Homeविविध विषयअन्यSSR की मौत मामले में पुलिस को मिले 'ठोस' सबूत: महाराष्ट्र डिप्टी CM का...

SSR की मौत मामले में पुलिस को मिले ‘ठोस’ सबूत: महाराष्ट्र डिप्टी CM का खुलासा, दिशा सालियान केस पर बोले- उसकी भी जाँच जारी है

इंटरव्यू में उन्होंने बताया, "पहले से उपलब्ध जानकारी केवल अफवाहों पर आधारित थी, फिर कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास मामले में पर्याप्त सबूत हैं। उसके बाद इन लोगों से संपर्क किया गया और पुलिस को सबूत सौंपने के लिए कहा गया।"

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 साल बाद महाराष्ट्र के वर्तमान उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में बड़ा अपडेट दिया है। मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में लोगों ने कुछ सबूत पुलिस को सौंपें हैं। फिलहाल उनकी विश्वसनीयता की जाँच की जा रही है।

उन्होंने मीडिया के सामने ये भी कहा कि इस मामले में अभी कुछ भी कहना या निष्कर्ष तक आना जल्दबाजी होगी। लेकिन सबूत इकट्ठा करके इसमें जाँच की जा रही है। महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दिशा सालियान की मौत मामले पर भी रिपब्लिक भारत से कहा कि अभी इस मामले में जाँच चल रही है और अभी सारा ध्यान सबूतों की प्रमाणिकता जाँचने पर है।

इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “पहले से उपलब्ध जानकारी केवल अफवाहों पर आधारित थी, फिर कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास मामले में ठोस सबूत हैं। उसके बाद इन लोगों से संपर्क किया गया और पुलिस को सबूत सौंपने के लिए कहा गया। अब इन सबूतों की प्रमाणिकता जाँची जा रही है।”

उन्होंने इंटरव्यू में पालघर में हुई साधुओं की हत्या पर भी बात रखी। वह बोले कि ये मामला अब भी कोर्ट में हैं। पिछली सरकार ने इस केस को सीबीआई को न सौंपने के लिए कोर्ट में हलफनामा दिया था। लेकिन हमने इस मामले पर अपनी जाँच की और पाया कि उस समय पुलिस ने केस की सही से पड़ताल ही नहीं की थी। इसलिए वो लोग इस केस के लिए कोर्ट भी गए और मामले को सीबीआई को सौंपने की गुहार लगाई।

उन्होंने साथ में ये भी कहा कि इन मामलों की जाँच में जितना समय लगा ये चिंता का विषय है क्योंकि आरोपित इसका फायदा उठा सकते हैं। क्योंकि जैसे-जैसे टाइम बीतता है आरोपित सबूत मिटा सकते हैं, उन्हें नष्ट कर सकते हैं या फिर उनकी वैल्यू खत्म हो सकती है। लेकिन फिर भी उनकी सरकार सत्य तक पहुँचने के लिए दृढ़ और प्रतिबद्ध है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -