Homeदेश-समाजहोली के दिन सुमेधा शर्मा को जौहर महमूद ने मार डाला, मांस काटने वाला...

होली के दिन सुमेधा शर्मा को जौहर महमूद ने मार डाला, मांस काटने वाला चाकू पेट में घोंपा: छुट्टियों पर दिल्ली से जम्मू गई थी महिला डॉक्टर

दिल्ली से होली की छुट्टियों पर जम्मू पहुँचते ही सुमेधा अपने घर न जाकर सीधे जौहर से मिलने पमपोश कॉलोनी स्थित उसके घर पर चली गई। यहाँ किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जौहर ने किचन से चाकू लाकर सुमेधा के पेट पर ताबड़तोड़ वार किए।

जम्मू-कश्मीर में होली के दिन एक महिला डॉक्टर की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान सुमेधा शर्मा के तौर पर हुई है। आरोपित जौहर महमूद गनी है। सुमेधा की हत्या के लिए जानवरों का मांस काटने वाले चाकू का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

रिपोर्टों के अनुसार सुमेधा और जौहर पहले से परिचित थे। जम्मू में 8 मार्च 2023 की शाम हत्या करने के बाद जौहर ने खुदकुशी करने की बात फेसबुक पर कही। इसके बाद उसके घर पुलिस पहुँची और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

रिपोर्टों के मुताबिक जम्मू के तालाब तिल्लो के गोल पुली की रहने वाली सुमेधा दिल्ली में रहकर एमडीएस की पढ़ाई कर रही थी। कई सालों से उसकी दोस्ती पमपोश कॉलोनी के रहने वाले जौहर से थी। जौहर और सुमेधा दोनों ने जम्मू के सियोडा गंग्याल डेंटल कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई की थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई थी। सुमेधा आगे की पढ़ाई करने दिल्ली चली गई थी, जबकि जौहर जम्मू में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से होली की छुट्टियों पर जम्मू पहुँचते ही सुमेधा अपने घर न जाकर सीधे जौहर से मिलने पमपोश कॉलोनी स्थित उसके घर पर चली गई। यहाँ किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जौहर ने किचन से चाकू लाकर सुमेधा के पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। मौके पर ही सुमेधा की मौत हो गई।

सुमेधा की मौत के बाद जौहर ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है और खुदकुशी कर रहा है। जौहर का फेसबुक पोस्ट देखकर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जब जौहर के घर पहुँची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हुई पुलिस को खून से लथपथ सुमेधा और घायल अवस्था में पड़ा जौहर मिला। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने सुमेधा को मृत घोषित कर दिया। जौहर का इलाज चल रहा है।

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि उपचार के बाद जौहर का बयान लिया जाएगा। फिलहाल मौका-ए-वारदात से मिले सबूतों के आधार पर जौहर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का ‘शराब घोटाला’: 55 होलसेलर बाहर, चुनिंदा बिचौलियों की एंट्री; पढ़ें- WBSBCL मॉडल ने पैदा किया ‘शराब सिंडिकेट’

2017 के बाद पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति में किए गए बदलाव TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के कहने पर किए गए थे।

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।
- विज्ञापन -