Homeदेश-समाज4 साल का अफेयर, लड़के ने शादी से किया इनकार; घर के सामने 80...

4 साल का अफेयर, लड़के ने शादी से किया इनकार; घर के सामने 80 घंटे तक धरने पर बैठी रही लड़की: आखिरकार मंदिर में हुआ विवाह

उत्तम के इनकार के बाद निशा उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस निशा को साथ ले गई। उसने शादी का वादा कर यौन शोषण का केस दर्ज कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई।

करीब चार दिन के धरने के बाद उत्तम महतो और निशा की प्रेम कहानी को सुखद मोड़ मिल गया है। झारखंड के धनबाद के इस जोड़े की मंदिर में शादी हो गई है। दोनों के परिजन और ग्रामीण इसका गवाह बने।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक धनबाद के ईस्ट वसुरिया की रहने वाली निशा और महेशपुर के उत्तम महतो के बीच 4 सालों से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजनों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। युवती के परिजनों ने महेशपुर जाकर रिश्ते की बात भी की थी। लेकिन करीब 20 दिन पहले उत्तम ने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद निशा अपनी दादी के साथ उत्तम के घर पहुँची। शादी की जिद करते हुए उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती ने 80 घंटों से भी अधिक समय तक उत्तम के घर के आगे धरना दिया। मीडिया में खबरें आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। स्थानीय पुलिस गुरुवार (19 जनवरी, 2023) को मौके पर पहुँची और निशा को अपने साथ ले गई।

निशा ने उत्तम के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तम ने शादी का वादा करते हुए कई बार उसके साथ संबंध बनाए। केस दर्ज होने के बाद उत्तम और उसके घर वालों के तेवर ठंडे पड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और विवाह को लेकर समझौता हो गया। रविवार (22 जनवरी, 2023) को गंगापुर के लिलौर मंदिर में समाज के लोगों और परिवारजनों की उपस्थिति में दोनों का विवाह करा दिया गया।

इस दौरान निशा काफी खुश नजर आ रही थी। उसने इन यादगार पलों को मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। कहा जा रहा है कि समझौता हो जाने के बाद निशा और उसके परिजन केस वापस लेने को तैयार हो गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लाला जगत नारायण से लेकर ML मनचंदा तक: खाालिस्तानी आतंकवादियों का निशाना बने पत्रकारों की कहानी

खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू पत्रकार ही नहीं थे। अलगाववाद को खारिज करने वाले सिख पत्रकारों को भी गद्दार बताकर मारा गया।

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।
- विज्ञापन -