Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबेटी के साथ छेड़खानी होने पर हिंदू पिता ने उठाई आवाज, इस्लामी कट्टरपंथियों ने...

बेटी के साथ छेड़खानी होने पर हिंदू पिता ने उठाई आवाज, इस्लामी कट्टरपंथियों ने सिर कलम करके की हत्या: पाकिस्तान की घटना, कोई गिरफ्तार नहीं

घटना सिंध प्रांत के संघार जिले के शाहदादपुर की है। वहाँ कुछ युवकों ने अलमख भील की बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इस छेड़खानी के बाद आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अलमख ने हिंदू संगठन पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद (PDI) से सहायता माँगी थी। जिसका पता चलने पर मुस्लिम युवकों ने उनका सिर कलम कर दिया।

पाकिस्तान में हिंदुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। यहाँ के सिंध प्रांत में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर इस्लामी कट्टरंथियों ने गला काटकर हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अलमख भील के रूप में हुई।

रिपोर्ट्स में पाकिस्तान अनटोल्ड के हवाले से कहा गया है कि घटना सिंध प्रांत के संघार जिले के शाहदादपुर की है। जहाँ, कुछ मुस्लिम युवकों ने अलमख भील की बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इस छेड़खानी के बाद आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अलमख ने हिंदू संगठन पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद (PDI) से सहायता माँगी थी। इसके बाद मंगलवार (9 मई 2023) को मुस्लिम युवकों ने सिर कलम कर अलमख भील की हत्या कर दी।

फिलहाल इस मामले में, पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की आरोपितों की पहचान नहीं कर सकी है। बता दें कि पाकिस्तान स्थित हिंदू संगठन PDI हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण को लेकर लगातार विरोध करता रहा है। यह हिंदू संगठन पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में काफी सक्रिय है।

पाकिस्तान में प्रताड़ित हैं हिंदू…

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर आए दिन हमले होते हैं। हालाँकि कुछ खबरें ही दुनिया के सामने आ पाती हैं। इससे पहले 30 मार्च 2023 को पाकिस्तान के कराची में हिंदू डॉक्टर बीरबल गेनानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे इसी दौरान हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसा दीं। इस घटना पर पुलिस ने टारगेट किलिंग का संदेह जताया था।

इसी तरह 7 मार्च 2023 को भी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मशहूर डॉक्टर धर्म देव राठी की उनके ड्राइवर ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वह अपने घर में मृत पाए गए। घटना उस वक्त हुई थी, जब डॉ. धर्म देव राठी अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके ड्राइवर हनीफ और डॉ. राठी के बीच बहस हो गई। इस बहस के बाद घर पहुँचते ही हनीफ ने चाकू से हमलाकर राठी की हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। इस घटना में रसोईया दिलीप ठाकुर भी घायल हुआ था। बाद में पुलिस ने आरोपित हनीफ को गिरफ्तार कर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -