Homeविविध विषयमनोरंजनभारत की पहली बायो-साइंस फिल्म में नाना पाटेकर! विवेक अग्निहोत्री ने जारी किया 'द...

भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म में नाना पाटेकर! विवेक अग्निहोत्री ने जारी किया ‘द वैक्सीन वॉर’ का टीजर, प्रभास की ‘सालार’ के साथ क्लैश

विवेक अग्निहोत्री कह चुके हैं कि ये फिल्म हमारे वैज्ञानिकों, खासकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान को दिखाएगी - स्वदेशी कोरोना वैक्सीन विकसित करने में।

‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) जैसी फ़िल्में बना चुके विवेक अग्निहोत्री अब ‘द वैक्सीन वॉर’ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने टीजर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। उनके बैनर ‘I Am Buddha’ के तले ‘The Vaccine War’ रिलीज की जा रही है। फिल्म में नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 28 सितंबर, 2023 (गुरुवार) को रिलीज की जाएगी।

खास बात ये है कि इसी दिन प्रभास की बड़ी फिल्म ‘सालार’ भी रिलीज हो रही है, जिसका बजट 400 करोड़ रुपए है और जिसका निर्देशन ‘KGF’ फेम प्रशांत नील कर रहे हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ के टीजर की शुरुआत में एक महिला वैज्ञानिक को एक लैब में कुछ सैम्पल लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद एक्सपेरिमेंट के लिए एक सफ़ेद चूहे को शीशे में से निकाला जाता है। इसे भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म बताया जा रहा है।

साथ ही इसे एक सच्ची कहानी बता कर भी पेश किया जा रहा है। विवेक अग्निहोत्री कह चुके हैं कि ये फिल्म हमारे वैज्ञानिकों, खासकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान को दिखाएगी – स्वदेशी कोरोना वैक्सीन विकसित करने में। फिल्म के एक दृश्य में अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी लिफ्ट में दिखाई देती हैं। फिर नाना पाटेकर की झलक भी देखी जा सकती है। वो एक बड़े अधिकारी के दफ्तर के बाहर खड़े हुए दिखाई देते हैं।

टीजर में ही फिल्म की रिलीज की तारीख़ का भी ऐलान किया गया है। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ मात्र 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में 350 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने ZEE5 पर ‘द कश्मीर फाइल्स: अनरिपोर्टेड’ नामक डॉक्यूमेंट्री ड्रामा वेब सीरीज भी रिलीज की है, जिसमें कश्मीर में हुए हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन की कहानी सबूतों के साथ दिखाई गई है और पीड़ितों से बात की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -