Homeफ़ैक्ट चेकमीडिया फ़ैक्ट चेक'ममता बनर्जी के सामने जिन्होंने लगाए जय श्रीराम के नारे, उनसे नाराज है मोदी...

‘ममता बनर्जी के सामने जिन्होंने लगाए जय श्रीराम के नारे, उनसे नाराज है मोदी सरकार’ : वायरल दावे को BJP नेता ने बताया- पूरा फर्जी

रिपोर्ट में बताया गया कि मोदी सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के रवैये पर रिपोर्ट माँगी है। खबर में कहा गया है कि बंगाल के भाजपा सेक्रेट्री ने तो कार्यकर्ताओं के खिलाफ जाँच को कहा ही है, उनके अलावा पीएम मोदी भी इस हरकत से बहुत नाराज हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगे ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने वालों से मोदी सरकार नाराज है- ऐसी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर सामने आई है। बताया गया है कि सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के रवैये पर रिपोर्ट माँगी है। खबर में कहा गया है कि बंगाल के भाजपा सेक्रेट्री बी एल संतोष ने जहाँ कार्यकर्ताओं के खिलाफ जाँच के निर्देश दिए हैं वहीं पीएम मोदी भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की इस हरकत से बहुत ज्यादा नाराज हैं।

हालाँकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दी है। उन्होंने इस खबर को पूरी तरह निराधार को फर्जी खबर कहा। उन्होंने शीला भट्ट के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे फर्जी बताया जिसमें शीला भट्ट ने लिखा था- मोदी और भाजपा हाई कमांड ममता बनर्जी के खिलाफ लगे जय श्रीराम के नारों से नाराज है।

बता दें कि बीते दिनों हावड़ा में एक कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाई जानी थी। ऐसे में बंगाल सीएम भी वहाँ आई। मगर जैसे ही वो मंच पर चढ़ने लगीं तो कुछ लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगाना शुरू कर दिया। नारेबाजी सुन ममता बनर्जी भड़क गईं और मंच पर बैठने से मना कर दिया। उन्हें केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल ने बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानीं। उन्होंने मंच के सामने कुर्सी पर बैठकर कार्यक्रम अटेंड किया।

जिन कार्यकर्ताओं ने हावड़ा रेलवे स्टेशन पर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मोदी सरकार इस घटना पर नाराज हुई है ये खबर न्यूज ड्रम नाम की साइट ने चलाई है। इसी खबर को लोग शेयर कर रहे हैं जिसे पढ़कर अमित मालवीय ने इसका खंडन किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CJP का मंच बना ‘मोदी विरोधी बैटलग्राउंड’… जानें- वामपंथी और विपक्षी दल कैसे कर रहे छात्रों का आंदोलन का इस्तेमाल, विदेशी फंडिंग और खालिस्तानी...

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन भटकाकर विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा है। विदेशी फंडिंग और हिंसा के बीच पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया।

मैदान में CM योगी, बूथ तक सक्रिय संगठन और भ्रम में विपक्ष… UP में BJP ऐसे कर रही 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने...

UP में 2027 चुनाव के लिए BJP संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क, कमजोर सीटों पर फोकस और विकास कार्यों के दम पर चुनावी तैयारी में जुट गई है।
- विज्ञापन -