Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयइमरान खान की तुलना कर दी पैगम्बर से…भीड़ ने मंच से खींचकर मौलाना को...

इमरान खान की तुलना कर दी पैगम्बर से…भीड़ ने मंच से खींचकर मौलाना को बेरहमी से मारा: कत्ल के बाद लगाए नारा-ए-तकबीर के नारे, वीडियो वायरल

मौलान निगार पर आरोप था कि उसने इमरान खान की तुलना पैगम्बर से की थी। इस मॉब लिंचिंग के दौरान मौके पर पुलिस मौजूद थी लेकिन वो भीड़ से मौलाना को बचाने में नाकामयाब रही। क़त्ल के बाद मौलाना की लाश पर नारा-ए-तकबीर और अल्लाह-हू-अकबर के नारे भी लगे।

पाकिस्तान के खैबर प्रान्त में एक राजनैतिक रैली के दौरान एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। 40 वर्षीय मृतक मौलाना बताया जा नाम निगार आलम है। निगार पर आरोप है कि उसने इमरान खान की तुलना पैगम्बर से की थी। इस मॉब लिंचिंग के दौरान मौके पर पुलिस मौजूद थी लेकिन वो भीड़ से मौलाना को बचाने में नाकामयाब रही। क़त्ल के बाद मौलाना की लाश पर नारा-ए-तकबीर और अल्लाह-हू-अकबर के नारे भी लगे। घटना शनिवार (6 मई 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय रात में पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की एक रैली हो रही थी। इस रैली में PTI कार्यकर्ता अपने मुखिया इमरान खान का समर्थन कर रहे थे। इसी दौरान मौलाना निगार आलम ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की शान में कसीदे गढ़ने शुरू कर दिए। निगार से कहा कि वो इमरान खान की ईमानदारी के इतने कायल हैं कि उनका सम्मान एक पैगम्बर की तरह करते हैं। अपने बयान के बाद निगार सभा में आए अन्य लोगों से बात करने में व्यस्त हो गए।

मर्दन इलाके में हो रही इस बीच उसी रैली में शामिल कुछ लोग मौलाना निगार की बयानबाजी से भड़क गए। उन्होंने अपने साथ कई अन्य लोगों को भी भड़का दिया। इसी के बाद एक भीड़ निगार खान को पीटने के लिए आगे बढ़ी। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने जब हमलावरों को रोकना चाहा तो भीड़ और ज्यादा भड़क गई। अल्लाहु अकबर और नार-ए-तकबीर का नारा लगाते हमलावरों ने मौलाना निगार को बेरहमी से पीटा। मौत के बाद भी उनकी अर्धनग्न लाश पर लोग लाठियाँ बरसाते रहे। मौलाना की लाश को भी घसीटा गया। इस हिंसा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक पर हमले के लिए देवबंदी विचारधारा के मौलवियों ने लोगों को उकसाया। शुरुआत में उन्होंने मौलाना पर ईशनिंदा के तहत FIR दर्ज करने की माँग की थी। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक ने उसी दिन PTI ज्वाइन की थी और पहले ही दिन उसकी हत्या कर दी गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ढाल बनाकर वामपंथी और कट्टरपंथी ताकतें कर रही हैं देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट और धमकियाँ सामने आईं।

NEET-UG पेपर लीक और कोचिंग माफिया, CBI ने सॉल्वर गैंग से जुड़े 45 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट: पढ़ें मेडिकल एंट्रेन्स टेस्ट की...

रिपोर्ट में प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल आरोपितों, उनके तरीकों, CBI जाँच और परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों का विश्लेषण करती है।
- विज्ञापन -