Tuesday, April 30, 2024
Homeविविध विषयअन्यअर्जुन बन भगवान श्रीकृष्ण से कीजिए सवाल, Gita GPT भगवद्गीता के आधार पर देगा...

अर्जुन बन भगवान श्रीकृष्ण से कीजिए सवाल, Gita GPT भगवद्गीता के आधार पर देगा जवाब: गूगल के इंजीनियर ने बनाई जीवन-दर्शन से संबंधित चैटबॉट

भगवद्गीता महाभारत की लड़ाई से पहले भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद पर आधारित ग्रन्थ है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के सवालों का जवाब देते हुए ज्ञानयोग, कर्मयोग, भक्ति योग और राजयोग पर विस्तार से चर्चा की है। गीता में भगवान ने मनुष्यों को कर्म के लिए प्रेरित करते हुए, इसका महत्व समझाया है। इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से हर सवाल का जवाब देने के लिए डेवलप चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस बीच गूगल (Google) के एक इंजीनियर ने गीता जीपीटी (Gita GPT) नाम से चैटबॉट लॉन्च किया है। दावा किया जा रहा है कि यह चैटबॉट गीता के आधार पर आपके प्रश्नों का उत्तर देगा।

गीता जीपीटी को बेंगलुरु के गूगल सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुकुरु साई विनीत ने विकसित (Develop) किया है। यह जीपीटी-3 पर आधारित प्रोग्राम है। ट्विटर पर इसके बारे में विनीत ने पोस्ट शेयर की है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि क्या होगा जब आप भगवद्गीता या भगवान श्रीकृष्ण से बात करें? भगवान श्रीकृष्ण का पवित्र गान अब आपके हाथों में। इक्कीसवीं सदी (21st Century) में आपका स्वागत है।

विनीत आपको अर्जुन बनकर भगवान कृष्ण से कठिन से कठिन प्रश्न पूछने का अवसर दे रहे हैं। यह एक चैट जीपीटी टूल है, जो भगवद्गीता के आधार पर प्रश्नों का जवाब देता है। दावा है कि अपने जीवन के समस्याओं का हल भी इस टूल के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। यह टूल भगवद्गीता को जानने और समझने में भी आपकी मदद करेगा।

विनीत ने अपने ट्वीट के जरिए समझाया है कि सवालों के जवाब के साथ-साथ आप चाहें तो गीता परामर्श (consult the Gita) भी ले सकते हैं। उन्होंने ऐप पर पूछे गए सवाल का जवाब भी साझा किया है। इसमें उन्होंने गीता जीपीटी से जीवन का अर्थ, धर्म क्या है जैसे कई सवाल पूछे हैं। इसका जवाब गीता के अनुसार नीचे दिया गया है।

क्या है भगवद्गीता?

भगवद्गीता महाभारत की लड़ाई से पहले भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद पर आधारित ग्रन्थ है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के सवालों का जवाब देते हुए ज्ञानयोग, कर्मयोग, भक्ति योग और राजयोग पर विस्तार से चर्चा की है। गीता में भगवान ने मनुष्यों को कर्म के लिए प्रेरित करते हुए, इसका महत्व समझाया है। इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रज्वल रेवन्ना मामले में घिरी कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार, दावा- महीनों पहले मिले थे सेक्स स्कैंडल के Videos, पर हाथ पर हाथ धरे बैठी...

जेडीएस हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स वीडियो मामले में अमित शाह ने पूछा है कि कॉन्ग्रेस सरकार ने इस पर पहले एक्शन क्यों नहीं लिया।

जिस मालेगाँव ब्लास्ट पर कॉन्ग्रेस ने रची थी ‘हिन्दू आतंकवाद’ की थ्योरी, उसमें समीर शरद कुलकर्णी के खिलाफ ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई...

समीर शरद कुलकर्णी पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ही ब्लास्ट के लिए केमिकल की व्यवस्था की थी। वो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -