Homeराजनीति'हमें हमारे प्रधानमंत्री पर गर्व है' : दिव्यांग BJP कार्यकर्ता संग PM मोदी की...

‘हमें हमारे प्रधानमंत्री पर गर्व है’ : दिव्यांग BJP कार्यकर्ता संग PM मोदी की ‘स्पेशल सेल्फी’ , नेटीजन्स भावुक होकर बोले- ‘भगवान के कृतज्ञ हैं जो आपका कार्यकाल देखा’

सुनील शर्मा ने लिखा, "आपकी देशभक्ति, त्याग व समर्पण युगों-युगों तक समस्त देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। आप समाज के हर वर्ग से जुड़े हैं। हम आप पर गर्व करते हैं कि आप हमारे प्रधानमंत्री हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (8 अप्रैल 2023) को चेन्नई दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी भाजपा के एक दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ खुद आगे बढ़ कर सेल्फी ली। इस सेल्फी को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। दिव्यांग कार्यकर्ता का नाम थिरु एस मणिकंदन है। मणिकंदन की कहानी ट्विटर पर शेयर करते हुए मोदी ने खुद को गौरवान्वित बताया है। सेल्फी की यह तस्वीर वायरल हो गई है और सोशल मीडिया के कई यूजर्स इस पर मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस फोटो को ‘स्पेशल सेल्फी’ और इरोड के रहने वाले मणिकंदन को गौरवशाली कार्यकर्ता करार दिया है। वह भाजपा में बूथ अध्यक्ष के पद पर हैं। मोदी के मुताबिक मणिकंदन दुकान चलते हुए कमाई का एक हिस्सा भारतीय जनता पार्टी को दान भी करते हैं। PM मोदी ने आगे लिखा, “मुझे ऐसी पार्टी में होने पर गर्व महसूस होता है जहां श्री एस मणिकंदन जैसे लोग मौजूद हैं।” अंत में मणिकंदन की विचारधारा को सभी के लिए प्रेरणा देने वाला बताते हुए मोदी ने उन्हें भविष्य की शुभकामना दी है।

नेटीजेंस ने की तारीफ

प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट अंग्रेजी और तमिल दोनों भाषाओं में किया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद तमाम यूजर्स ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने इसे संवेदना और मानवीयता जैसे शब्दों से सम्बोधित किया है। एडवोकेट आशुतोष दुबे ने खुद को भावुक बताते हुए लिखा, “यह अंदाज़ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देख कर हम गर्व से कहते हैं हाँ ये भारत के प्रधानमंत्री हैं।” मोटिवेशनल स्पीकर अमित शर्मा ने लिखा, “यही तो मोदी जी की खासियत है वो लोगों के कितने करीब हैं। नहीं तो इस से पहले जितने भी प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री को छोड़ कर किइस ने देश के बारे में नहीं सोचा।”

सेल्फी पर सोशल मीडिया रिएक्शन

सुनील शर्मा ने लिखा, “आपकी देशभक्ति, त्याग व समर्पण युगों-युगों तक समस्त देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। आप समाज के हर वर्ग से जुड़े हैं। हम आप पर गर्व करते हैं कि आप हमारे प्रधानमंत्री हैं।” शरण ने इस स्पेशल सेल्फी पर लिखा, “आपके बारे में जितना बोलूँ कम है। भगवान का कृतज्ञ हूँ जो आपके कार्यकाल को देखने का नसीब दिया। नमन है आपको। भगवान आपको स्वस्थ और लम्बी उम्र दे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद

दिल्ली दंगों में इस्लामी कट्टरपंथियों को दी क्लीन चिट, कुंभ और राम मंदिर को लेकर हिंदुओं को घेरा: जानें- कौन हैं CJP प्रदर्शन में...

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान The Guardian पत्रकार हन्ना एलिस-पीटरसन भी मौजूर रहीं, जिनका भारत विरोधी भ्रामक खबरें फैलाने का इतिहास रहा है।
- विज्ञापन -