Homeविविध विषयअन्यतुम्हारे पूर्वज नरक में बिलख-बिलख कर रो रहे हैं: देवदत्त 'नालायक' ने सवाल पूछने...

तुम्हारे पूर्वज नरक में बिलख-बिलख कर रो रहे हैं: देवदत्त ‘नालायक’ ने सवाल पूछने पर दिया घटिया जवाब

सवाल पूछने वालों से लगातार दुर्व्यवहार करने और उनके ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने के लिए कुख्यात देवदत्त पटनायक को लोगों ने उनकी ताज़ा हरकत के बाद 'देवदत्त नालायक' और 'देवदत्त खलनायक' जैसे विशेषणों से नवाजा है।

देवदत्त पटनायक एक बार फिर सोशल मीडिया पर ज़हर उगलते हुए पाए गए हैं। न सिर्फ़ ज़िंदा व्यक्तियों, बल्कि अब उन्होंने मरे हुए लोगों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करनी शुरू कर दी है। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने पटनायक को आइना दिखाते हुए उनके द्वारा की गई आपत्तिनजक टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया और उनसे जवाब माँगा। ट्विटर यूजर ने लिखा कि अगर आपकी माँ आज ज़िंदा होतीं तो आपकी हरकतों के कारण अपना सिर शर्म से झुका लेतीं।

इसका जवाब देते हुए देवदत्त पटनायक ने अजीबोगरीब भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने आज ही अपनी माँ (जो मर चुकी हैं) से बात की है और वह बिलकुल खुश हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके सभी पूर्वज स्वर्ग में हैं और हँसी-ख़ुशी हैं। उन्होंने ट्विटर ट्विटर यूजर को लिखा कि तुम्हारे सारे पूर्वक नरक में बिलख-बिलख कर रो रहे हैं।

ट्विटर यूजर बाला को पटनायक ने लिखा, “एक पागल प्रेमी की तरह मेरा पीछा करने के लिए धन्यवाद।” देखें ट्वीट:

सवाल पूछने वालों से लगातार दुर्व्यवहार करने और उनके ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने के लिए कुख्यात देवदत्त पटनायक को लोगों ने उनकी ताज़ा हरकत के बाद ‘देवदत्त नालायक’ और ‘देवदत्त खलनायक’ जैसे विशेषणों से नवाजा है।

हाल ही में देवदत्त ने हड़प्पा को लेकर विवादित ट्वीट्स किए थे। जब एक ट्विटर यूजर से उनसे सवाल किया तो उन्होंने अभद्रता के साथ जवाब दिया और उससे कहा, “I will check with . your mother ” यानी वो (देवदत्त) इस बात का पता उसकी माँ (मोहंती, यूजर) के साथ लगाएँगे।

देवदत्त पटनायक ट्विटर पर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए कुख्यात हैं

देवदत्त सिर्फ यहीं तक नहीं रुके। पूरे थ्रेड को देखेंगे तो आप पाएँगे कि उन्होंने लोगों के माँ-बाप से लेकर हर दूसरे विचार रखने वालों को मूर्ख तक की संज्ञा दे डाली। देवदत्त ने किसी के माँ-बाप को कोसा तो किसी की पैदाइश तक पर शक कर डाला।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -