Homeराजनीतिदीदी अमीन... TMC ने बनाया PM मोदी पर पोस्टर तो भाजपा ने भी दिया...

दीदी अमीन… TMC ने बनाया PM मोदी पर पोस्टर तो भाजपा ने भी दिया करारा जवाब, युगांडा के क्रूर तानाशाह के गेटअप में दिखीं ममता बनर्जी

स पोस्टर में TMC की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उसी सेना वाले गेटअप में दिखाया गया है, जो तानाशाह ईदी अमीन पहना करता था।

आजकल जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक दल लड़ते-भिड़ते रहते हैं। इसी क्रम में मणिपुर में दो समुदायों के बीच हो रही हिंसा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घसीटते हुए पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC (तृणमूल कॉन्ग्रेस) ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्टर जारी किया। ये पोस्टर क्रिस्टोफर नोलन की हलियाँ फिल्म ‘Oppenheimer’ पर बना हुआ है। बता दें कि ये फिल्म परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर पर आधारित है।

इस पोस्टर में फिल्म के लीड एक्टर सिलियन मर्फी वाले गेटअप में एडिट कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। साथ ही उनके अलावा केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मणिपुर के मुख्यमंत्री N बीरेन सिंह और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा का नाम लिखा हुआ है। पोस्टर में बैकग्राउंड में बम फूटते हुए दिखाए गए हैं। साथ ही इसे ‘Modenheimer’ नाम दिया गया है।

टैगलाइन के रूप में लिखा है – “मणिपुर को तबाह करने के पीछे यही व्यक्ति है।” साथ ही लिखा है – “NDA द्वारा एक फिल्म।” हालाँकि, इस पर पलटवार करने में भाजपा ने भी देर नहीं लगाई। ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुर्खजी रिसर्च फाउंडेशन’ के चेयरमैन एवं ट्रस्टी अनिर्बन गांगुली ने तुरंत एक पोस्टर ट्वीट किया, जिसमें ममता बनर्जी को युगांडा के क्रूर तानाशाह ईदी अमीन के रूप में दिखाया गया है। इसमें उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद मंत्री पार्था चटर्जी, सोआकत मोल्ला और अराबुल इस्लाम का नाम है।

इस पोस्टर में TMC की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उसी सेना वाले गेटअप में दिखाया गया है, जो ईदी अमीन पहना करता था। साथ ही लिखा है, “I.N.D.I.A. द्वारा एक फिल्म, TMC के साथ कोलैबोरेशन में।” फिल्म का नाम रखा गया है – “दीदी अमीन।” बता दें कि 1971-79 तक युगांडा का राष्ट्रपति रहा ईदी अमीन के बारे में कहा जाता है कि उसके शासनकाल में मरने वालों की संख्या 3 लाख के आसपास थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -