Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयगला रेता, गोली मारी, बच्चों के हॉस्टल में लगा दी आग... 41 की मौत:...

गला रेता, गोली मारी, बच्चों के हॉस्टल में लगा दी आग… 41 की मौत: ISIS से जुड़े आतंकी संगठन ने युगांडा के स्कूल पर किया हमला

युगांडा की सेना के अनुसार इस्लामी आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के करीब 20 आतंकियों ने स्कूल पर हमला किया। हमले के वक्त स्कूल में 62 लोग मौजूद थे। अब तक 41 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के एक स्कूल पर हुए आतंकी हमले में 41 लोगों की मौत हो गई। इनमें 38 छात्र हैं। 8 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 6 छात्रों को आतंकियों ने अगवा कर लिया है। ISIS से जुड़े आतंकी संगठन ADF ने बच्चों के हॉस्टल में भी आग लगा दी। घटना शुक्रवार (16 जून 2023) रात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने पश्चिम युगांडा में कांगो सीमा के पास एमपोंडवे कस्बे के लुबिरिहा स्कूल पर हमला किया। एमपोंडवे के महापौर सेलवेस्ट मोपेज ने कहा है कि मरने वालों में एक गार्ड, दो स्थानीय लोग व शेष छात्र हैं। आतंकियों ने कुछ लोगों का गला धारदार हथियारों से काट दिया। वहीं कुछ को गोली मारी गई। हॉस्टल में आग लगाए जाने के कारण भी कई लोगों की मौत हो गई।

CNN ने युगांडा की सेना के हवाले से कहा है कि इस्लामी आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के करीब 20 आतंकियों ने स्कूल पर हमला किया था। हमले के वक्त स्कूल में 62 लोग मौजूद थे। अब तक 41 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

ADF के आतंकियों ने स्कूल में हमला करने और बच्चों समेत अन्य लोगों की हत्या करने के बाद 6 छात्रों का अपहरण कर लिया। पुलिस को संदेह है कि सभी आतंकी कांगो के विरुंगा नेशनल पार्क में छिपे हो सकते हैं। पुलिस और सेना ने स्थानीय लोगों से भी आतंकियों की मदद करने वालों की निशानदेही व आतंकियों की पहचान में मदद करने की अपील की है।

बता दें कि इससे पहले ADF के आतंकियों ने अप्रैल में भी एक गाँव में हमला किया था। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा मार्च में भी युगांडा के मुकोंदी गांव में ADF के आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2021 में राजधानी कंपाला में हुए आत्मघाती बम धमाके के लिए भी युगांडा सरकार ADF को ही जिम्मेदार ठहराती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -