Homeराजनीतिलताड़े जाने के बाद राहुल गाँधी ने J&K पर मारा यू-टर्न, गदगद थरूर ने...

लताड़े जाने के बाद राहुल गाँधी ने J&K पर मारा यू-टर्न, गदगद थरूर ने कहा- ‘बहुत सही मालिक’

पाकिस्तान ने यूएन को लिखे पत्र में राहुल गाँधी के बयानों का सहारा लिया है। गौरतलब है, जब पाकिस्तान द्वारा राहुल गाँधी के बयानों के सहारे यूएन में अपनी बात साबित करने की कोशिश वाली ख़बर आई तो लोगों ने राहुल को जम कर लताड़ा।

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। पाकिस्तान ने उनके बयानों का सहारा लेकर यूएन में अपनी बात साबित करने की कोशिश की है। पाकिस्तान ने राहुल गाँधी के बयान ‘कश्मीर में लोग मर रहे हैं’ को सहारा बनाया और यूएन को कहा कि भारत के प्रमुख नेता भी मानते हैं कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में ‘गड़बड़ियाँ और अत्याचार’ कर रही है। पाकिस्तान ने यूएन को भेजे पत्र में पूर्व कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल के उस बयान का भी सहारा लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर में चीजें ग़लत दिशा में जा रही हैं।

अब राहुल गाँधी ने ट्वीट कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है। राहुल गाँधी ने जम्मू कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार बता कर ट्विटर पर सुर्खियाँ बटोरी। उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताते हुए किसी भी अन्य देश द्वारा हस्तक्षेप की बात को नकारते हुए कहा कि दुनिया भर में पाकिस्तान को आतंक के प्रमुख समर्थक के रूप में जाना जाता है।

लेकिन, तब तक लोगों ने राहुल को लताड़ लगानी शुरू कर दी थी। जब पाकिस्तान द्वारा राहुल गाँधी के बयानों के सहारे यूएन में अपनी बात साबित करने की कोशिश वाली ख़बर आई तो लोगों ने राहुल को जम कर लताड़ा।

तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने राहुल गाँधी के बयान का समर्थन करते हुए गदगद होकर लिखा- ‘बहुत सही मालिक, पाकिस्तान को हमारे रुख से लाभ उठाने की ज़रूरत नहीं है।

हालाँकि, इस दौरान थरूर यह लिखना नहीं भूले कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को ‘अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके’ से हटाया गया था। लोगों ने थरूर से पूछा कि अब तो राहुल गाँधी कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष भी नहीं रहे, तो फिर वे ‘मालिक’ कैसे हुए? लोगों ने कहा कि अब जो डैमेज होना था वह हो चुका, अब इन बयानों का कोई फ़ायदा नहीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -