Homeदेश-समाजकश्मीर हमारा था, है, और रहेगा, जहाँ भारत है वहाँ हम; NRC भी सही:...

कश्मीर हमारा था, है, और रहेगा, जहाँ भारत है वहाँ हम; NRC भी सही: जमीयत उलेमा-ए-हिंद

महमूद मदनी ने कहा, "पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर ये बात उछालने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय मुस्लिम भारत के ख़िलाफ़ हैं। हम पाकिस्तान की इस कोशिश का विरोध करते हैं। भारत के मुस्लिम अपने देश के साथ हैं।"

पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कि कश्मीर मामले पर भारत के अल्पसंख्यक भारत के खिलाफ़ हैं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने गुरुवार (सितंबर 12,2019) को एक प्रस्ताव पारित किया है। जमीयत के महासचिव महमूद मदनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महासभा की बैठक में ये प्रस्ताव पारित हुआ है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, जम्मू-कश्मीर के लोग भी भारतीय ही हैं। वे हमसे किसी प्रकार अलग नहीं हैं।

महमूद मदनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर ये बात उछालने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय मुस्लिम भारत के ख़िलाफ़ हैं। हम पाकिस्तान की इस कोशिश का विरोध करते हैं। भारत के मुस्लिम अपने देश के साथ हैं।“

इसके बाद उन्होंने बताया, “हमने आज प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें बताया गया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम अपने देश की सुरक्षा और एकता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। भारत हमारा देश है और हम इसके साथ खड़े रहेंगे।”

मदनी ने इस दौरान ये भी कहा कि देश में रहते हुए बहुत से मुद्दों पर हमारी असहमति हो सकती हैं, लेकिन जब देश की बात आती है तो हम सब एक हैं।

उनके मुताबिक, “कुछ दुश्मनी ताकतें ये दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि देश के मुस्लिम और बाकी लोग अलग-अलग रास्तों में जा रहे हैं। हम ऐसे मनसूबों को खारिज करते हैं।”

इसके अलावा जब जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में उनसे एनआरसी को पूरे देश में लागू करने पर बात पूछी गई को उन्होंने बोला,”मेरी इच्छा होती है मैं इसे सारे मुल्क में करने की माँग करूँ, जिससे पता चल जाएगा कि घुसपैठिए कितने हैं। जो असली हैं, उन पर भी दाग लगाया जाता है, तो पता चल जाएगा। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -