Homeदेश-समाज'अब मेरा मुस्लिम से कोई वास्ता नहीं': बुलंदशहर की नफीसा ने की घर वापसी......

‘अब मेरा मुस्लिम से कोई वास्ता नहीं’: बुलंदशहर की नफीसा ने की घर वापसी… नोएडा के कुलदीप ठाकुर को चुना जीवनसाथी

पुलिस को दिए बयान में 22 साल की युवती ने कहा कि कुलदीप ठाकुर उसका पति है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। लड़की ने यही बात कोर्ट में दिए 164 के तहत रिकॉर्ड किए गए बयान में भी दोहराई। इस दौरान लड़की ने कुलदीप ठाकुर के साथ अपनी कोर्ट मैरिज के सबूत भी सौंपे।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर शादी की है। नफीसा नाम की युवती ने कुलदीप ठाकुर नाम के युवक से शादी कर ली है। नफीसा के भाई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जाँच और जरूरी कार्रवाई के बाद लड़की को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है। लड़की 8 अगस्त 2023 को अपने घर से प्रेमी के साथ चली गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की मूल रूप से बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह 8 अगस्त 2023 को अपनी माँ को बताकर घर के पास मौजूद एक पार्क में घूमने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू तक जी।

लड़की का भाई भारतीय सेना में तैनात बताया जा रहा है। बहन के बारे में सूचना मिलने पर वह छुट्टी लेकर घर आया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी बहन को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर के लड़की की तलाश शुरू कर दी।

खोजबीन के दौरान नफीसा की लोकेशन नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में मिली। उसके सेलिलयान मोहल्ले में कुलदीप ठाकुर नाम के लड़के के साथ रहने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश दे कर लड़की को बरामद कर लिया और वन स्टॉप सेंटर में ले जाकर काउंसिलिंग करवाई।

पुलिस को दिए बयान में 22 साल की युवती ने कहा कि कुलदीप ठाकुर उसका पति है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। लड़की ने यही बात कोर्ट में दिए 164 के तहत रिकॉर्ड किए गए बयान में भी दोहराई। इस दौरान लड़की ने कुलदीप ठाकुर के साथ अपनी कोर्ट मैरिज के सबूत भी सौंपे।

पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाना चाहा तो उसने मना दिया। लड़की ने यह भी कहा कि अब उसका मुस्लिम मजहब से कोई लेना-देना नहीं है। जाँच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, युवती और 26 वर्षीय कुलदीप ठाकुर की जान-पहचान फेसबुक से हुई थी।

थोड़े समय बाद दोनों में प्यार हो गया था और आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बुलंदशहर की डिप्टी एसपी पूर्णिमा सिंह ने मीडिया से बताया कि लड़की को बरामद करने के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे पति के साथ भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत को ‘हजार टुकड़ों में बाँटने’ की रणनीति से शहजाद भट्टी के डिजिटल आतंकवाद तक: पाकिस्तान के ‘स्लीपर सेल’ वाले Proxy War की कहानी

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई के बाद समझिए पाकिस्तान के स्लीपर सेल का मॉडल। डी-कंपनी और अतीक अहमद से लेकर 12 अगस्त की कार्रवाई तक।

भारतीय परमाणु हथियारों के विरोध से लेकर ‘भगवा आतंकवाद’ के नैरेटिव तक: चिदंबरम के खुद को ‘दिमागी नक्सल’ स्वीकारने पर क्यों हैरान नहीं है...

चिदंबरम की भारत और विकास विरोधी मानसिकता उनके हर फैसले में साफ झलकती है। कभी उन्हें डिजिटल इंडिया से समस्या हुई कभी उन्होंने भगवा आतंक का नैरेटिव गढ़ा।
- विज्ञापन -