Homeदेश-समाजबुर्के में लड़की-इस्लामी टोपी में लड़का, बोल रहे थे 'जय श्रीराम': कट्टरपंथी ने दी...

बुर्के में लड़की-इस्लामी टोपी में लड़का, बोल रहे थे ‘जय श्रीराम’: कट्टरपंथी ने दी बीच से चीर देने की धमकी, Video वायरल

"अरे सु@# के बच्चे तू जो भी बोल रहा है टोपी निकालकर बोल और उस सु@# की बच्ची को बोल की बुर्का निकालकर बोले। तुम लोग इस्लाम को बीच में क्यों ला रहे हो? एक सच्चे मुसलमान के सामने अगर ये बात कर दो तो तुम्हें बीच से चीर देगा।"

‘जय श्री राम’ बोलने के कारण बीच से काटने की धमकी देने वाले एक कट्टरपंथी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वह उस युवक और युवती को धमकी दे रहा जिन्होंने इस्लामी टोपी और बुर्का पहनकर यह नारा लगाया था।

‘द राइट विंग गाइज’ नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए कर्नाटक पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया है। जवाब में बेंगलुरु सिटी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है। वैसे यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब का और कहाँ का है।

वैसे ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए धमकी देने वाले युवक को बेंगलुरु का बताया है। उन्होंने लिखा है, “कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला यह शख्स बुर्का और इस्लामी टोपी पहनकर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले लड़का-लड़की को काटने की धमकी दे रहा है। क्या हिजाब समर्थक इस लड़की के बुर्का पहनने और अपनी पसंद के नारे लगाने के अधिकार के लिए उसके साथ खड़े होंगे?”

साझा किए गए पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक वीडियो में एक लड़की बुर्का पहने और एक लड़का इस्लामी टोपी में नजर आ रहे हैं। लड़का कहता है- दिल दिमाग में एक ही नाम, इस पर लड़की कहती है- जय श्री राम, जय श्री राम। फिर लड़का भी ‘जय श्री राम’ कहता है।

इन्हें धमकी देने वाला युवक कहता है, “अरे सु@# के बच्चे तू जो भी बोल रहा है टोपी निकालकर बोल और उस सु@# की बच्ची को बोल की बुर्का निकालकर बोले। तुम लोग इस्लाम को बीच में क्यों ला रहे हो? एक सच्चे मुसलमान के सामने अगर ये बात कर दो तो तुम्हें बीच से चीर देगा।” धमकी वाला वीडियो nayaz_and_boy72 नामक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया था।

यह पहला मौका नहीं है जब इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कट्टरपंथियों ने धमकी देने के लिए किया है। ऑपइंडिया ने ऐसे कई मामलों को उठाया है जिनमें इंस्टाग्राम का इस्तेमाल इस्लामी कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को धमकी देने के लिए किया है। ऐसे कई वीडियो में मुस्लिम बच्चे भी धमकी देते नजर आ चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -