Homeदेश-समाजपादरी गिरफ़्तार, इलाज के नाम पर 21 साल की युवती को 'सम्मोहित' कर 1...

पादरी गिरफ़्तार, इलाज के नाम पर 21 साल की युवती को ‘सम्मोहित’ कर 1 साल तक करता रहा बलात्कार

पीड़िता ने अगस्त 2018 से पादरी के प्रेयर सेंटर में आना-जाना शुरू किया। तब उसके माता-पिता भी साथ होते थे। पादरी युवती के माता-पिता को घर भेज दिया करता था और युवती को इलाज के बहाने अपने पास रख लेता था।

मुंबई के वसाई क्षेत्र में एक पादरी को बलात्कार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। उसने 21 साल की एक युवती के इलाज के नाम पर पहले तो उसे ‘सम्मोहित’ किया और फिर उसका बलात्कार किया। युवती डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही थी। ये मामला तब प्रकाश में आया, जब पीड़िता के एक रिश्तेदार ने आरोपित पादरी को युवती के साथ एक रिसोर्ट से निकलते हुए देखा। आरोपित पादरी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

उक्त पादरी वसई में एक प्रार्थना सेंटर चलाता है और तरह-तरह के रोगों को ठीक करने के दावे करता रहा है। वह इसके एवज में रुपए लिया करता था। लोग उसके प्रेयर सेंटर में आकर प्रार्थना करते थे और फिर वहाँ उनका ‘उपचार’ किया जाता था। पीड़िता ने अगस्त 2018 से इस प्रेयर सेंटर में आना-जाना शुरू किया। तब उसके माता-पिता भी साथ में होते थे। पादरी युवती के माता-पिता को घर भेज दिया करता था और युवती को इलाज के बहाने अपने पास रख लेता था।

इसके बाद वह तरह-तरह के क्रियाकलापों द्वारा युवती को ‘सम्मोहित’ करता था और फिर उसका रेप करता था। कई मौक़ों पर वह युवती को लेकर अलग-अलग रिसॉर्ट्स में जाता था और वहाँ उसका यौन शोषण करता था। युवती जब घर लौटती थी तो अपने अभिभावकों को पादरी की हरकतों के बारे में नहीं बताती थी। जब युवती के एक रिश्तेदार ने दोनों को एक रिसोर्ट में साथ देखा, तब उसने इसकी सूचना पीड़िता के माता-पिता को दी। माता-पिता यह सब जान कर हैरान रह गए।

जब माता-पिता ने युवती से इस बारे में पूछताछ की, तब उसने पादरी की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने थाने में उक्त पादरी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया। वसई कोर्ट ने आरोपित पादरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आक्रोशित लोगों ने इस घटना की सूचना मिलते ही पादरी के प्रेयर सेंटर में तोड़फोड़ मचाया। फ़िलहाल 45 वर्षीय आरोपित पादरी के ख़िलाफ़ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -