Wednesday, May 1, 2024
Homeदेश-समाजमुस्लिम बनने को तैयार नहीं हुई चंदा, पहले बुरी तरह पीटा फिर गला दबाकर...

मुस्लिम बनने को तैयार नहीं हुई चंदा, पहले बुरी तरह पीटा फिर गला दबाकर मार डाला: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोहम्मद आरिफ को पकड़ा

चंदा की बेटी की मानें तो आरिफ की नजर उसकी संपत्ति पर थी। वह आए दिन चंदा से पैसे माँगा करता था। साथ ही आरिफ चाहता था कि चंदा कौशांबी में खरीदी गई प्रॉपर्टी आरिफ के नाम कर दें। बता दें कि चंदा ने मऊ की संपत्ति बेचकर कौशांबी में जमीन खरीदी थी और घर बनवाया था।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में धर्मांतरण से इनकार किए जाने पर एक हिंदू महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान चंदा सिंह के तौर पर हुई है। आरोपित मोहम्मद आरिफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि आरिफ ने धर्म परिवर्तन से इनकार किए जाने पर महिला को बुरी तरह पीटा। फिर इलाज के बहाने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। महिला की लाश घर में छोड़कर आरिफ फरार हो गया। गुरुवार (16 फरवरी, 2023) की सुबह उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

रिपोर्ट के अनुसार आफिर नदी के रास्ते आरिफ चित्रकूट भागने की फिराक में था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। आरिफ ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी।

रिपोर्टों के मुताबिक चंदा सिंह के पति दुर्गेश सिंह की मौत हो चुकी है। वह मऊ के हलधरपुर में रहती थी। पार्लर चलाकर बच्चों का भरण-पोषण करने लगी। इसी दौरान उसके संपर्क में गुड्डू राजपूत बनकर आरिफ आया। गुड्डू ने चंदा को मऊ की सारी संपत्ति बेचकर कौशांबी शिफ्ट होने की सलाह दी। करीब 2 साल पहले अपनी संपत्ति बेच चंदा दोनों बेटियों के साथ कौशांबी आ गई। यहाँ उसे पता चला कि जिसे वह गुड्डू समझ रही, वह मोहम्मद आरिफ है।

इसके बाद आरिफ और चंदा के बीच झगड़े होने लगे। आरिफ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। बच्चों को भी नमाज पढ़ने के लिए कहने लगा। आए दिन पिटाई की वजह से चंदा बीमार हो गई। चंदा की बेटी और भतीजे ने मीडिया को जानकारी दी कि आरिफ मंगलवार (14 फरवरी, 2023) को इलाज के बहाने चंदा को अपने साथ ले गया। मौका पाकर उसने चंदा की हत्या की और लाश को घर पर छोड़कर फरार हो गया। बेटी के मुताबिक चंदा फोन पर चिल्ला रही थी, जिसके बाद आरिफ ने फोन छिन लिया और उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। उसी रात वह चंदा की लाश घर पर छोड़ गया।

चंदा की बेटी की मानें तो आरिफ की नजर उसकी संपत्ति पर थी। वह आए दिन चंदा से पैसे माँगा करता था। साथ ही आरिफ चाहता था कि चंदा कौशांबी में खरीदी गई प्रॉपर्टी आरिफ के नाम कर दें। बता दें कि चंदा ने मऊ की संपत्ति बेचकर कौशांबी में जमीन खरीदी थी और घर बनवाया था।

जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बलिया की रहने वाली चंदा सिंह की माँ को उनकी बेटी ने हफ्ते भर पहले फोन किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी माँ को गुड्डू राजपूत के आरिफ होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरिफ चंदा को अपने गाँव मिरदहन का पुरवा ले गया था। यहाँ उस पर मुस्लिम समुदाय के 100 लोगों ने मतांतरण के लिए दबाव बनाया। इस्लाम कबूल न करने पर उसकी पिटाई की गई।

मामले में मृतका की माँ ने शिकायत दी है। जिसके आधार पर 12 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। चंदा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कोलंबिया यूनिवर्सिटी से खींचकर बाहर निकाले गए फिलीस्तीन समर्थक, 100 से ज्यादा गिरफ्तार: कब्जा करके कर रहे थे तोड़फोड़, लगा रहे थे आजादी के...

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फिलीस्तीन समर्थकों ने एक हॉल पर कब्जा कर लिया था। प्रशासन के कहने पर पुलिस वहाँ घुसी और पूरे परिसर को खाली कराया।

इजरायल की महिला को प्रताड़ित कर खदेड़ दिया, भारतीय पर्यटकों पर हमला… जानिए कैसे मालदीव इस्लामी कट्टरपंथ का बना गढ़, सुनामी का आतंकी संगठनों...

2004 के सुनामी से मालदीव में भारी तबाही आई, आतंकी समूहों ने इसका फायदा उठाया। चैरिटी की आड़ में इन्होंने लोगों को वित्तीय मदद दी, राहत कार्य में हाथ बँटाया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -