Saturday, May 4, 2024
Homeरिपोर्टमीडियाभारत में ब्लॉक किया गया BBC पंजाबी का ट्विटर हैंडल, खालिस्तानी अमृतपाल सिंह पर...

भारत में ब्लॉक किया गया BBC पंजाबी का ट्विटर हैंडल, खालिस्तानी अमृतपाल सिंह पर चला रहा प्रोपेगंडा

इससे पहले सरकार ने बीबीसी की प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के प्रसारण पर भी भारत में रोक लगा दी थी। यह डॉक्यूमेंट्री साल 2022 में हुए गुजरात दंगो पर आधारित थी।

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच बीबीसी पर बड़ा एक्शन लिया गया है। सरकार ने बीबीसी न्यूज़ पंजाबी (BBC News Punjabi) के ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी है। इससे पहले भी कुछ अन्य ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई थी।

बीबीसी पंजाबी के ट्विटर हैंडल ‘@bbcnewspunjabi’ पर जाने में एक मैसेज दिखाई दे रहा है। इस मैसेज में कहा गया है – कानूनी माँग के जवाब में इस अकाउंट को भारत में रोका गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब बीबीसी पर इस तरह की कार्रवाई की गई हो।

बीबीसी न्यूज़ पंजाबी के ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनग्रैब

इससे पहले सरकार ने बीबीसी की प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ के प्रसारण पर भी भारत में रोक लगा दी थी। यह डॉक्यूमेंट्री साल 2022 में हुए गुजरात दंगो पर आधारित थी। इस डॉक्यूमेंट्री में भारत की एकता और अखंडता पर प्रहार करने की कोशिश की गई थी।

बता दें कि इससे पहले 19 मार्च, 2023 को खालिस्तान समर्थक सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट भी इसी तरह बैन किया गया था। वह संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सिमरनजीत के ट्विटर अकाउंट पर भी “कानूनी माँग के जवाब में इस अकाउंट को भारत में रोका गया” का मैसेज दिखाई दे रहा है।

यही नहीं, 20 मार्च 2023 को कनाडा के सांसद जगमीत सिंह का ट्विटर अकाउंट भी भारत में बैन किया गया था। बता दें कि जिन ट्विटर अकाउंट पर कार्रवाई की जा रही है उन पर अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को लेकर गलत तरीके से दिखाने या बताने का आरोप है।

फरार है अमृतपाल सिंह

बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पुलिस कार्रवाई से बचने के फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और जाँच एजेंसियाँ लगातार प्रयास कर रहीं हैं। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि अमृतपाल सिंह नेपाल भाग गया होगा। इसको लेकर भारत सरकार के अनुरोध के बाद नेपाल ने उसे निगरानी सूची में रखा हुआ है। भारत ने नेपाल से कहा है कि अमृतपाल सिंह को किसी अन्य देश में भागने की अनुमति नहीं दी जाए।

पंजाब बठिंडा रेंज के आईजी सुखचैन सिंह ने कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि पंजाब पुलिस ने 207 लोगों को पकड़ा है, जिनमें 177 लोगों को हिरासत में रखा गया है। वहीं, 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले IG ने कहा था कि जिन्हें हिरासत में रखा गया है, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है। इसके बाद 24 मार्च 2023 को 44 लोगों को रिहा कर दिया गया था। इधर, अमृतपाल की एक नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वह अपने साथी पपलप्रीत के साथ हाइवे के किनारे बैठकर एनर्जी ड्रिंक रहा है। ये तस्वीर कहाँ की है, इसका पता नहीं लग पाया है। हालाँकि, दोनों को सुरक्षा एजेंसियाँ हर जगह तलाश रही हैं।

इसके पहले भी अमृतपाल की कई तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में वह जुगाड़ पर बैठा दिख रहा था तो एक में वह छाता लिए हुए कहीं जा रहा है। इसके अलावा, एक अन्य तस्वीर में वह बैग लिए हुए और अपना मुँह ढँक कर तेजी से आगे जाते हुए दिख रहा था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रोहित वेमुला की मौत की जाँच चलती रहेगी: तेलंगाना पुलिस ने ही जारी की क्लोजर रिपोर्ट, अब वहीं के DGP की घोषणा, रिपोर्ट में...

तेलंगाना के डीजीपी ने कहा कि मृतक रोहित वेमुला की माँ और अन्य लोगों द्वारा व्यक्त किए गए संदेह के कारण मामले में अतिरिक्त जाँच जारी रहेगी।

राहुल गाँधी की इंटरनेशनल बेइज्जती: जिस Garry Kasparov को बताया अपना फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – पहले रायबरेली जीत के दिखाओ

“चेस की परंपरा के अनुसार शीर्ष (राजा) को चुनौती देने से पहले आपको रायबरेली सीट जीतना चाहिए!” - राहुल गाँधी को गैरी कास्परोव ने कहा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -