Homeदेश-समाजनवाजुद्दीन सिद्दीकी की अम्मी ने बहू पर कराई FIR, मुंबई पुलिस ने बुलाया: एक्टर...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अम्मी ने बहू पर कराई FIR, मुंबई पुलिस ने बुलाया: एक्टर के परिवार पर मारपीट, छेड़छाड़ और गंदे क्लिप दिखाने का आरोप लगा चुकी है आलिया

आलिया ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। कहा है कि नवाजुद्दीन के खिलाफ उनकी शिकायतों को पुलिस ने अनसुना कर दिया, लेकिन उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर लिया।

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया उर्फ जैनब को मुंबई पुलिस ने तलब किया है। नवाजुद्दीन की अम्मी मेहरूनिशा ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। आलिया पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार (23 जनवरी 2023) को आलिया को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा। आलिया ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई पुलिस के सम्मन की कॉपी डाली है। यह सम्मन वर्सोवा थाने से आया है। सम्मन में बताया गया है कि आलिया पर IPC की धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत FIR दर्ज हुई है। जाँच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर जाधव ने पुलिस स्टेशन आकर आलिया से अपना पक्ष रखने को कहा है। यह भी कहा है कि अगर वह हाजिर नहीं होती हैं तो पुलिस यह मानकर कार्रवाई करेगी कि उन्हें इस केस में कोई सफाई पेश नहीं करनी है।

आलिया ने यह सम्मन शेयर करते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि उनके द्वारा अपने शौहर नवाजुद्दीन के खिलाफ दी गई तमाम शिकायतों को पुलिस ने अनसुना कर दिया, लेकिन उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि आलिया नवाजुद्दीन की दूसरी बीवी हैं। दोनों का निकाह साल 2010 में हुआ था। आलिया और नवाजुद्दीन की माँ के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी आलिया और नवाजुद्दीन के बीच अनबन की खबरें आईं थीं। तब आलिया ने नवाजुद्दीन पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने शौहर नवाजुद्दीन, उनके भाई मिनाजुद्दीन, फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन और अम्मी मेहरूनिशा आदि के खिलाफ FIR दर्ज करवाया था। बाद में घटनास्थल उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर होने की वजह से यह केस बुढ़ाना थाने में ट्रांसफर हो गया था। इस शिकायत में आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई मिनहाजुद्दीन पर छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -