Homeदेश-समाजअहमदाबाद के पौराणिक मंदिर में घुसा, कपड़े उतारे-डांस किया और तोड़ दी देवताओं की...

अहमदाबाद के पौराणिक मंदिर में घुसा, कपड़े उतारे-डांस किया और तोड़ दी देवताओं की मूर्तियाँ: घटना CCTV में कैद

तोड़फोड़ की इस घटना में भैरव बाबा की मूर्ति की आँख निकाल दी गई। हनुमान जी का गदा तोड़ दिया गया। भगवान शिव की मूर्ति को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

गुजरात के अहमदाबाद में दूधेश्वर श्मशान घाट के पास स्थित काल भैरव के मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई है। यह पौराणिक मंदिर रिवर फ्रंट के पास है। इस घटना में कई देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर साबरमती रिवरफ्रंट ईस्ट पुलिस जाँच कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।

तोड़फोड़ की इस घटना में भैरव बाबा की मूर्ति की आँख निकाल दी गई। हनुमान जी का गदा तोड़ दिया गया। भगवान शिव की मूर्ति को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 295, 153-ए (2) के तहत शिकायत दर्ज की है।

8 अगस्त की रात की घटना

सीसीटीवी फुटेज की जाँच से पता चला है कि ये घटना 8 अगस्त को रात 8.50 से लेकर 9.50 के बीच हुई है। इस बारे में ईटीवी भारत और न्यूज 18 गुजरात ने रिपोर्ट प्रकाशित की है। घटना को लेकर पुलिस के पास शिकायत दूसरे दिन आई। ऑप इंडिया के पास एफआईआर की कॉपी मौजूद है।

एक ही व्यक्ति ने दिया वारदात को अंजाम

मंदिर के पीछे स्थित एक कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना दर्ज हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ करते समय अपने कपड़े भी उतारे और डांस भी किया। वो मंदिर के गुंबद पर भी चढ़ा था। उसने बाबा काल भैरव के वाहन की मूर्ति भी उठाकर दूर फेंक दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बाँध में पानी घटते ही बाहर आया सदियों पुराना पांडवकालीन कांबरेश्वर मंदिर, रहस्यमई जलमग्न शिवलिंग है खास पहचान: जानें पुणे में क्यों उमड़े श्रद्धालु...

महाराष्ट्र के पुणे के भाटघर बाँध का जलस्तर कम होते ही पानी के भीतर छिपा सदियों पुराना कांबरेश्वर मंदिर एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है।

बुंदेलखंड की धरती के लिए सूरज की जो किरणें थी अभिशाप, अब वही साबित हो रही वरदान: जानें बंजर जमीन से सोलर एनर्जी कैसे...

बुंदेलखंड में जिस जमीन को कभी खेती के लिए अनुपयोगी माना जाता था, अब उसी जमीन पर 4995 मेगावाट बिजली बनाने की क्षमता के 8 बड़े सोलर पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
- विज्ञापन -