Homeराजनीतिटी राजा सिंह की BJP में होगी वापसी? किशन रेड्डी के सिग्नल से गदगद...

टी राजा सिंह की BJP में होगी वापसी? किशन रेड्डी के सिग्नल से गदगद हुए MLA , कहा- ओवैसी को उसकी ही भाषा में मिलेगा जवाब

"निलंबन नियमों के तहत किया गया था। 100% निलंबन हटाएँगे। ये फैसला केंद्रीय पदाधिकारी लेंगे। इसमें हम भी बात कर रहे हैं और केंद्रीय पदाधिकारियों को सारी बात बता रहे हैं। जल्द से जल्द सस्पेंशन हटेगा।"

तेलंगाना के गोशमहल से विधायक टी राजा सिंह की बीजेपी में वापसी हो सकती है। उन्हें अगस्त 2022 में पार्टी ने निलंबित कर दिया था। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने उनकी पार्टी में वापसी के संकेत दिए हैं। ऑपइंडिया से बातचीत में टी राजा ने इस पर खुशी जताई है। साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और तेलंगाना की सत्ताधारी दल को उनकी भाषा में ही जवाब देने की बात कही है।

समाचार चैनल ABN आंध्रा को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान रेड्डी से राजा सिंह के निलंबन पर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “निलंबन नियमों के तहत किया गया था। 100% निलंबन हटाएँगे। ये फैसला केंद्रीय पदाधिकारी लेंगे। इसमें हम भी बात कर रहे हैं और केंद्रीय पदाधिकारियों को सारी बात बता रहे हैं। जल्द से जल्द सस्पेंशन हटेगा।”

ऑपइंडिया से बात करते हुए टी राजा सिंह ने कहा कि वे किशन रेड्डी के उस बयान का स्वागत करते हैं जिसमें उनके निलंबन को समाप्त करने की बात कही गई है। निलंबित होते हुए भी वे बीजेपी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। निलंबन समाप्त होने के बाद खुलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने जल्द बीजेपी में अपनी वापसी की उम्मीद जताई है।

BJP को कायम रहना होगा हिंदुत्व पर

बताते चलें कि टी राजा सिंह हैदराबाद की गोशमहल विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीत चुके हैं। जिस वीडियो को लेकर उनपर FIR दर्ज हुई थी, उसको लेकर उन्होंने कहा है, “मैंने जो कहा सत्य कहा। कुछ गलत नहीं कहा।” उन्होंने बताया, “मुख्यमंत्री KCR का जो बेटा म्युनिसिपल कार्पोरेशन मंत्री है, उसने मुनव्वर फारुखी का कार्यक्रम जान-बूझकर करवाया था। इस कार्यकम का मकसद हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाना था।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -