Homeदेश-समाजCBI की 9.5 घंटे की पूछताछ… केजरीवाल का गायब दिखा एक दाँत! मीडिया के...

CBI की 9.5 घंटे की पूछताछ… केजरीवाल का गायब दिखा एक दाँत! मीडिया के सामने बदले दिखे दिल्ली CM के हावभाव, ट्रेंड हुआ #DaantDikhaoKejriwal

अमन वर्मा अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने वाला पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं, "मेरे विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने इस सीन को तब रीक्रिएट किया, जब केजरीवाल ने उनके साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार (16 अप्रैल 2023) को शराब घोटाले में सीबीआई की 9.5 घंटे की पूछताछ के बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, “AAP ईमानदार पार्टी है। शराब घोटाले का आरोप झूठा और गंदी राजनीति से प्रेरित है।”

इस दौरान दिल्ली के सीएम ठीक से अपना मुँह भी नहीं खोल पा रहे थे। इसलिए बयान से ज्यादा लोगों ने उनके चेहरे के हाव भाव को नोटिस किया। इस बीच कुछ लोग केजरीवाल का एक दाँत गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर #DaantDikhaoKejriwal ट्रेंड करने लगा ।

विनोद नाम के यूजर ने ट्विटर पर केजरीवाल की दाँत वाली और बिना दाँत वाली तस्वीरें शेयर करके लिखा, “पहली फोटो सुबह की है और दूसरी शाम की है।”

प्रकाश नाम के यूजर ने अरविंद केजरीवाल के मजे लेते हुए लिखा, “आपने शायद नोटिस नहीं किया कि केजरीवाल उस तरह से अपना मुँह नहीं खोल पा रहे हैं, जितना वह आमतौर पर खोलते हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें अपने एक दाँत की याद सता रही है, जो 2-3 दिन पहले नीतीश कुमार को बधाई देते समय दिखाई दे रहा था। यह अफवाह है कि पूछताछ के दौरान वह सीबीआई कार्यालय में खो गया।”

सोनी ने लिखा, “केजरीवाल दाँत दिखाओ न दाँत।”

अमन वर्मा अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने वाला पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं, “मेरे विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने इस सीन को तब रीक्रिएट किया, जब केजरीवाल ने उनके साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया।”

मुन्ना ने केजरीवाल के एक दाँत के गायब होने का मजाक उड़ाते हुए लिखा, “इसमें भी मोदी जी का हाथ है।”

बता दें कि दिल्ली के शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर उन्हें 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में अन्ना हजारे ने कहा है कि यदि केजरीवाल ने गलती की है तो उसे सजा होनी चाहिए। वहीं, शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी 26 फरवरी 2023 को हुई थी। उसके बाद से उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर अब 18 अप्रैल 2023 को सुनवाई होनी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -