Wednesday, May 8, 2024
Homeराजनीति'UPA के समय उम्मीद थी तो इंतजार करता रह गया, भाजपा सरकार में उम्मीद...

‘UPA के समय उम्मीद थी तो इंतजार करता रह गया, भाजपा सरकार में उम्मीद नहीं थी फिर भी मिला पद्मश्री’: PM मोदी के कायल हुए कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी

पुरस्कार वितरण समारोह के बाद पीएम पद्म पुरस्कार विजेताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शाह रशीद अहमद को पुरस्कार जीतने पर शुभकामनाएँ दी।

महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार ( 5 अप्रैल 2023) को पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। पद्म श्री से नवाजे गए लोगों में एक नाम शाह रशीद अहमद कादरी का भी था। कादरी कर्नाटक के मशहूर बीदरी (एक प्रकार की शिल्प कला) कलाकार हैं। पद्म श्री पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के बाद पीएम पद्म पुरस्कार विजेताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शाह रशीद अहमद को पुरस्कार जीतने पर शुभकामनाएँ दी। इस पर रशीद अहमद ने पीएम मोदी से कहा, “मैं 5 साल तक UPA सरकार से उम्मीद पाले रहा कि मुझे पद्मश्री मिलेगा लेकिन नहीं मिला। उसके बाद केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी तो कोई उम्मीद नहीं थी। मगर आपने पद्म श्री दे कर मेरा ख्याल गलत साबित कर दिया। मुझे चुना इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

रशीद कादरी की बात सुनकर पीएम मोदी हँस पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीएम के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी नजर आ रहे हैं। शाह रशीद बीदरी कला में नए पैटर्न और डिजाइन पेश करने के लिए मशहूर हैं। बता दें बीदरी कर्नाटक की लोककला है जो राज्य के बीदर शहर से शुरु हुई और धीरे-धीरे इस कला का प्रसार तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भी हो गया।

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। मुलायम सिंह यादव का पुरस्कार अखिलेश यादव ने प्राप्त किया।

उनके अलावा आरआरआर फिल्म के लिए नाटू नाटू गाने लिखने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। नाटू नाटू गाने को ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

61.45% मतदान के साथ ख़त्म हुआ लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरा चरण: असम में सबसे अधिक वोटिंग, 10 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों...

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में थे। इसमें गुजरात की गाँधीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम प्रमुख है।

18 आतंकी हमले, कश्मीरी पंडितों का खून, सिख शिक्षिका की हत्या… जानिए कौन था कुलगाम में मार गिराया गया ₹10 लाख का इनामी आतंकी...

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ हुए एक एनकाउंटर में आंतकी कमांडर बासित डार समेत दो आतंकियों को मार गिराया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -