Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयनौकरी के नाम पर महिलाओं को स्कूल में बुलाकर करता था रेप, वीडियो बनाकर...

नौकरी के नाम पर महिलाओं को स्कूल में बुलाकर करता था रेप, वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को लाने के लिए कहता: प्रिंसिपल इरफान मोमीन गिरफ्तार, कराची का मामला

पुलिस की एक टीम पीड़ित महिलाओं से सम्पर्क के लिए गठित की गई है। सभी पीड़िताओं के बयान के आधार पर आरोपित प्रिंसिपल पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि अगर पीड़िताएँ मामले में शिकायत देने से इंकार भी करती हैं तो भी वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपित प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान के कराची (Karachi, Pakistan) में एक स्कूल के प्रिंसिपल को महिलाओं से ब्लैकमेलिंग और रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित इरफ़ान मोमिन गुलशन-ए-हदीद स्कूल का मालिक और प्रिंसिपल भी है। पीड़ित महिलाओं की संख्या लगभग 45 बताई जा रही है।

थानाधिकारी नंद लाल ने पाकिस्तानी मीडिया को सोमवार (4 सितंबर 2023) को बताया कि सबूत के तौर पर स्कूल के CCTV फुटेज आदि अपने कब्ज़े में लिए हैं। स्कूल को भी सील कर दिया गया है। वहीं, अपने बचाव में आरोपित इरफान ने भी पीड़िताओं पर ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करवाई है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कराची के प्राइवेट स्कूल गुलशन-ए-हदीद स्कूल में CCTV कैमरे ठीक करने आए अली लोधी नाम के एक मैकेनिक के हाथ में सबसे पहले प्रिंसिपल के करतूतों की फुटेज लगी थी। वीडियो में प्रिंसिपल महिलाओं से स्कूल कैम्पस में छेड़खानी करता दिख रहा है।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि महिलाएँ स्कूल की स्टाफ नहीं है। ये सभी बाहरी हैं। मैकेनिक अली लोधी ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस बीच शकील नाम के अन्य व्यक्ति ने आरोपित प्रिंसिपल से उसके वीडियो के आधार पर 10 लाख रुपए उगाही का प्रयास किया। आरोपित प्रिंसिपल ने इस मामले की शिकायत भी दर्ज करवाई।

अपना वीडियो सामने आने से नाराज इरफ़ान मोमिन ने CCTV मैकेनिक अली लोधी को स्कूल में बुलाकर बुरी तरह से मारा-पीटा। इस बीच आरोपित का वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने इरफ़ान मोमिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर के पुलिस ने अदालत से 7 दिनों का कस्टडी रिमांड लिया है।

दावा किया जा रहा है कि पूछताछ में आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपित ने बताया कि वह महिलाओं को नौकरी देने के नाम पर स्कूल में बुलाया करता था। यहाँ वो उनके साथ यौन शोषण करके उनका वीडियो बना लिया करता था। बाद में इन्हीं वीडियो को दिखाकर वह पीड़िताओं से अन्य लड़कियों को लाने की डिमांड करता था।

पुलिस की एक टीम पीड़ित महिलाओं से सम्पर्क के लिए गठित की गई है। सभी पीड़िताओं के बयान के आधार पर आरोपित प्रिंसिपल पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि अगर पीड़िताएँ मामले में शिकायत देने से इंकार भी करती हैं तो भी वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपित प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जाएगी।

यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपित इरफान मोमिन अपना स्कूल गुलशन-ए-हदीद सरकार की अनुमति के बिना अवैध तौर पर चला रहा था। इस आधार पर प्रशासन ने स्कूल को सील भी कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -