Homeदेश-समाजग्रीन रूम में घुसा TMC नेता, बंदूक की नोंक पर किया महिला सिंगर का...

ग्रीन रूम में घुसा TMC नेता, बंदूक की नोंक पर किया महिला सिंगर का यौन उत्पीड़न

पीड़ित महिला सिंगर का आरोप है कि आरोपित ने उसे तकरीबन आधे घंटे तक टॉर्चर किया। उसने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लेकिन, चिल्लाने पर भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माणिकतला में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही महिला गायक के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गई। पीड़ित गायिका ने शुक्रवार (सितंबर 6, 2019) को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस के नेता भानु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

घटना गुरूवार (सितंबर 5, 2019) रात की है। महिला सिंगर माणिकतला के मुरारीपुकुर क्लब में आयोजित प्रोग्राम में बैंड के साथ परफॉर्म करने पहुँची थी। आधी रात में ब्रेक लेने के लिए वह स्टेज से सटे ग्रीन रूम में गई। इसी दौरान भानु के साथ ही क्लब के कुछ मेंबर भी अंदर घुस आए और गायिका से बातचीत करने की कोशिश की।

पीड़िता ने बताया कि पहले उनलोगों ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे उसके पिता के इलाज के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की बात कही। फिर उनलोगों ने ग्रीन रूम से सभी कालाकारों को बाहर निकाल दिया। एक कलाकार को तो धक्का भी दे दिया। इसके बाद बंदूक की नोंक पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

पीड़ित महिला सिंगर का आरोप है कि आरोपित ने उसे तकरीबन आधे घंटे तक टॉर्चर किया। उसने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसमें महिलाएँ भी थीं। लेकिन, उसके चिल्लाने पर भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। पुलिस के मुताबिक मामले की जाँच जारी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -