Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में फिर हिंदू डॉक्टर की हत्या, हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियाँ:...

पाकिस्तान में फिर हिंदू डॉक्टर की हत्या, हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियाँ: 1 महीने में दूसरी घटना, पुलिस ने कहा- टारगेट किलिंग

कराची में एक और हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई। घटना 2 दिन पहले की है। उनकी पहचान बीरबल गेनानी के रूप में हुई। घटना में उनकी सहयोगी डॉक्टर क़ुरत-उल-ऐन भी घायल हुई हैं।

पाकिस्तान के कराची में एक और हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई। बीते एक महीने में हिंदू डॉक्टर की हत्या का दूसरा मामला है। मृतक डॉक्टर की पहचान बीरबल गेनानी के रूप में हुई। घटना में उनकी सहयोगी डॉक्टर क़ुरत-उल-ऐन भी घायल हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डाक्टर बीरबल गेनानी कराची के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। वह कराची नगर निगम में निदेशक के पद पर भी कार्य चुके हैं। गुरुवार (30 मार्च 2023) की शाम डाक्टर बीरबल गेनानी कराची के गार्डन इलाके में स्थित अपने निजी क्लीनिक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसा दीं। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या को टारगेट किलिंग होने का संदेह जताया जा रहा है। वहीं, डॉक्टर क़ुरत-उल-ऐन के कंधे में गोली लगी थी। हालाँकि वह खतरे से बाहर हैं।

पाकिस्तानी पुलिस के डीआईजी इरफान अली ने कहा है कि हत्या का मामला टारगेट किलिंग की तरह प्रतीत होता है। हालाँकि अभी हत्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है। घायल डॉक्टर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कहा है कि अचानक से गोलीबारी शुरू हुई। इससे पहले कि महिला डॉक्टर को कुछ समझ आता हत्या हो चुकी थी। डॉक्टर बीरबल गेनानी के सिर में दो गोलियाँ लगी थी।

एक महीने के भीतर दूसरे हिंदू डॉक्टर की हत्या…

बता दें कि इससे पहले 7 मार्च 2023 को पाकिस्तान के ही सिंध प्रांत में मशहूर डॉक्टर धर्म देव राठी की उनके ड्राइवर ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वह अपने घर में मृत पाए गए। घटना उस वक्त हुई थी, जब डॉ. धर्म देव राठी अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके ड्राइवर हनीफ और डॉ. राठी के बीच बहस हो गई। इस बहस के बाद घर पहुँचते ही हनीफ ने चाकू से हमलाकर राठी की हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। इस घटना में रसोईया दिलीप ठाकुर भी घायल हुआ था। बाद में पुलिस ने आरोपित हनीफ को गिरफ्तार कर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -