Monday, May 13, 2024
Homeदेश-समाजमुस्लिम लड़की से प्रेम करने पर मनोहर के किए गए 8 टुकड़े… गुस्साई भीड़...

मुस्लिम लड़की से प्रेम करने पर मनोहर के किए गए 8 टुकड़े… गुस्साई भीड़ ने आरोपित शब्बीर का मकान जलाया: Video आई, इलाके में धारा 144 लागू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह दुखद हत्याकांड है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस को इस मामले में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाने की बात कही।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक मुस्लिम लड़की रुखसाना से प्यार करने के कारण 21 साल के हिंदू युवक मनोहर की हत्या के कारण लोगों के आक्रोश फैल गया है। इलाके के लोग सड़कों पर आ गए हैं और आरोपित शब्बीर के घर को आग के हवाले कर दिया है।

हालात को बिगड़ता देखकर जिला प्रशासन ने इलाके में अगले 60 दिनों तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। डलहौजी विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाली भांदल पंचायत में किसी तरह की अप्रिय घटना ना घटे, इसको देखते हुए ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने ये आदेश जारी किया है।

इसके अलावा, इस इलाके को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर भी पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। वहीं, मनोहर की हत्या से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार (16 जून 2023) को चंबा मुख्यालय पर एक आक्रोश रैली का आयोजन किया है।

बता दें कि रुखसाना से प्रेम संबंध होने के कारण उसके परिजन मनोहर से नाराज थे। एक दिन रुखसाना के भाई शब्बीर ने मनोहर की हत्या कर दी और उसके शव को आठ टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। कुछ दिन बाद मनोहर के शव को नाले से बरामद किया गया था।

बता दें कि मनोहर 6 जून 2023 से लापता था। उसका शव पुलिस ने 9 जून 2023 को बरामद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला चम्बा जिले के सलूनी इलाके में बांदल गाँव का है। यहाँ के रहने वाले मनोहर का रुखसाना नाम की लड़की से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था।

इसी बीच 6 जून को मनोहर अचानक लापता हो गया। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन बाद सलूनी इलाके में ही एक नाले के पास से गुजर रहे कुछ लोगों को बदबू आई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद नाले से एक बोरा निकाला गया। बोरे को खोला गया तो उसमें एक युवक की लाश थी। शव 7-8 टुकड़ों में कटा हुआ था। शव की पहचान मनोहर के रूप में हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गए। धारा 302 के तहत केस दर्ज कर पुलिस जाँच कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जाँच के दौरान शबीर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने शबीर को गिरफ्तार कर कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड ली है। शबीर को रुखसाना का भाई बताया जा रहा है।

इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह दुखद हत्याकांड है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस को इस मामले में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाने की बात कही।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मदरसे में यौन उत्पीड़न करता था इमाम, छात्रों ने गला घोंट कर मौत के घाट उतारा: 6 गिरफ्तार, पूरी साजिश का हुआ खुलासा

राजस्थान के अजमेर में एक इमाम की हत्या मामले में मदरसे के 6 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। छात्रों ने यौन उत्पीड़न के इल्जाम में इमाम की गला घोंट कर हत्या की।

कोलेजियम ने गलत लोगों को बना दिया जज, हिमाचल प्रदेश HC में हो गई नियुक्ति, CJI चंद्रचूड़ के पास पहुँचा मामला

दोनों जजों ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी जगह पर उनसे दो जूनियर लोगों को नियुक्त कर दिया जो कि अयोग्य हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -