Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयHowdy Modi: दुनिया ने देखी मोदी-ट्रम्प की जुगलबंदी, लोगों ने लगाया नारा - मंदिर...

Howdy Modi: दुनिया ने देखी मोदी-ट्रम्प की जुगलबंदी, लोगों ने लगाया नारा – मंदिर यहीं बनाएँगे

"दोनों देशों का इतिहास अलग है लेकिन दोनों के सपने समान हैं। पीएम मोदी के कारण आज अमेरिका के लोग भारत को एक विश्वासी दोस्त के रूप में देखते हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ का रंगारंग आगाज हुआ। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज हमारे साथ एक महत्वपूर्ण शख्स मौजूद हैं, इन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनका नाम धरती का हर व्यक्ति जानता है।”

पीएम मोदी ने इस दौरान विश्व की एनर्जी कैपिटल कहे जाने वाले ह्यूस्टन में अमेरिकी कॉन्ग्रेस के कई नेताओं से मुलाक़ात की। कार्यक्रम में 50,000 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को अमेरिका के बड़े नेता और अमेरिका के ‘हाउस मेजोरिटी लीडर’ स्टेनी होयर ने भी सम्बोधित किया। होयर ने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की बात की और पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में बात की।

ह्यूस्टन के बाढ़ पीड़ितों से संवेदना जताते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत करते हुए मेरीलैंड से पोलिटिकल रिप्रेजेन्टेटिव स्टेनी होयर ने कहा कि वे भारत और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रही साझीदारी को सेलिब्रेट करने के लिए आए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अंग्रेजों से ही आज़ादी मिली और भविष्य को लेकर दोनों देशों के सपने एक ही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का संविधान समान शब्दों से ही शुरू होता है- “We The People” से।

स्टेनी होयर ने कहा कि अमेरिका के दोनों राजनीतिक पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स, भारत से संबंधों को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति बुश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो भारत-अमेरिका संबंधों की नीव रखी थी, ओबामा उसी पर आगे बढ़े और आज ट्रम्प भी इसी दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोग अमेरिका में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं और इसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं।

यहाँ देखें ह्यूस्टन से Howdy Modi’ कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

होयर ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों के कारण ही आज अमेरिकन लोग न सिर्फ़ एक पार्टनर बल्कि एक साझीदार और दोस्त के रूप में देखते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मूल के लोग अमेरिका के हर सेक्टर में काम कर रहे हैं, यहाँ तक कि सेना में भी। उन्होंने कहा कि भारत एक असाधारण देश है और वहाँ की जनता भी बहुत अच्छी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों का इतिहास अलग है लेकिन दोनों के सपने समान हैं। अमेरिका के हाउस मेजोरिटी लीडर ने कहा कि भारत महात्मा गाँधी और नेहरू के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कारण आज अमेरिका के लोग भारत को एक विश्वासी दोस्त के रूप में देखते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली दंगों में इस्लामी कट्टरपंथियों को दी क्लीन चिट, कुंभ और राम मंदिर को लेकर हिंदुओं को घेरा: जानें- कौन हैं CJP प्रदर्शन में...

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान The Guardian पत्रकार हन्ना एलिस-पीटरसन भी मौजूर रहीं, जिनका भारत विरोधी भ्रामक खबरें फैलाने का इतिहास रहा है।

चीन-जापान की राह पर भारत, रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे जन्म दर: पढ़ें- क्या होता है TFR, क्यों घट रही है जन्म दर और आने...

भारत में जन्म दर लगातार घट रही है। TFR 1.9 पहुँचने के बाद विशेषज्ञों ने जापान और चीन जैसे भविष्य की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- विज्ञापन -