Home Blog Page 1656

‘अकेले में आओ, वरना फेल कर दूँगा’: लड़कियों का यौन शोषण करता था शिक्षक नफीस मोहम्मद, मुस्लिम बन जाने का भी बनाता था दबाव

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नफीस अहमद नामक शिक्षक पर स्कूल की जनजातीय छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि आरोपित शिक्षक पर दो महीने पहले भी छेड़छाड़ का आरोप लगा था। लेकिन तब प्रिसिंपल ने कार्रवाई करने की बजाए पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज झनकट का है। यहाँ कई छात्राओं ने इंग्लिश टीचर नफीस मोहम्मद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं के आरोप के बाद उनके परिजनों ने प्रिसिंपल से मुलाकात कर आरोपित नफीस के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। हालाँकि इसके बाद भी प्रिसिंपल ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की।

इससे गुस्साए परिजन और शिक्षक-अभिभावक संघ के सदस्य स्कूल पहुँचे। छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि नफीस मोहम्मद आए दिन उनकी बेटियों से छेड़छाड़ करता था। लेकिन इसके बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल का घेराव करते हुए छात्राओं के परिजनों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस प्रशासन और एसडीएम ने मौके पर पहुँचकर मामला शांत कराया। वहीं मौके पर मौजूद थारू जनजाति की 13 छात्राओं ने एसडीएम और एएसआई के सामने अपना पक्ष रखा।

एक पीड़ित लड़की के अभिभावक का कहना है कि नफीस मोहम्मद ने दो महीने पहले भी उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी। लेकिन तब प्रिंसिपल और ग्राम प्रधान ने मिलकर उन पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया था। बाद में समझौता हो गया था।

छेड़छाड़ और धर्मांतरण समेत कई तरह के हैं आरोप

बता दें कि पीड़ित छात्राओं की ओर से महिला अभिभावकों ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इस शिकायत में अंग्रेजी शिक्षक नफीस मोहम्मद पर छेड़छाड़, लड़कियों को अकेले बुलाने, धर्मांतरण, बात न मानने पर फेल करने की धमकी समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं इस पूरे मामले में एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि प्रिंसिपल ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आरोपित शिक्षक नफीस मोहम्मद को सस्पेंड करने के लिए कहा गया है। छेड़छाड़ के मामले को हल्केपन में लेने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ यदि शिकायत मिलती है तो उसे भी इस स्कूल से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

‘मणिपुर वीडियो काण्ड के आरोपितों को उनके कपड़ों से पहचानिए’: वामपंथी पूर्व सांसद एन्ड लॉबी वायरल कर रही तस्वीर, जानें क्या है सच

हाल ही में मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ। 2 महिलाओं को नग्न कर उनका जुलूस निकाले जाने और गैंगरेप की घटना का ये वीडियो वायरल होते ही देश भर में सनसनी मच गई। हालाँकि, वीडियो वायरल होने से ढाई महीने पहले ये घटना हुई थी, लेकिन आरोपितों की गिरफ़्तारी वीडियो सामने आने के बाद हुई। विपक्षी दलों ने भी इस पर खूब राजनीति की। वहीं अब एक और प्रोपेगंडा फैलाते हुए बताया जा रहा है कि आरोपित RSS से संबंध रखते हैं।

‘RSS की पोशाक में मणिपुर वीडियो के आरोपित’: सोशल मीडिया पर वायरल

एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति और एक युवक RSS की पोशाक में एक मैदान में खड़े हैं। उन्होंने सफ़ेद शर्ट और खाकी रंग की पैंट पहन रखी है। पीछे RSS के कुछ अन्य लोगों का भी जमावड़ा देखा जा सकता है। इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि वही वही आरोपित हैं, जिन्होंने महिलाओं को नग्न कर उनका जुलूस निकाला और उनके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी ये ट्वीट वायरल हो रहा है। JNU छात्र संघ की अध्यक्ष और वामपंथी नेता आईसी घोष ने भी इसी पर आधारित एक तस्वीर शेयर की, जिसमें संघ की वेशभूषा में एक व्यक्ति को लाठी के साथ देखा जा सकता है और एक लड़की को क्रॉस पर लटकाया गया है। साथ ही इसमें ‘हिन्दू राष्ट्र’ लिख कर तंज कसा गया है। इसी तरह, कई वामपंथी हैंडल इस तरह की तस्वीरों को शेयर करने में लगे हुए हैं।

इसी तरह, सुभाषिनी अली कानपुर से सांसद रहीं वामपंथी नेता सुभाषिनी अली ने भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये मणिपुर के आरोपित हैं, इन्हें इनकी कपड़ों से पहचानिए। हालाँकि, जब लोगों ने उन्हें सच्चाई के बारे में बताया तो उन्होंने बाद में लिखा कि ये सही नहीं है। साथ ही माफ़ी माँगने की भी बात कही। लोगों ने पूछा कि आखिर ये वामपंथी नेता इतना झूठ फैलाने में क्यों लगे हुए हैं?

इतना ही नहीं, ये दावा व्हाट्सएप्प पर भी तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद कई जागरूक लोगों ने इस बारे में सच्चाई दिखाने का भी बीड़ा उठाया और बताया कि कैसे एक झूठा दावा शेयर किया जा रहा है।

व्हाट्सएप्प पर फेक दावे पर रोक लगाने के लिए अपील

मणिपुर के आरोपितों और RSS को साथ जोड़ने वाला दावा झूठा

बता दें कि ये दावा एकदम झूठा है। मणिपुर वायरल वीडियो काण्ड के आरोपितों का RSS से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। अब सवाल उठता है कि फिर तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति कौन हैं? असल में ये फोटो मणिपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष चिदानंद सिंह की है। साथ में दिख रहा व्यक्ति उनका बेटा है। उन्होंने वायरल तस्वीरों पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनके या उनके परिवार का इस घृणित अपराध, या इस तरह के किसी भी अपराध से कोई लेनादेना नहीं है।

इस झूठ को बढ़ावा देने वालों में अधिकतर वामपंथी शामिल हैं। मणिपुर के भाजपा उपाध्यक्ष के बेटे को नाबालिग बताया जा रहा है। कुछ फैक्ट-चेक हैंडलों ने अपील की है कि लोगों को अपने-अपने राज्यों में ऐसा झूठ फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करानी चाहिए।

अतः, ये दावा पूरी तरह झूठा है। मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर जुलूस निकाले जाने और उनका गैंगरेप किए जाने की घटना के आरोपितों से RSS का कोई संबंध नहीं है। इस संबंध में मणिपुर के DGP को भी पत्र लिख कर ऐसा झूठ फैलाने वालों पर कार्रवाई की माँग की गई है।

आंध्र प्रदेश में भगवान श्रीराम की 108 फ़ीट ऊँची प्रतिमा, 10 एकड़ में फैला होगा प्रोजेक्ट: अमित शाह ने किया शिलान्यास, बोले – फैलेगा सनातन का सन्देश

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 108 फ़ीट ऊँची भगवान रामचंद्र की प्रतिमा का शिलान्यास किया है, जो भारत में उनकी सबसे ऊँची प्रतिमा होगी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस प्रतिमा का शिलान्यास किया। कुर्नूल के मंत्रालयम में इस प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। 500 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। ये प्रतिमा आने वाले कई वर्षों तक सनातन धर्म का सन्देश देह-दुनिया को देगा।

इसकी स्थापना के पीछे एक उद्देश्य ये भी है कि वैष्णव परंपरा का भी भारत और दुनिया भर में आने वाले समय में और प्रसार हो सके। ‘मंत्रालयम दास साहित्य प्रकल्प’ के तहत कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं, जैसे – अन्न दान और विद्या दान। साथ ही लोगों को पीने का स्वच्छ जल भी मुहैया कराया जाता है। उन्हें रहने को घर दिए जाते हैं। इसके अलावा गायों की भी रक्षा की जिम्मेदारी उठाई जाती है। इस दौरान अमित शाह ने याद दिलाया कि कैसे महान विजयनगर साम्राज्य भी तुंगभद्र नदी के किनारे ही स्थित था।

इसी नदी के किनारे 10 एकड़ में ये प्रोजेक्ट फैला होगा और इसका निर्माण कार्य पूरा होने में ढाई वर्ष का समय लगेगा। इस दौरान अमित शाह ने ध्यान दिलाया कि राघवेंद्र स्वामी के मंदिर के लिए मंत्रालयम गाँव पहले से ही काफी लोकप्रिय रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे विजयनगर साम्राज्य ने पूरे दक्षिण भारत से विदेशी आक्रांताओं को खदेड़ कर स्वदेश और स्वधर्म का शासन स्थापित किया।

इस दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने ये भी ध्यान दिलाया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास कर इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, जबकि ये कई सौ सालों से अटका हुआ था। सैकड़ों वर्षों बाद भगवान श्रीराम अपने जगह पर पहुँचेंगे। इस दौरान अमित शाह ने दक्षिण भारत में वैष्णव परंपरा को आगे ले जाने वाले संतों को भी याद किया। बता दें कि कुर्नूल एक ऐतिहासिक शहर है, अक्टूबर 1953 से लेकर अक्टूबर 1956 तक आंध्र की राजधानी भी रहा है।

‘आंबेडकर नहीं, कोर्ट परिसर में सिर्फ गाँधी और तिरुवल्लुवर की तस्वीरें’: मद्रास हाईकोर्ट का आदेश, कहा – बाकी सब हटाओ

मद्रास हाई कोर्ट ने एक सर्कुलर जारी कर तमिलनाडु और पुडुचेरी की अदालत परिसर से महात्मा गाँधी और संत तिरुवल्लुवर के अलावा लगी बाकी सभी तस्वीरें और मूर्तियाँ हटाने के लिए कहा है। इस फैसले के साथ कोर्ट ने अलंदुर के संयुक्त न्यायालय परिसर पर लगी भीमराव अंबेडकर की फोटो हटाने के अपने पुराने आदेश का उल्लेख किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मद्रास हाई कोर्ट के जनरल रजिस्ट्रार ने 7 जुलाई 2023 को निचली अदालतों को एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में पुराने आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोर्ट परिसर में सिर्फ महात्मा गाँधी और संत तिरुवल्लुवर की ही तस्वीरें लगेंगी। इसके अलावा लगी अन्य सभी तस्वीरें या मूर्तियाँ हटा दी जाएँ।

दरअसल, विभिन्न बार एसोसिएशन ने भीमराव अंबेडकर तथा एसोसिएशन के वरिष्ठ वकीलों के चित्रों के अनावरण के लिए कोर्ट से अनुमति माँगी थी। इस माँग को लेकर मद्रास हाई कोर्ट की फुल बेंच ने 11 अप्रैल 2023 को एक बैठक की। इस बैठक के बाद फुल बेंच ने पुराने आदेशों का हवाला देते हुए ऐसी सभी माँग खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट का कहना है कि इससे पहले इसी तरह के मामलों को लेकर साल 2008, 2010, 2011, 2013, 2019 और हाल ही में अप्रैल 2023 में भी विचार किया गया था।

हाई कोर्ट द्वारा जारी सर्कुलर को देखें तो इसमें कहा गया है, “हाल ही में 11 अप्रैल, 2023 को फुल बेंच ने इसी तरह के अनुरोध पर विचार किया। पहले के सभी प्रस्तावों को दोहराते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि महात्मा गाँधी और संत तिरुवल्लुवर की मूर्तियों और चित्रों को छोड़कर, अदालत परिसर के अंदर कहीं भी कोई अन्य चित्र और मूर्ति नहीं लगाई जाएगी।”

तमिलनाडु बीआर अंबेडकर एडवोकेट एसोसिएशन ने तमिलनाडु के सभी कोर्ट हॉल में राष्ट्रीय नेताओं की फोटो लगाने को लेकर याचिका दायर की थी। लेकिन, कोर्ट ने 22 अक्टूबर 2008 को यह याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद, राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं के साथ ही इनको लेकर कानून-व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न होने की स्थितियाँ सामने आईं थीं।

इनको देखते हुए 11 मार्च 2010 को हाई कोर्ट की फुल बेंच ने कहा था कि अदालत परिसर में किसी की भी मूर्ति का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा 20 अप्रैल, 2011 को भी फुल बेंच ने कहा था कि अदालत परिसर के अंदर किसी की भी मूर्ति लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी तरह, 27 अप्रैल 2013 को कांचीपुरम के मुख्य जिला जज को अलंदूर कोर्ट में लगी अंबेडकर की तस्वीर को हटाने के निर्देश दिए थे। 

दरभंगा में माँ दुर्गा मंदिर पर हमला तो बरेली में काँवड़ियों पर पत्थरबाजी: दोनों जगह जमा हुई मुस्लिम भीड़, यूपी में हिन्दू संगठन बोले – मस्जिद से निकले हमलावर

देश के 2 अलग-अलग हिस्सों से हिन्दू धर्मस्थल व धार्मिक यात्रा पर मुस्लिम भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की खबर है। पहले मामले में बिहार के दरभंगा जिले में मुस्लिम भीड़ ने एक दुर्गा मंदिर पर पत्थरबाजी की है। वहीं दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है जहाँ काँवड़ यात्रियों पर मुस्लिमों द्वारा पथराव किए जाने की खबर है। पुलिस दोनों ही मामलों में मौके पर पहुँच कर जाँच कर के आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दोनों ही घटनाएँ रविवार (23 जुलाई 2023) की हैं।

दरभंगा में मंदिर पर हमला, पत्थरबाजी

पहला मामला बिहार के दरभंगा जिले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहाँ रविवार को मोहर्रम का झंडा लगाने के चलते 2 गुटों में विवाद हो गया है। इस दौरान पत्थरबाजी की भी खबर है। झगड़ा तब शुरू हुआ जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मंदिर के सामने मोहर्रम का झंडा लगा रहे थे। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया। कुछ देर की बहस के बाद दोनों तरफ से लोग जमा होने लगे। आरोप है कि इस बीच विवाद बढ़ता चला गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से 2 अलग-अलग गुट बँट गए।

हालत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान मज़हबी नारेबाजी की भी खबरें हैं। आरोप है कि पत्थरबाजी की चपेट में दुर्गा माता मंदिर भी आया है। फिलहाल हालत नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

बरेली में काँवड़ियों पर पत्थरबाजी

दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है। यहाँ रविवार को काँवड़ ले जा रहे शिव भक्तों पर पत्थरबाजी की गई है। घटना बारादरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक गली से कुछ लोग पत्थर बरसाते दिखाई दे रहे हैं। ‘हिन्दू जागरण मंच’ के मुताबिक, घटना बालखंडी नाथ मंदिर के पास की है। यहाँ एक मस्जिद भी बताते हुए वहीं से पत्थरबाजी का आरोप लगाया गया है।

इस घटना से नाराज कावंड़ियों में प्रदर्शन कर के पत्थरबाजों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। बरेली पुलिस के मुताबिक, मौके पर फ़ोर्स मौजूद है और शांति व्यवस्था कायम है। बताते चलें कि बरेली जिले में ही तैनात DSP दीपशिखा पर 3 दिन पहले काँवड़ियों की हरकत आतंकी जैसा बताने का आरोप लगा था। तब हिन्दू संगठनों ने धरना दे कर उन पर कार्रवाई की माँग की थी।

दीदी अमीन… TMC ने बनाया PM मोदी पर पोस्टर तो भाजपा ने भी दिया करारा जवाब, युगांडा के क्रूर तानाशाह के गेटअप में दिखीं ममता बनर्जी

आजकल जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक दल लड़ते-भिड़ते रहते हैं। इसी क्रम में मणिपुर में दो समुदायों के बीच हो रही हिंसा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घसीटते हुए पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC (तृणमूल कॉन्ग्रेस) ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्टर जारी किया। ये पोस्टर क्रिस्टोफर नोलन की हलियाँ फिल्म ‘Oppenheimer’ पर बना हुआ है। बता दें कि ये फिल्म परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर पर आधारित है।

इस पोस्टर में फिल्म के लीड एक्टर सिलियन मर्फी वाले गेटअप में एडिट कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। साथ ही उनके अलावा केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मणिपुर के मुख्यमंत्री N बीरेन सिंह और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा का नाम लिखा हुआ है। पोस्टर में बैकग्राउंड में बम फूटते हुए दिखाए गए हैं। साथ ही इसे ‘Modenheimer’ नाम दिया गया है।

टैगलाइन के रूप में लिखा है – “मणिपुर को तबाह करने के पीछे यही व्यक्ति है।” साथ ही लिखा है – “NDA द्वारा एक फिल्म।” हालाँकि, इस पर पलटवार करने में भाजपा ने भी देर नहीं लगाई। ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुर्खजी रिसर्च फाउंडेशन’ के चेयरमैन एवं ट्रस्टी अनिर्बन गांगुली ने तुरंत एक पोस्टर ट्वीट किया, जिसमें ममता बनर्जी को युगांडा के क्रूर तानाशाह ईदी अमीन के रूप में दिखाया गया है। इसमें उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद मंत्री पार्था चटर्जी, सोआकत मोल्ला और अराबुल इस्लाम का नाम है।

इस पोस्टर में TMC की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उसी सेना वाले गेटअप में दिखाया गया है, जो ईदी अमीन पहना करता था। साथ ही लिखा है, “I.N.D.I.A. द्वारा एक फिल्म, TMC के साथ कोलैबोरेशन में।” फिल्म का नाम रखा गया है – “दीदी अमीन।” बता दें कि 1971-79 तक युगांडा का राष्ट्रपति रहा ईदी अमीन के बारे में कहा जाता है कि उसके शासनकाल में मरने वालों की संख्या 3 लाख के आसपास थी।

‘इसने हमारे मजहब के खिलाफ पोस्ट किया’: बृजेश यादव के खिलाफ थाने पर जमा हुई मुस्लिम भीड़ ने किया बवाल, कहा – बुलडोजर चलाओ

मध्य प्रदेश के विदिशा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट के खिलाफ थाने पर हंगामा किया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पोस्ट को इस्लाम विरोधी बताया है। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिमों ने अपनी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार (20 जुलाई, 2023 ) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला विदिशा के थाना क्षेत्र सिंरोज का है। यहाँ बुधवार की रात बृजेश यादव की एक पोस्ट को मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने समुदाय के खिलाफ बताया। उन्होंने इस अपनी मज़हबी भावनाओं को आहत करने वाला कहा तो पुलिस ने बृजेश यादव से पोस्ट को डिलीट करने को कहा। बृजेश ने फ़ौरन ही वह पोस्ट डिलीट कर ली। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में FIR भी दर्ज कर लिया और जाँच शुरू कर दी। बावजूद इसके मुस्लिम समुदाय के लोग अगले दिन थाने पर जमा हो गए। भीड़ में तमाम लोग बृजेश यादव के घर पर बुलडोजर चलाने की माँग कर रहे थे।

हिंसक रूप ले रही इस भीड़ का नेतृत्व शिकायतकर्ता शेरू खान कर रहा था। यह भीड़ बृजेश को सिंरोज थाने से छोड़ देने का आरोप लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की माँग कर रही थी। पुलिस ने इन सभी को बताया कि आरोपित पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। हालाँकि, पुलिस के समझाने का कोई असर भीड़ पर नहीं पड़ा। सड़कों की तरफ जमा हो रही भीड़ ने अपना हंगामा जारी रखा। इस दौरान उन्मादी नारे भी लगाए गए। आख़िरकार पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। हलके लाठीचार्ज के साथ मुस्लिम भीड़ पर आँसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। आखिरकार भीड़ तितर-बितर हुई।

इस घटना पर जिले के SDPO सौरभ तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर के जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

‘त्रिपुण्ड-रुद्राक्ष देख कर स्कूल ने निकाल दिया, टॉर्चर किया’: मेरठ की हिन्दू छात्रा का दर्द, स्कूल बोला – माहौल खराब कर रही थी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में माथे पर त्रिपुंड और हाथ में रुद्राक्ष पहनने के चलते एक स्कूल पर छात्रा को निकालने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा का कहना है कि त्रिपुंड और रुद्राक्ष पहनने के चलते उसे स्कूल से निकाला गया है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा से त्रिपुंड छोटा करने के लिए कहा गया था। लेकिन वह नहीं मान रही थी। स्कूल का माहौल खराब कर रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला मेरठ के मोदीपुरम इलाके में स्थित सुभाष इंटर कॉलेज का है। यहाँ पढ़ने वाली 11वीं क्लास की छात्रा का कहना है कि वह माथे पर त्रिपुंड और हाथ में रुद्राक्ष पहनकर स्कूल जाती थी। इस पर क्लास टीचर और प्रिंसिपल ने आपत्ति जताते हुए उसे स्कूल से निकालने की धमकी दी थी। साथ ही माथे पर लगे त्रिपुंड छोटा करने के लिए कहा गया था।

इस पर वह छोटा त्रिपुंड लगाकर स्कूल जाने लगी थी। लेकिन इसके बाद भी प्रिंसिपल ने उसे जमकर फटकार लगाई और अभद्र व्यवहार कहते हुए स्कूल से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का यह भी कहना है कि वह अपने क्लास के अन्य छात्रों को ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों के बारे में बात कर जागरूक कर रही थी। इसलिए स्कूल मैनेजमेंट ने उसे निष्कासित किया है।

पीड़ित छात्रा का कहना है, “सावन के कारण मैं त्रिपुंड लगाकर स्कूल जाती थी। इस पर मैम ने मुझे ऑफिस में बुलाकर डाँटा। मैंने कहा कि सावन में मैं बिना त्रिपुंड लगाए घर से बाहर नहीं निकलती। तो उन्होंने स्कूल आने से मना कर दिया और मुझे टॉर्चर किया गया।” पीड़ित छात्रा की माँ का कहना है कि स्कूल मैनेजमेंट ने उनकी बेटी से परिजनों को साथ लाने के लिए कहा था। इस पर वह स्कूल गई थीं। जहाँ त्रिपुण्ड लगाने को लेकर हिंदू रीति-रिवाजों का हवाला देने के बाद भी प्रिसिंपल ने उनकी बात नहीं सुनी और नाम काटने की बात कहकर स्कूल से जाने के लिए कह दिया।

वहीं इस पूरे मामले में स्कूल की प्रिंसिपल भावना चौहान का कहना है कि छात्रा को त्रिपुंड लगाने से नहीं रोका गया था। वह तो पूरे माथे पर तिलक लगाकर आती थी। उसे त्रिपुंड छोटा करने के लिए कहा गया था। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया था। उसे कई बार समझाने की कोशिश की गई। लड़की के परिजनों को भी इस बारे में बताया गया तो उन्होंने भी त्रिपुंड छोटा करने से मना कर दिया था।

प्रिसिंपल का यह भी कहना है कि एक लड़की के त्रिपुंड लगाकर आने से अन्य धर्म के लोग भी अपने धार्मिक कार्य करने की इजाजत माँगते हैं। इसके अलावा वह स्कूल में दूसरे धर्म के बच्चों पर कमेंट करती थी। इससे स्कूल का माहौल खराब हो रहा था। वहीं, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला का कहना है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को लेकर पढ़ाई करने से नहीं रोका जा सकता। अगर त्रिपुंड लगाने के चलते स्कूल आने से रोका गया है तो यह उचित नहीं है। मामले की जाँच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

बंगाल में कपड़ा कारोबारी को दिन-दहाड़े मौत की नींद सुला दिया, TMC के गुंडों पर आरोप: BJP कार्यकर्ता थे असीम साहा, पार्टी ने किया बंद का ऐलान

पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। ये वारदात कैमरे पर भी कैद हो गई। बताया जा रहा है कि ये घटना उत्तरी दिनाजपुर की है, जहाँ सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने दिन-दहाड़े कारोबारी को मौत की नींद सुला दिया। पिछले कई दिनों से हमलावर उक्त कारोबारी से रंगदारी की माँग कर रहे थे। शनिवार (22 जुलाई, 2023) को भी वो वसूली के इरादे से ही आए थे, लेकिन उसके बाद हत्या कर दी।

इस घटना के CCTV फुटेज में 3-4 बदमाशों को कारोबारी पर झपट्टा मारते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने दुकान में घुस कर उस पर हमला कर दिया। फिर उन्होंने चाकू निकाल लिया और घोंपने लगे। एक दूसरे कारोबारी ने अपने साथी को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वो असफल रहा। वो भी इसमें घायल हो गया। दोनों को सिलीगुड़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ उनमें से एक की मौत हो गई, जिनकी पहचान असीम साहा के रूप में हुई है।

इस हत्याकांड के बाद इस्लामपुर में भाजपा ने 12 घंटे के बंद और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। BJYM के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान ने कहा कि मृतक भाजपा की युवा विंग का कार्यकर्ता था। वहीं पुलिस का कहना है कि व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण ये हत्याकांड हुआ है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर वो इस्लामपुर बाजार पहुँची। CCTV में अज्ञात लोगों को हमला करते हुए देखा गया। असीम साहा कूच बिहार एरिया के रहने वाले थे।

जिस समय ये वारदात हुई, उस समय वो अपने मामा की साड़ी की दुकान पर गए हुए थे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। एक आरोपित को गिरफ्तार किए जाने की बात भी कही गई है। इस्लामपुर में भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। असीम साहा कपड़ों का व्यापार करते थे। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान और उसके बाद हुई हिंसा से अब तक जल रहा है। महिलाओं के साथ क्रूरता की घटनाएँ भी सामने आई हैं।

पश्चिम बंगाल के मालदा में पाकुआहाट नामक जगह पर 2 महिलाओं के ऊपर अत्याचार किया गया। ये इलाका बामनगोला थाना क्षेत्र की पुलिस के अंतर्गत आता है। दोनों महिलाओं को पॉकेटमार होने के संदेह पर पकड़ लिया गया। इसके बाद वहाँ भीड़ जुट गई और उन्होंने इन महिलाओं को बुरी तरह पीटा। लोगों के सामने ही उनकी साड़ियाँ फाड़ डाली गईं और उन्हें नग्न कर दिया गया। इतना ही नहीं, उनके बाल खींचे गए और जूतों से भी उनकी पिटाई की गई।

जंगल, आग, खून, मास्क, अँधेरा, चिंघाड़… सूर्या के जन्मदिन पर ‘Kanguva’ का टीजर देख पागल हुए फैंस, VFX-बैकग्राउंड संगीत ने चौंकाया

साउथ के सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म ‘कंगुवा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म मेकर्स ने सूर्या के जन्मदिन पर ‘कंगुवा’ का टीजर रिलीज किया है। फ़िल्म के टीजर और इसमें सूर्या के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सूर्या और दिशा पटानी स्टारर यह फिल्म 12 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी।

ग्रीन के.ई. ज्ञानवेलराजा स्टूडियो और यूवी क्रिएशंस के बैनर तले ये फिल्म मशहूर डायरेक्टर शिवा के डायरेक्शन में बन रही है। टीजर बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक, शानदार VFX और लाजवाब कर देने वाले डॉयलॉग से भरपूर है। टीजर से ही फिल्म के एक्शन से भरपूर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ‘कंगुवा’ का टीजर यूट्यूब, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। नेटिजेन्स की भी बेहतरीन प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

टीजर की शुरुआत में फिल्म के स्टार ‘कंगुवा’ की तारीफ करते हुए उसकी कई पीढ़ियों के बारे में बताया गया है। इसके बाद घने जंगल में जंगल के बीच में सूर्या की पहली झलक दिखाई देती है। हालाँकि, उनका चेहरा एक जानवर की खोपड़ी जैसे मास्क ढँका हुआ है। इसके बाद एक शक्तिशाली योद्धा के रूप में ‘कांगुवा’ यानि सूर्या का पहला लुक दिखाई पड़ता है। सूर्या का पूरा गेटअप किसी जनजातीय योद्धा की तरह लग रहा है।

आँखों और चेहरे का एक्सप्रेशन फैंस को रोमांचित कर देने वाला है। फिल्म का टीजर यूट्यूब, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। नेटिजेन्स की भी बेहतरीन प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

फिल्म में सूर्या के साथ दिशा पाटनी के अलावा योगी बाबू, किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज समेत कई टैलेंटेड एक्टर नजर आने वाले हैं। तमिल में बन रही ‘कंगुवा’ को हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ मलयालम समेत 10 भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। बड़े बजट वाली इस फिल्म को 3D में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टरन का जिम्मा सिरुथई, वीरम, वेदालम, विवेगम, विश्वासम और अन्नाथे जैसे सुपरहिट फिल्में देने वाले शिवा को सौंपा गया है।