Wednesday, May 8, 2024
Homeदेश-समाज'जयपुर में ईद पर नमाजियों ने सड़क की ब्लॉक, लगा 5KM जाम' : रिपोर्ट्स...

‘जयपुर में ईद पर नमाजियों ने सड़क की ब्लॉक, लगा 5KM जाम’ : रिपोर्ट्स में दावा, BJP सांसद बोले- गहलोत सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर दी

वायरल हुए वीडियो में सड़क पर चटाइयाँ बिछी दिखाई दे रहीं हैं। इन चटाइयों पर इस्लामी वेशभूषा में हजारों नमाज़ी बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पीछे खड़े वाहनों की लम्बी कतार भी देखी जा सकती है। नमाजियों की भीड़ में कुछ नाबालिग भी दिखाई दे रहे हैं।

ईद के दौरान राजस्थान की राजधानी जयपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग मुख्य सड़क पर नमाज़ पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। कई लोगों ने कैप्शन देते हुए इसे दिल्ली-जयपुर मार्ग बताया है। आरोप है कि इस जमावड़े के चलते 5 किलोमीटर लम्बा जाम भी लग गया था। भाजपा ने लोगों को हुई असुविधा पर आपत्ति जताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताया है। मामला शनिवार (22 अप्रैल 2023) का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस जगह यह नमाज़ हुई है उसे जयपुर का ईदगाह क्षेत्र कहा जाता है। यहाँ बड़ी संख्या में पहुँचे नमाजी जगह न मिलने पर सड़क पर जमा हो गए। इस दौरान दिल्ली जयपुर मार्ग बाधित हो गया। सड़क पर नमाज़ियों की मौजूदगी के चलते लगभग 5 किलोमीटर लम्बा जाम भी लग गया। मौके पर जयपुर प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद थे इसके बावजूद नमाज खत्म होने के बाद ही जाम खुला जिस से काफी देर में लोग अपने-अपने गंतव्य की तरफ निकल पाए।

वायरल हुए वीडियो में सड़क पर चटाइयाँ बिछी दिखाई दे रहीं हैं। इन चटाइयों पर इस्लामी वेशभूषा में हजारों नमाज़ी बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पीछे खड़े वाहनों की लम्बी कतार भी देखी जा सकती है। नमाजियों की भीड़ में कुछ नाबालिग भी दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को दिल्ली-जयपुर मार्ग का बताते हुए पाञ्चजन्य सहित कई अन्य हैंडलों ने भी शेयर किया है। हालाँकि ऑपइंडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

भाजपा ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

राजस्थान भाजपा ने सड़क पर हुई इस नमाज़ को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की जा रही तुष्टिकरण की राजनीति बताया है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने सड़क पर नमाज़ न होने के कई आदेश दिए हैं लेकिन गहलोत सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर दी है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

61.45% मतदान के साथ ख़त्म हुआ लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरा चरण: असम में सबसे अधिक वोटिंग, 10 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों...

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में थे। इसमें गुजरात की गाँधीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम प्रमुख है।

18 आतंकी हमले, कश्मीरी पंडितों का खून, सिख शिक्षिका की हत्या… जानिए कौन था कुलगाम में मार गिराया गया ₹10 लाख का इनामी आतंकी...

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ हुए एक एनकाउंटर में आंतकी कमांडर बासित डार समेत दो आतंकियों को मार गिराया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -