Homeदेश-समाजमोहम्मद रियाज ने बहन का काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा: गाँव के...

मोहम्मद रियाज ने बहन का काटा सिर, हाथ में लेकर घूमता रहा: गाँव के ही मुस्लिम युवक से अफेयर नहीं था कबूल

रियाज ने धारदार चापड़ से बहन के गले पर हमला किया। गला कटकर पूरी तरह अलग होने तक वार करता रहा। इसके बाद बहन का कटा सिर हाथों में लेकर पैदल ही थाने की तरफ निकल पड़ा। इसी बीच पुलिस को हत्या की सूचना मिली और उसने रास्ते में ही रियाज को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मोहम्मद रियाज ने अपनी बहन का गला काटकर हत्या कर दी। फिर उसका सिर हाथ में लेकर टहलते हुए निकल पड़ा। रास्ते में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) की है। बताया जा रहा है कि रियाज गाँव के ही एक मुस्लिम लड़के से बहन की अफेयर से नाराज था। कथित तौर उसकी बहन इस लड़के साथ एक बार भाग भी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गाँव का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार सुबह रियाज का अपनी बहन आशिफा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद वह घर से कहीं चला गया था। वापस आने के बाद उसने बहन से कपड़े धो देने को कहा। इसके बाद आशिफा कपड़े धोने के लिए पानी भरने घर से आई।

इसी दौरान रियाज ने धारदार चापड़ से उसके गले पर कई बार हमले किए। वह गला कटकर पूरी तरह अलग होने तक वार करता रहा। इसके बाद बहन का कटा सिर हाथों में लेकर रियाज पैदल ही थाने की तरफ निकल पड़ा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी बीच पुलिस को हत्या की सूचना मिली और उसने रास्ते में ही रियाज को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया।

दैनिक भास्कर ने पड़ोसियों के हवाले से बताया है कि रियाज की बहन का गाँव के ही लड़के के साथ अफेयर था। वह उसके साथ भाग गई थी। इसको लेकर उसके घरवालों ने शिकायत भी की थी। पुलिस ने दोनों को गाँव के बाहर से पकड़ा किया था। लड़के को जेल भेज दिया गया था। वहीं लड़की परिवारवालों को सौंप दी गई थी। इस घटना के बाद से रियाज के घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे। एक पड़ोसी के अनुसार रियाज अपराधी किस्म का है और गाँव में सब्जी का ठेला लगाता है। जब उसकी बहन गाँव के लड़के के साथ भागी थी तब वह मारपीट के एक मामले में जेल में बंद था। 15 दिन पहले ही छूटकर बाहर आया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हर घटना में ‘मुस्लिम पर अत्याचार’ ढूँढने वाले लिबरल-वामपंथी प्रोपेगेंडाबाज, बकरीद पर हिंदू की ‘कुर्बानी’ पर चुप: पड़ोसी मुस्लिमों के मुँह से भी कट्टरपंथियों...

सूर्या की बकरीद के दिन 'कुर्बानी' दिखाने ले गए असद, फहरीन वगैरह ने हत्या कर दी। घटना पर न तो मुस्लिम बहुल इलाके में कोई कुछ कहना चाहता है और न ही वामपंथी लिबरल गैंग।

अभिषेक बनर्जी पर अंडा फेंकने की घटना को ममता बनर्जी ने बताया जानलेवा, कहा- हेलमेट न होता तो जाती जान: यही TMC सुप्रीमो चुनावी...

TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी का कहना है कि बंगाल के सोनारपुर में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंके जाने से उनकी जान जा सकती थी।
- विज्ञापन -