Homeदेश-समाज'4 बच्चों का बाप हो या 40 का, निकाह तो इसी से करूँगी': दुकानदार...

‘4 बच्चों का बाप हो या 40 का, निकाह तो इसी से करूँगी’: दुकानदार शाहनवाज से निकाह के लिए अड़ी हिन्दू लड़की, परिवार वाले करते रहे गुहार

कोर्ट में ही लड़की का भाई इस निकाह का विरोध कर रहा था। इस मामले पर शाहनवाज खुद को बेकसूर बताते हुए लड़की पर ही निकाह का दबाव बनाने का आरोप लगाता रहा।

हरियाणा के फरीदाबाद में हिन्दू कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी ने शाहनवाज नाम के एक युवक को ‘लव जिहाद’ के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। आरोप है कि पहले से 4 बच्चों का अब्बा शाहनवाज 21 साल की हिन्दू लड़की से लम्बे समय से अफेयर में था। लड़की शाहनवाज से किसी भी हाल में निकाह करने पर आमादा थी। ऐसा न होने पर वो अपने घर वालों से आत्महत्या की धमकी दिया करती थी। शाहनवाज के साथ आई लड़की ने हिन्दू संगठन के सदस्यों से नोकझोंक भी की। घटना शनिवार (21 अक्टूबर, 2023) की है।

‘फरीदाबाद न्यूज़’ पर LIVE दिखाए गए पूरे घटनाक्रम को ‘गोरक्षा बजरंग फ़ोर्स संगठन’ के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। आरोपित शाहनवाज फरीदाबाद का ही निवासी है। जब बिट्टू बजरंगी शाहनवाज के पास पहुँचे तब ‘गोरक्षा बजरंग फ़ोर्स’ के सदस्यों से उलझने लगी। लड़की ग्रेजुएशन द्वितीय वर्ष की छात्रा है। खुद को 25 साल की बताते हुए लड़की ने कहा कि उसे पता है कि शाहनवाज शादीशुदा है लेकिन उसके बाल-बच्चेदार होने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

हालाँकि, कोर्ट में ही लड़की का भाई इस निकाह का विरोध कर रहा था। इस मामले पर शाहनवाज खुद को बेकसूर बताते हुए लड़की पर ही निकाह का दबाव बनाने का आरोप लगाता रहा। शाहनवाज ने बताया कि उसका अपनी पहली बीवी से तलाक नहीं हुआ है लेकिन वो लड़की के कहने पर अदालत आया है। कोर्ट में मौजूद लड़की के भाई राहुल ने रोते हुए बताया कि उनकी बहन कॉलेज की छात्रा है। बकौल राहुल, उन्होंने पूरे परिवार के साथ अपनी बहन को इज्जत न उछालने की दुहाई दी लेकिन इसका कोई असर लड़की पर नहीं पड़ा।

जब पत्रकारों ने निकाह करने पहुँची लड़की से पूछा कि शाहनवाज़ में आखिर क्या अच्छा है, तो जवाब आया, “क्यों बताऊँ।” बिट्टू बजरंगी ने बताया कि वो अदालत में लड़की के परिजनों की माँग पर आए थे। लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि शाहनवाज ने कुछ खिला-पिला कर उनकी बहन का ब्रेनवॉश कर डाला है। लड़की के घर के आगे आरोपित शाहनवाज की दुकान है। पीड़ित भाई के मुताबिक वो और उनके पिता ड्यूटी चले जाते थे इस बीच उनकी बहन शाहनवाज के चंगुल में फँस गई। लड़की के भाई ने ही शाहनवाज को कोर्ट में निकाह के बहाने से बुलवाया था।

ऑपइंडिया ने इस मामले की जानकारी बिट्टू बजरंगी से ली। बिट्टू ने हमें बताया कि लड़की का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद के गाँधी कॉलोनी में रहता है। लड़की के घर के ठीक सामने शाहनवाज ने बिजली के पार्ट्स बेचने की दुकान खोल रखी है। बिट्टू ने हमें बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने बाद में शाहनवाज को छोड़ दिया। हालाँकि कानूनन ये शादी नहीं हो पाई और लड़की को भी उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे चीन-पाकिस्तान के CPEC को देगा मात, लुक-ईस्ट नीति को मिलेगी मजबूती: जानिए क्यों 24 साल में भी पूरा नहीं हो पाया ये...

इंडिया-म्यांमार-थाईलैंड (आईएमटी) प्रोजेक्ट सामरिक मोर्चे पर चीन के बहुप्रचारित सीपीईसी को सीधी और करारी टक्कर देने का दम रखता है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज पर वामपंथियों का प्रोपेगेंडा: सामने आए Kautilya3, Shahinshah121 व TrangaBellam जैसे नाम, जानें इनका इतिहास

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज में बदलावों को लेकर NPOV रिपोर्ट ने Wikipedia की निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल। जानें पूरा मामला।
- विज्ञापन -