Homeविविध विषयमनोरंजन‘द क्रिएटर- सृजनहार’ पर बवाल, अहमदाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: फिल्म पर...

‘द क्रिएटर- सृजनहार’ पर बवाल, अहमदाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप

फिल्म 'द क्रिएटर- सृजनहार' के निर्माता राजेश कराटे 'गुरुजी' और राजू पटेल हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रवीण हिंगोनिया ने किया है। यह फिल्म 26 मई 2023 को देश भर के 250 से अधिक सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आर्य बब्बर, रजा मुराद, सीआईडी ​​सीरियल फेम दयानंद शेट्टी और मिर्जापुर वेब सीरीज फेम शाजी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।

बॉलीवुड (Bollywood) की फिल्म ‘द क्रिएटर- सृजनहार’ का विरोध हो रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया है। शुक्रवार (26 मई 2023) को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि यह लव जिहाद को बढ़ावा देती है। वे इस पर बैन लगाने की माँग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार (24 मई 2023) की शाम अहमदाबाद के एक मल्टीप्लेक्स के पास जमा हुए। बजरंग दल वालों ने बताया कि उन्हें पता चला कि यह फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है। इसलिए कार्यकर्ता फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। थियेटर वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और उन्हें हिरासत में ले लिया।

फिल्म का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को नजदीकी वडाज थाने ले जाया गया, जहाँ कुछ देर तक समझा-बुझाकर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए बजरंग दल कार्यकर्ता हिरेन रबारी ने घटना को लेकर ऑपइंडिया से खास बातचीत की।

हिरेन रबारी ने कहा, “यह फिल्म हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति से खुद को अलग करने और लव जिहाद के जाल में फँसने के लिए उकसाती है। फिल्म में युवाओं को माता-पिता से दूर रहकर गैर-धर्म के लोगों के साथ प्यार करने की सीख दी गई है। बजरंग दल इस फिल्म का विरोध करेगा और इसकी रिलीज को रोकेगा।”

विवाद पर क्या बोले फिल्म मेकर्स ?

फिल्म के विरोध पर इसके निर्माता राजेश कराटे ‘गुरुजी’ ने कहा कि वो किसी धमकी से नहीं डरते। कराटे ने कहा, “हमने फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की है कि दुनिया को बदला जा सकता है। मैं सभी धर्मों के मानने वालों से अपील करता हूँ कि वे धर्म के नाम पर दंगा और हिंसा न करें। धर्म बचाने के नाम पर किसी की हत्या क्यों करते हैं? धर्म को नहीं व्यक्ति को बचाओ।”

राजेश कराटे ने कहा कि फिल्म में कई धर्म के जोड़ों को एक दूसरे से प्यार करते दिखाया गया है। उन्होंने कहा, “जो लोग अपने मजहब को मानते हैं, मुझे उनसे कुछ नहीं कहना। मेरा मानना है कि दुनिया में मजहब जैसा कुछ नहीं होता, इसलिए मेरा उद्देश्य है दुनिया से मजहब को खत्म करना।”

फिल्म ‘द क्रिएटर- सृजनहार’ के निर्माता राजेश कराटे ‘गुरुजी’ और राजू पटेल हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रवीण हिंगोनिया ने किया है। यह फिल्म 26 मई 2023 को देश भर के 250 से अधिक सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आर्य बब्बर, रजा मुराद, सीआईडी ​​सीरियल फेम दयानंद शेट्टी और मिर्जापुर वेब सीरीज फेम शाजी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -