अलावा वसीम पास के दुर्गा मंदिर में भी जाकर बैठा रहता था। यहाँ भी उसे गंदी हरकत करते देखा गया है। पुलिस अब पता कर रही है कि उसने किसी और मंदिर में भी कोई अश्लील हरकत तो नहीं की।

आपको बता दें कि वसीम उर्फ अब्दुल ताहिर इंदौर के प्रकाश नगर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में बैठकर अश्लील हरकत करता पाया गया था। साथ ही, महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स भी करता था। आरोपित वसीम की हरकत से परेशान होकर महिलाओं ने उसका वीडियो बना लिया था। वीडियो के साथ उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद मनीष मामा से संपर्क किया था। युवक के अश्लील हरकत करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -