Home Blog Page 1682

बरखा दत्त, इरफ़ान हबीब, रोमिला थापर… अधिवक्ता J साई दीपक ने बताया किन 3 लोगों को मिलना चाहिए ‘देश निकाला’, यूट्यूबर पर पिल पड़े लिबरल

सोशल मीडिया पर इस बात पर चर्चा हो रही है कि प्रोपेगंडा पत्रकार बरखा दत्त, वामपंथी इतिहासकारों इरफ़ान हबीब और रोमिला थापर को देश से निकाला जाए या नहीं। दरअसल, YouTube पर ‘Beer Biceps’ के एक वीडियो के बाद ये चर्चा हो रही है। असल में उनके वीडियो में अधिवक्ता J साई दीपक आए हुए थे। उनसे पूछा गया था कि ऐसे कौन से 3 लोग हैं जिन्हें देश से निकाल दिया जाना चाहिए? इसके जवाब में उन्होंने इन तीनों का नाम लिया।

जब उनसे पूछा गया कि इन तीनों का नाम लेने के पीछे कारण क्या है, तो उन्होंने कहा कि इन तीनों ने ही अपने-अपने तरीके से देश का नुकसान किए है। उन्होंने कहा कि इन तीनों ने ही तथ्यों, सत्य और इतिहास और नैतिकता के साथ गंभीर अन्याय किया है। इसके बाद लिबरल गिरोह में हाहाकार मच गया। ‘नीमो ताई’ नामक ट्विटर हैंडल ने ‘बियर बायसेप्स’ पर सरकार के साथ मिले होने का आरोप लगाया। वहीं RJ सायमा ने कहा कि सेंसेशनल कंटेंट बनाने के लिए और चंद पैसों-लाइक्स के लिए लोगों का जीवन खतरे में डाला जा रहा है।

वहीं बरखा दत्त ने कहा कि ये हैरान करने वाला है कि इस तरह के सवाल भी पूछे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भला इस तरह के सवाल कौन पूछता है? सोशल मीडिया में लोगों ने कहा कि कारगिल युद्ध में बरखा दत्त की रिपोर्टिंग के कारण हमारे जवानों को जान गँवानी पड़ी थी। साथ ही याद दिलाया कि कैसे रोमिला थापर और इरफ़ान हबीब ने मुगलों का महिमामंडन कर के हमारी इतिहास की पुस्तकों को बर्बाद कर दिया। लोगों ने पूछा कि जब नूपुर शर्मा के जीवन को मोहम्मद जुबैर ने खतरे में डाला तब सब क्यों चुप थे?

लोगों ने बरखा दत्त का पुराना ट्वीट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि VHP के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भारत छोड़ देना चाहिए। लोगों ने पूछा कि जब बरखा दत्त ऐसा कहें तो ठीक, किसी और ने कहा तो गलत कैसे हो गया? वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वो चाहते हैं कि बरखा दत्त, रोमिला थापर और इरफ़ान हबीब इसी भारत में रहें, साथ ही खुद को गर्त में जाते हुए देखें। बता दें कि तीनों ने एक से बढ़ कर एक प्रोपेगंडा चलाया है।

बता दें कि कोरोना काल में बरखा दत्त ने शमशान से रिपोर्टिंग कर के सनसनी पैदा करने की कोशिश की थी। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भी बरखा दत्त ने उसका महिमामंडन करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, मुंबई के 26/11 हमलों में उनकी रिपोर्टिंग के कारण आतंकियों को फायदा हुआ था। आतंकी टीवी देख रहे थे और बरखा दत्त द्वारा होटल में कॉल किए जाने के कारण की लोगों के छिपे होने की लोकेशन उन्हें पता चल गया। सवाल पूछने पर एक व्यक्ति को बरखा दत्त ने लीगल नोटिस भेज दिया था।

वहीं रोमिला थापर के इतिहास ज्ञान का उदाहरण लीजिए। रोमिला थापर अपने एक लेख में मानती हैं कि महाभारत का युद्ध 3102 ईसा-पूर्व में हुआ था। यही रोमिला थापर कहती हैं कि 232 ईसा-पूर्व तक राज करने वाले अशोक से 3102 ईसा-पूर्व के बाद राज करने वाले युधिष्ठिर ने प्रेरणा ली। JNU द्वारा सीवी माँगे जाने के बाद रोमिला थापर ने विश्वविद्यालय के नियम-कायदों को मानने से इनकार करते हुए कहा था कि वो सीवी नहीं देंगी। उन्होंने गलत-सलत इतिहास की बातें लिखीं।

इसी तरह, इरफ़ान हबीब भी एक कुख्यात इतिहासकार हैं जो केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मंच पर ही हाथापाई करने लगे थे। उन्होंने AMU में जहरीला भाषण देकर छात्रों को भड़काया था। इतना ही नहीं, इरफ़ान हबीब औरंगजेब के महिमामंडन के लिए भी जाने जाते हैं। 90 वर्ष की उम्र में भी उनका अंदर का ज़हर कम नहीं हुआ है और वो अपने लिखे की आलोचना सुनना नहीं चाहते। उन्हें देश की अखंडता और एकता के लिए खतरा बताते हुए नोटिस भी जारी किया गया था।

370 पर शाह फैसल+शेहला रशीद को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दी, संवैधानिक पीठ 2 अगस्त से करेगी सुनवाई

आर्टिकल 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ 2 अगस्त 2023 से सुनवाई करेगी। मंगलवार (11 जुलाई 2023) को शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर रोजाना आधार पर होगी। साथ ही आईपीएस अधिकारी शाह फैसल और फ्रीलांस प्रदर्शनकारी शेहला रशीद को इससे जुड़ी अपनी याचिका वापस लेने की भी अनुमति दे दी है।

इस मामले की सुनवाई करने वाली संवैधानिक पीठ में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल हैं। पीठ ने सभी पक्षों को 27 जुलाई तक सभी दस्तावेज, संकलन और लिखित प्रस्तुतियाँ दाखिल करने के भी निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि आर्टिकल 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को हासिल विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद शाह फैसल और शेहला रशीद ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन बाद में दोनों ने ही कोर्ट से कहा कि वे इस मामले में ‘पक्ष’ नहीं बनना चाहते। इसलिए याचिका से उनके नाम हटा दिए जाएँ। मंगलवार की सुनवाई के दौरान दोनों की अपील स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनका नाम याचिका से हटाने का आदेश दिया है।

 केंद्र के हलफनामा पर विचार नहीं

अनुच्छेद 370 को हटाने के अपने फैसले को लेकर केंद्र सरकार ने सोमवार (10 जुलाई 2023) को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। इस हलफनामे में केंद्र ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर ने तीन दशक तक आतंकवाद झेला है। इसे खत्म करने के लिए अनुच्छेद 370 को खत्म करना एकमात्र विकल्प था। अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में शांति, उन्नति और समृद्धि का ऐसा माहौल बन गया है, जैसा पहले कभी नहीं रहा। साथ ही कहा था कि 3 दशक के लंबे समय तक घाटी में रही अस्थिरता के बाद अब जन-जीवन सामान्य हो गया है। 

इसके अलावा स्कूल-कॉलेज, हॉस्पिटल समेत अन्य संस्थानों के अच्छी तरह से चलने की बात कही गई है। बताया गया है कि रोजाना होने वाली पत्थरबाजी और विरोध प्रदर्शन जैसी घटनाएँ भी अब बंद हो गईं हैं। यही नहीं केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने तथा G-20 जैसी बड़ी बैठक कराने का भी उदाहरण अपने हलफनामे में दिया है। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस सुनवाई के दौरान वह केंद्र के हलफनामे पर विचार नहीं करेगा।

AFSPA हटाने का नुकसान, ट्राइबल्स, चीन, ड्रग्स… कर्नल ने समझाया मणिपुर हिंसा का हर पहलू, बोले- ये हिन्दू बनाम ईसाई नहीं

कर्नल (रिटायर्ड) हनी बक्शी ने ‘वाद’ नामक YouTube चैनल पर मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागा समुदाय भी ST में आते हैं, लेकिन उन्होंने हिंसा में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के बीच टकराव आज से नहीं है, बल्कि ये उस इलाके की सभ्यतागत लड़ाइयाँ हैं। नागा-कुकी की लड़ाइयाँ होती थीं। 90 के दशक में एक पूरा गाँव जला दिया गया था। नागा समाज के भीतर भी कई समुदाय आपस में लड़ते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि जब तक भारतीय सेना उधर थी, ये लड़ाइयाँ नियंत्रण में रहीं। उन्होंने कहा कि मणिपुर का सभ्य समाज, जो लोग केंद्र के विरोध में बोलते थे और AFSPA हटाने के लिए दबाव बनाया गया – वो अब चुप हैं। उन्होंने समझाया कि इस कानून के तहत किसी को भी गोली मारने की इजाजत नहीं थी, कोई किसी को ऐसे ही गोली नहीं मार सकता। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर्स के समय एक खास परिस्थिति में गोली चलाने की अनुमति है।

‘AFSPA हटाए जाने के कारण हुआ नुकसान’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के भीतर संस्थाएँ इतनी कड़ी हैं कि किसी ने गलत किया तो सज़ा मिलती ही मिलती है। कर्नल हनी बक्शी ने ‘संवाद’ कार्यक्रम में जानकारी दी कि आफ्स्पा से सिर्फ एक लीगल प्रोटेक्शन मिलता है, लेकिन 2022 में मणिपुर में 15 पुलिस थानों से आफ्स्पा हटा दिया गया, अगले साल मार्च आते-आते 19 पुलिस थाना क्षेत्रों से ये नियम हट गए, जिसके बाद राष्ट्रहित में काम करने के लिए वहाँ सुरक्षा बलों को प्रोटेक्शन नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि सिविल सोसाइटी के दबाव में ऐसा किया गया, क्योंकि इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना तो चाहिए, लेकिन वो किस कानून के तहत संचालित हो? उन्होंने बड़ी जानकारी दी कि भारतीय सेना के पास गोली चलाने की भी अनुमति नहीं है, बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के सेना फायर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि ये लोकतांत्रिक राष्ट्र की सेना है। उन्होंने कहा कि कानूनी बंधन हैं कुछ, सेना आएगी लेकिन लीगल प्रोटेक्शन तो चाहिए?

उन्होंने कहा कि अगर किसी जवान ने गोली चला दी तो जीवन भर कोर्ट का चक्कर लग जाएगा। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक ‘शौर्य चक्र’ विजेता कई वर्षों तक अदालत के चक्कर लगाता रहा, ये सब आफ्स्पा के बावजूद हुआ। ऐसा इसीलिए हुआ, क्योंकि सिविल सोसाइटी से कुछ लोगों ने केस कर दिया था। उन्होंने बताया कि कई बार अपराधी उस क्षेत्र में भाग जाते हैं, जहाँ AFSPA लागू नहीं है और वहाँ गोली लगने पर केस हो जाता है। उन्होंने आफ्स्पा हटाने के फैसलों के पीछे कुछ NGO भी थे, जिनमें से कइयों विदेशी फंडिंग अब रोकी गई है।

मणिपुर की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के बाद महिलाएँ आकर घेर लेती हैं, ऐसी स्थिति में महिलाओं पर गोली चलाने की बजाए अपराधियों को जाने दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब आफ्स्पा तभी आएगा, जब खुद लोग इसे माँगेंगे। उन्होंने बताया कि ‘नागा नेशनल काउंसिल (NNC)’ जैसी संगठनों के साथ डील के बाद मणिपुर शांत था और वहाँ विकास हो रहा था। उन्होंने बताया कि ऐसे कुछ ग्रुप्स को स्पेशल ट्रीटमेंट मिल गई, जिसके बाद कोई भी समूह बना कर खुद को अलगाववादी बताने लगा।

‘चीन भी कर रहा भारत में अशांति के लिए निवेश, दे रहा हथियार’

उन्होंने बताया कि केवल मणिपुर में ही 55-56 अलगाववादी संगठन हैं, जिन्हें आतंकवादी कह लीजिए। वो सभी हथियारबंद हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस से वहाँ हथियार आ रहा है, चीन ने इसमें इतना निवेश किया है। चीन भारत में अशांति चाहता है। उन्होंने बताया कि जिन जज ने मेइती हिन्दुओं को ST में शामिल करने की सलाह दी, वो नॉन-मणिपुर थे, कोई मेइती नहीं थे। उन्होंने बताया कि खुद पहाड़ी कुकी समाज ने कहा था कि विदेशी घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटरों में डालने के लिए कहा था।

मणिपुर में मजहब कहाँ से आ गया? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर एक ट्राइब ईसाई बैनर के नीचे बात करती है तो कहीं गड़बड़ है। अमेरिकी राजदूत द्वारा मदद के ऑफर पर उन्होंने कहा कि ‘चर्च ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ का यहाँ बहुत प्रभाव है, लेकिन उन्हें नहीं लगता ये हो पाएगा क्योंकि ये हमारा आंतरिक मामला है। UCC पर उन्होंने कहा कि शिक्षा और आवागमन के कारण नॉर्थ ईस्ट के लोगों में भारतीयता का भाव आया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसका खेद है कि हमारे ही लोगों ने इन्हें स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के लोगों को ‘चिंकी’ कहे जाने वाले ट्रेंड का विरोध किया। उन्होंने कहा कि चर्च ने मणिपुर में बहुत विभाजन कर दिया है, ईसाइयों में भी अलग-अलग संप्रदाय हैं। उन्होंने समझाया कि अंग्रेजों के आने से पहले ये लोग काफी अलग-थलग थे, ऐसे में 150 वर्षों में यहाँ तक आ पाए हैं। उन्होंने इसकी वकालत की कि नागा समाज को मीडिएटर बन कर सामने आना चाहिए और बातचीत करानी चाहिए। उन्होंने मणिपुर के भूगोल की बात करते हुए कहा कि घने जंगल और पहाड़ियों में काम करना मुश्किल होता है।

उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुरक्षा बल जब जाते हैं तो ये लोग घंटी बजा कर सूचना दे देते हैं और सब इकट्ठे हो जाते हैं। उन्होंने इसमें ड्रग्स एंगल की भी बात की। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अफगानिस्तान के बाद नॉर्थ ईस्ट के ‘माल’ की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि जहाँ आतंकवाद होगा, वहाँ ड्रग्स होगा ही। कर्नल हनी बक्शी ने बताया कि जिन आतंकी संगठनों का जहाँ प्रभाव है वहाँ के व्यापारियों से वो रंगदारी लेते हैं। इस दौरान रिटायर्ड कर्नल ने मणिपुर में हिन्दू बनाम ईसाई एंगल को भी नकार दिया।

उन्होंने कहा कि म्यांमार से कई समूह हथियारों के साथ मणिपुर में आए हैं। कर्नल हनी बक्शी ने बताया कि नागा समाज के भीतर भी 150 से अधिक ट्राइब्स हैं। इनके अधिकतर गाँव पहाड़ों के ऊपर हैं, जबकि पानी के लिए नदी के किनारे घर बनाए जाते हैं सामान्यतः, लेकिन पहाड़ पर से उन्हें सब पर नजर रखने में सहूलियत होती है। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट में हत्याओं को बंद करने में चर्च के रोल को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख़ में जब हम ग्लोबल विलेज हैं, हर ट्राइब को अलग राज्य देना संभव नहीं है क्योंकि उनके भीतर भी कई समूह हैं।

केंद्र में हो BJP तो कंट्रोल में रहती है कीमतें, कॉन्ग्रेस राज में बढ़ती है महँगाई : आँकड़े झूठ नहीं बोलते, इसलिए 1991 से लेकर अब तक के नंबर्स आपके लिए

मौसमी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते विपक्ष महँगाई का ढिंढोरा पीट रहा है। शुक्रवार (7 जुलाई 2023) को कॉन्ग्रेस का समर्थन करने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने ‘ModiFlation’  हैशटैग के साथ महँगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। दावा किया जा रहा है कि PM मोदी के सत्ता सँभालने के बाद से महँगाई में 2-3 गुना की बढ़ोतरी हुई है। साल 2013 की महँगाई से तुलना करते हुए कॉन्ग्रेस और उनके समर्थक यह कह रहे हैं कि BJP सरकार महँगाई रोकने में नाकाम रही है।

बीते कुछ हफ्तों में महँगाई बढ़ने की बात तेजी से हो रही है। हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं है कि मानसून के दौरान सब्जियों की कीमत बढ़ी हो। दरअसल, भारी बारिश के चलते किसान अपनी सब्जियाँ बाजार तक नहीं पहुँचा पा रहे हैं। साथ ही जो सब्जियाँ बाजार में पहुँचती हैं वे मौसम की मार के चलते जल्द ही खराब भी हो रही हैं। ऐसे में कीमतों का बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों और उनके समर्थकों को यह ‘आपदा में अवसर’ की तरह नजर आ रहा है। इसलिए वे ‘मौसमी महँगाई’ का शोर मचाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या सच में महँगाई बढ़ गई है?

महँगाई-महँगाई के शोर के बीच के आँकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि बीजेपी के सत्ता में रहते हुए महँगाई में कमी आई है। वहीं, कॉन्ग्रेस के सत्ता में आते ही कीमतें में इजाफा होना शुरू हो जाता है। बीते 10 वर्षों में भी महँगाई दर में कमी ही देखने को मिली है। महँगाई बढ़ने और घटने की सच्चाई जानने के लिए ऑपइंडिया ने साल 1991 से लेकर अब तक के विश्व बैंक के आँकड़ों का अध्ययन किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो मनमोहन सिंह के वित्त मंत्री बनने से लेकर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक के आँकड़ें देखे हैं।

इन आँकड़ों के अनुसार, साल 1991 से लेकर 1995 तक कॉन्ग्रेस सत्ता में थी। इस दौरान 1991 में महँगाई दर 13.90% रही। वहीं 1992 में 11.80%, 1993 में 6.33%, 1994 और 1995 में महँगाई दर 10.20 प्रतिशत थी। साल 1996 में जनता दल के सत्ता में आते ही महँगाई दर 10% के नीचे पहुँच गई। उस साल महँगाई दर 8.98 प्रतिशत थी। वहीं साल 1997 में घटते हुए 7.16 प्रतिशत पहुँच गई।

जब केंद्र में रहती है बीजेपी तो नियंत्रण में रहती है महँगाई, स्रोत: वर्ल्ड बैंक

मार्च 1998 में सत्ता बीजेपी के हाथों में आई। इस साल महँगाई दर बढ़कर 13.20% पहुँच गई। लेकिन, बाद के वर्षों में बीजेपी ने महँगाई पर ऐसा कंट्रोल किया कि एक बार भी 5% के आँकड़ों को पार नहीं कर सकी। जहाँ 1998 में महँगाई 13% से अधिक थी, वहीं 1999 में यह तेजी से गिरकर 4.67% पर पहुँच गई। इसके बाद 2000 में 4.01%, 2001 में 3.78%, 2002 में 4.30%, 2003 में 3.81% और 2004 में 3.77% रही।

इसके बाद, कॉन्ग्रेस सत्ता में आई और ‘महान अर्थशास्त्री’ मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया गया। साल 2005 मनमोहन सिंह के कार्यकाल का पहला वर्ष था। इस साल महँगाई दर बढ़कर 4.25% पहुँच गई। वास्तव में साल 1991 के बाद से कॉन्ग्रेस के सत्ता में रहते हुए पहली और आखिरी बार हुआ था कि महँगाई दर 5% के नीचे रही हो। साल 2006 में महँगाई 5.8% पहुँच गई। इसके बाद लगातार बढ़ते हुए 2007 में 6.37%, 2008 में 8.35%, 2009 में 10.90%, 2010 में 12%, 2011 में 8.91%, 2012 में 9.48% और 2013 में 10% रही।

मई 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। इसके कुछ महीनों बाद ही महँगाई 10% से घटकर 6.67% पर पहुँच गई। वहीं 2015 में, 5 प्रतिशत से नीचे यानी 4.91% हो गई। इसके बाद 2016 में महँगाई दर 4.95%, 2017 में 3.33%, 2018 में 3.94% और 2019 में 3.73% रही।

साल 2020 में पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी। ऐसे समय में तमाम देशों में महँगाई बढ़ना लाजिमी था। लेकिन भारत में अर्थव्यवस्था और महँगाई दोनों पर नियंत्रण बनाए रखा गया। वास्तव में उस साल महँगाई दर 6.62% रही। इसके बाद 2021 में 5.13%, 2022 में 6.70% रही। वहीं साल 2023 के रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया का अनुमान है कि महँगाई दर 5.1% रहेगी।

इन आँकड़ों से स्पष्ट पता चलता है भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के केन्द्र की सत्ता में रहते हुए महँगाई ज्यादातर समय 5% के नीचे ही रही। वहीं 2014 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के सत्ता में आने के बाद महँगाई न केवल 5% के ऊपर रही बल्कि 10 और 12% के आँकड़ों को भी पार गई।

कॉन्ग्रेस के सत्ता में रहते हुए साल 2010 में महँगाई दर 12% पहुँच गई थी। ऐसे समय में बॉलीवुड फिल्म ‘पीपली लाइव’ में भी महँगाई के चलते देश की हालत दिखाई गई थी। यही नहीं फिल्म का गाना ‘सखी सैंया तो खूब ही कमात हैं, महँगाई डायन खाए जात है’, लंबे समय तक लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ था। दरअसल, तब महँगाई दर आज की तुलना में करीब ढाई गुना अधिक थी। बेशक आज टमाटर समेत अन्य मौसमी सब्जियों के चलते ‘मौसमी महँगाई’ अधिक नजर आ रही है। लेकिन आँकड़ों को देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि महँगाई का यह शोर सिर्फ राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मचाया जा रहा है। बीते 10 वर्षों की महँगाई की सच्चाई यह है कि साल 2013 में महँगाई 10% थी और इस साल के अंत तक 5.1% रहने का अनुमान है। 

ज्योति मौर्या से ‘अफेयर’ में फँसे मनीष दुबे: DIG ने जाँच में माना विभाग की छवि खराब करने का दोषी, सस्पेंड करने की सिफारिश

PCS अधिकारी ज्योति मौर्या पिछले कई दिनों से अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। उनके पति आलोक मौर्या का आरोप है कि उनका अफेयर होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा है और दोनों उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। अब इस मामले में विभागीय जाँच में मनीष दुबे को दोषी पाया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार होमगार्ड के डीआईजी संतोष सिंह ने अपनी जाँच रिपोर्ट में मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने का दोषी माना है। उनको सस्पेंड करने की सिफारिश की है। डीआईजी होमगार्ड ने अपनी रिपोर्ट होमगार्ड के डीजी बीके मौर्या को सौंप दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जाँच रिपोर्ट में मनीष दुबे के 3 अलग-अलग मामलों का जिक्र किया गया है।

आलोक मौर्य ने होमगार्ड संगठन को अपनी पत्नी और मनीष दुबे के बीच हुई बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। इन सबूतों को फॉरेंसिक जाँच के लिए लैब भेजा गया है। माना जा रहा है कि रिकॉर्डिंग प्रमणित होने के बाद मनीष और ज्योति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। जाँच के दौरान मनीष दुबे का गाजियाबाद से महोबा ट्रांसफर कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ ज्योति ने खुद को बरेली चीनी मिल से कहीं और ट्रांसफर करने की माँग की है। इस माँग के पीछे ज्योति ने अपने खिलाफ चल रही तमाम खबरों को वजह बताया है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार मनीष दुबे के खिलाफ जिन तीन मामलों का जिक्र किया गया है, उनमें एक ज्योति मौर्या से जुड़ा है। दूसरा मामला अमरोहा जिले का है। यहाँ की एक महिला होमगार्ड ने भी दुबे के खिलाफ शिकायत की थी। तीसरी शिकायत मनीष दुबे की पत्नी का है, जिसमें उन्होंने दहेज माँगने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि जून 2023 में ज्योति के पति आलोक मौर्या ने एक शिकायत देते हुए अपनी पत्नी के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अफेयर का आरोप लगाया था। सफाई कर्मचारी आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी जो पीसीएस अधिकारी हैं, साल 2020 से जिला कमांडेंट मनीष दुबे के संपर्क में हैं। दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाते हुए कुछ चैट भी सार्वजनिक किए थे। हालाँकि ज्योति ने अपने पति के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने आलोक पर झूठ बोल कर शादी करने का आरोप लगाया था।

रख विश्वास, तू है शिव का दास… ‘OMG 2’ के टीजर में आस्तिक की भूमिका में पंकज त्रिपाठी: ‘हर हर महादेव’ की गूँज, अक्षय कुमार बने भगवान शिव

फिल्म ‘OMG 2’ का टीजर ‘Viacom 18 Studios’ ने रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में दिख रहे हैं। ये फिल्म 2012 में आई ‘OMG – Oh My God!’ का सीक्वल है। जहाँ उस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था, इस बार डायरेक्शन की बागडोर अमित राय के हाथों में है। अमित राय 2010 में ‘रोड टू संगम’ फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं, जिसे उस समय एक दर्जन से भी अधिक अवॉर्ड्स मिले थे।

‘OMG 2’ के टीजर में शुरुआत में आवाज गूँजती है – “ईश्वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है, पर भगवान अपने बनाए हुए बन्दों में कभी भेद नहीं करता – फिर चाहे वो नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण मुद्गल।” साथ ही बैकग्राउंड में भगवान शिव के स्तोत्र की पंक्तियाँ ‘ॐ अथात्मानं शिवात्मानं श्री रुद्ररुपं ध्यायेत्’ बजती हुई सुनाई देती है। इसमें अक्षय कुमार की एंट्री गंगा नदी में स्नान करते हुए होती है।

बताया जा रहा है कि इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में दिखेंगे, जैसे फिल्म के पहले हिस्से में उन्होंने श्रीकृष्ण का रोल निभाया था। टीजर में आगे कहा जाता है, “…और तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा अपने बन्दों तक खींच ही लाती है।” पंकज त्रिपाठी इसमें पूजा-पाठ करने वाले और ईश्वर में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाई देते हैं, जिनके परिवार पर कोई विपत्ति आ जाती है। फिल्म में यामी गौतम एक वकील की भूमिका में हैं।

“जिसकी रक्षा के लिए जो चाल बदल दे काल का, कोई उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का” – अक्षय कुमार की एंट्री के साथ ये गाना भी बजता सुनाई देता है। फिर अक्षय कुमार कहते हैं – “रख विश्वास, तू है शिव का दास”। गाने में ‘हर हर महादेव’ भी गूँजता है। इसमें एक दृश्य में अक्षय कुमार को एक ट्रेन के किनारे ध्यान मुद्रा में बैठे हुए भी दिखाया गया है। ट्रेन से निकलती पानी से उनका अभिषेक हो रहा होता है और पीछे आकाश में अर्धचंद्र भी जगमगा रहा होता है।

टीजर के एक दृश्य में नंदी बैल को भी दिखाया गया है। टीजर को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक व्यक्ति ने पूछा कि ट्रेन से निकलने वाले गंदे पानी से शिव जी का अभिषेक कैसे हो सकता है? वहीं कइयों ने भगवान शिव के रूप में अक्षय कुमार के किरदार की सराहना की। किसी ने गंगा नदी में उनकी एंट्री की तारीफ़ की, तो किसी ने पूछा कि वो गंगा में थूकते क्यों दिखाई दे रहे हैं? अक्षय कुमार के फैंस इस टीजर को खासा पसंद कर रहे हैं और उनकी एंट्री सीन की तारीफ कर रहे हैं।

सब कुछ बहा, लेकिन जल प्रलय में खड़ा रहा मंडी का 300 साल पुराना मंदिर: लोगों को याद आए केदारनाथ, पंचमुखी शिव प्रतिमा के कारण नाम पड़ा पंचवक्त्र

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब जैसे कई राज्यों में बाढ़ से हालात खराब हैं। सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हैं जिनमें उफनाती ​नदियों को सब कुछ बहाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। पर इस जल प्रलय के बीच भी हिमाचल प्रदेश के मंडी का 300 साल पुराना शिव मंदिर खड़ा है। इस मंदिर ने लोगों को 2013 के केदारनाथ आपदा की याद दिला दी है जब इस तरह जल सैलाब के बीच भी मंदिर सुरक्षित रहा था।

बाढ़ से पैदा हुए हालात की जानकारी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 11 जुलाई 2023 (मंगलवार) को दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक राज्य को कुल 4000 करोड़ का नुकसान हुआ है। भूस्खलन और बाढ़ से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। आने वाले 10 दिनों तक सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। राहत और बचाव कार्यो के लिए कई जगहों पर हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। कुल्लू सहित लाहौल स्पीति और चन्द्रतल इलाके में लगभग 229 पर्यटकों के फँसे होने की सूचना है, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक इस बारिश ने पिछले 50 वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे की माँग की है। बाढ़ से परवाणू, रोहड़ू, ठियोग, रामपुर, छैला और कुमारहट्टी आदि इलाकों में सड़कों को नुकसान पहुँचा है, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरक्षित रहा शिव मंदिर

जल प्रलय से नुकसान और मौतों के बीच मंडी का ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर चर्चा में है। यह मंदिर ब्यास नदी और सुकेती खड्ड के किनारे बना हुआ है। उफनाती नदियों ने पुल, पहाड़ और बड़े-बड़े मकानों को धाराशायी कर दिया है। लेकिन इस मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। य​ह मंदिर 300 साल से अधिक पुराना है। राजा सिद्ध सेन ने इसका निर्माण करवाया था। पंचमुखी शिव की प्रतिमा के कारण इस मंदिर का नाम पंचवक्त्र है। इस मंदिर की काफी मान्यता है।

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है ब्यास नदी में आए जल सैलाब से मंदिर चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है। मंदिर का शिखर और उसके बगल का परिसर नजर आ रहा है। कई लोग इस घटना को केदारनाथ में जून 2013 को आई बाढ़ से जोड़ रहे हैं। तब बादल फटने से हुई भारी जनहानि के बीच मुख्य मंदिर सुरक्षित रहा था। तब मंदिर और धारा के बीच एक शिला आने के कारण केदारनाथ मंदिर सुरक्षित रहा था। 

कहीं मतगणना केंद्र पर ही बम ब्लास्ट तो कहीं BJP प्रत्याशियों पर हमला: बंगाल में काउंटिंग के दिन भी हिंसा, 133 पीड़ितों ने भाग कर असम में ली शरण

भारी हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें हमने देखा कि कैसे राज्य भर में दंगे हुए और कहीं मतपेटियों को जला डाला गया तो कहीं उन पर पानी डाल दिया गया। अब मंगलवार (11 जुलाई, 2023) को मतगणना हो रही है, जिसमें सत्ताधारी TMC (तृणमूल कॉन्ग्रेस) आगे चल रही है। उधर भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जवाब माँगा है कि क्या यही लोकतंत्र है? पार्टी ने इस पूरे चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा कि अब नीतीश कुमार और राहुल गाँधी कहाँ हैं, पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर वो चुप क्यों हैं? उधर TMC के गुंडों पर भाजपा की महिला काउंटिंग एजेंट पर हमला कर के उसके कपड़े फाड़ डालने का आरोप लगा है। उसके पति को भी गुंडों ने पीटा, जो जख्मी हालत में सड़क पर पड़े रहे। उनके शरीर से काफी खून भी बह रहा था। हावड़ा के निश्चिंता में भाजपा के उम्मीदवार की पिटाई की गई, क्योंकि उन्होंने चुनाव वाले दिन बूथ कब्जाने का विरोध किया था।

इसी तरह बिष्णुपुर में भाजपा के जिला परिषद उम्मीदवार अनूप पैलान पर जानलेवा हमला किया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि बंगाल हिंसा से पीड़ित 133 लोगों ने असम के धुबरी जिले में शरण ली है। उनके लिए राहत कैम्प लगा कर उन्हें भोजन और मेडिकल सुविधाएँ दी जा रही हैं। उधर भानगर में खुद राज्यपाल CV आनंद बोस पोलिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुँचे। वेस्ट बर्धमान में 62 में से 25 ग्राम पंचायतों में टीएमसी आगे चल रही है।

कुल 3317 सीटों में से 350 पर TMC को आगे दिखाया जा रहा है, जबकि भाजपा महज 10 सीटों पर आगे है। मतदान के दिन जिस तरह से कई बूथों पर कब्ज़ा कर के फर्जी वोटिंग की गई, उसके बाद इन आँकड़ों पर सवाल उठने लाजिमी हैं। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को मतगणना केंद्रों पर जाने से रोका जा रहा है। डायमंड हार्बर में फकीरचंद कॉलेज के सामने काउंटिंग सेंटर में ही ब्लास्ट की घटना सामने आई।

म्यांमार से घुसे 11 लोग मणिपुर में पकड़े गए, हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर के जिला अस्पताल में करा रहे थे बम और गोली के घाव का इलाज

मणिपुर में म्यांमार (Myanmar) के 11 नागरिकों को पकड़ा गया है। ये वैध दस्तावेज के बिना भारत में घुसे हैं। इनकी गिरफ्तारी 10 जुलाई को हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जिले से हुई है। पकड़े गए सभी लोग मणिपुर (Manipur) की सीमा से लगते म्यांमार के तमू (Tomu) शहर के रहने वाले हैं। चुराचांदपुर (Churachandpur) जिला हॉस्पिटल में ये बम और गोली से हुए घावों का इलाज करवा रहे थे। यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें ये चोटें कैसे आई थी।

यह मामला 16 जून को तब सामने आया जब चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी को अस्पताल में म्यांमार के नागरिकों का इलाज चलने के बारे में जानकारी मिली। द फ्रंटियर मणिपुर की रिपोर्ट के अनुसार 28 जून के मेडिकल दस्तावेजों से कम से कम म्यांमार के 5 नागरिकों का जिला अस्पताल में इलाज होने की पुष्टि होती है। इनकी पहचान थर्गयी (15 जून से 28 जून तक एडमिट रहा), खैपी (15 जून को एडमिट हुआ), लुलमिनलाल (15 जून को एडमिट), कोनम (17 जून को एडमिट) और लोकी (17 जून को एडमिट) के तौर पर की गई है। 20 अप्रैल को म्यांमार के तीन अन्य नागरिकों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनकी पहचान अवंगफ्योवाई, नगाम्बोई और डेविड थेटपिंग के रूप में की गई है।

आईएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी आशंका है कि मणिपुर के चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में हिंसा के दौरान ये लोग घायल हुए थे। घायलों में लोकी की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है, जिसके पेट में काफी नुकसान हुआ है। उसका ICU में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि मणिपुर में हिंसा के दौरान मैतेई समूह ने कुकी विद्रोहियों को म्यांमार से मदद मिलने का भी आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि मणिपुर में हिंसा का प्रमुख कारण म्यांमार और बांग्लादेशी से आए अवैध घुसपैठिए भी हैं। मैतेई समुदाय इसको लेकर अपनी पहचान पर खतरा बता रहा है। दरअसल, उत्तर पूर्व भारत म्यांमार के साथ 1,643 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, म्यांमार के लगभग 52,000 शरणार्थी पूर्वोत्तर राज्यों में बसे हुए हैं। इनमें से 7800 मणिपुर में शरणार्थी हैं। इन्हें शरणार्थी का दर्जा मिला हुआ है। इसके अलावा, म्यांमार और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी भी मणिपुर में बसे हुए हैं। इनके आँकड़े सरकार का पास नहीं हैं। मैतेई संगठनों का दावा है कि म्यांमार और बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर अवैध आप्रवास के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

वैसे म्यांमार से मणिपुर में घुसपैठ का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस ने जून 1, 2019 को भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित मोरेह शहर से 9 रोहिंग्याओं को फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा इम्फाल के तुलीहाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 10 अगस्त 2019 को रोहिंग्या समुदाय के 6 लोगों की गिरफ़्तारी की गई थी। ये घुसपैठी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के ज़रिए नई दिल्ली से यहाँ पहुँचे थे। तब राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने रोहिंग्याओं की घुसपैठ पर चिंता जताई थी।

लड़की के कमर में ​हाथ डाल नाच रहा था पादरी, वीडियो शेयर कर लिखा- धर्मांतरित हिंदुओं सोचो: तमिलनाडु पुलिस ने स्टंट मास्टर कनाल कन्नन को किया गिरफ्तार

कनाल कन्नन (Kanal Kannan) दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध स्टंट मास्टर हैं। उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वजह उन्होंने सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक लड़की के साथ एक पादरी नाचते हुए नजर आ रहा था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने तमिल में लिखा था कि विदेशी धर्मों की यही वास्तविक स्थिति है। धर्मांतरित हिंदुओं को इसके बारे में सोचना चाहिए और पाश्चाताप करना चाहिए।

इस पोस्ट को लेकर कन्नन को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ सत्ताधारी डीएमके के एक नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला नागरकोइल जिले का है। 18 जून 2023 को स्टंट मास्टर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक पादरी खुद से काफी छोटी उम्र की लड़की के कमर में हाथ डालकर डांस कर रहा था। वीडियो के बैकग्राउंड में तमिल गाना बज रहा था।

इस ट्वीट को लेकर कन्याकुमारी के रहने वाले ऑस्टिन बेनेट ने कन्नन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। ऑस्टिन बेनेट DMK पार्टी से जुड़े और आईटी टीम के सदस्य हैं। ऑस्टिन की शिकायत पर कनाल कन्नन के खिलाफ नागरकोइल साइबर थाने में 2 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में पुलिस ने कन्नन को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया। सवाल-जवाब के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

तमिलनाडु के संगठन हिन्दू मुन्नानी ने तमिलनाडु पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया है। गिरफ्तारी के विरोध में संगठन ने पुलिस स्टेशन के आगे प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए हिंदू मुन्नानी के प्रदेश राज्य प्रवक्ता एलंगोवन ने इसे फर्जी केस करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो को शेयर करने की वजह से कन्नन को गिरफ्तार किया गया है, वह पहले से ही वायरल है। हिन्दू मुन्नानी ने इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताते हुए कहा कि DMK इस पर राजनीति कर रही है।

एलंगोवन ने तमिलनाडु सरकार की हिन्दू विरोधी मामलों में शिकायतों पर ख़ामोशी को लेकर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अपनी विचारधारा से अलग सोच रखने वाला हर व्यक्ति तमिलनाडु सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कन्नन को पेरियार विरोधी बयानबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सितंबर 2022 में मद्रास हाई कोर्ट ने इस मामले में उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की थी।