Homeराजनीतिभू-माफिया आजम खान के घर के बाहर पुलिस ने चस्पा किए 15 नए नोटिस...

भू-माफिया आजम खान के घर के बाहर पुलिस ने चस्पा किए 15 नए नोटिस और समन, पेशी के आदेश

आजम खान पर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किए जमीन अतिक्रमण से लेकर बकरी चोरी, भैंस चोरी और बिजली डकैती तक के मामले दर्ज हैं। हालात अब ये हो चुके हैं कि आजम घर के गेट के बाहर इन नोटिसों की तस्वीर आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

हाईकोर्ट से 29 मामलों में राहत मिलने के बावजूद भी सपा सांसद आजम खान की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आचार संहिता के कई अन्य मामलों में आजम खान के घर के दरवाजे पर पुलिस ने 15 नोटिस और कोर्ट के समन चस्पा किए हैं। इनमें आजम को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है, और जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन मामले में पुलिस के सामने पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट से जारी समन के मुताबिक सपा के सांसद को रामपुर की कोर्ट में पेश होना है। थाना गंज, थाना शाबाद, थाना स्वार के कई मामलों में विशेष अदालत ने आजम खान को 27 सितंबर और 3 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है। इसके अलावा जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पुलिस ने उनको 30 सितंबर को बुलाया है।

इसके अलावा बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी मामले में किसानों की जमीनें कब्जाने के मामले में एसआईटी ने बयान दर्ज करके सांसद आजम खान को दोबारा नोटिस जारी किया है। उनसे कहा गया है कि वह 30 सितंबर को अपना पक्ष प्रस्तुत करें और एसआईटी की जाँच में सहयोग करें।

गौरतलब है कि बीते दिनों आजम खान की बढ़ी मुश्किलें किसी सिरे पर रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके ख़िलाफ़ एक के बाद एक इतने एफआईआर हो चुके हैं कि विभिन्न मामलों में नोटिसों के चस्पा होने से उनके घर की दीवार भर गई हैं। नोटिस बोर्ड पर भी नोटिस चिपकाने की जगह नहीं बची है। उनपर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किए जमीन अतिक्रमण से लेकर बकरी चोरी, भैंस चोरी और बिजली डकैती तक के मामले दर्ज हैं। हालात अब ये हो चुके हैं कि आजम घर के गेट के बाहर इन नोटिसों की तस्वीर आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -